एक्सप्लोरर

'न सिर्फ सस्ती बल्कि सेफ भी है बाइक टैक्सी', OLA-Uber-Rapido की याचिका पर सुनवाई के दौरान कर्नाटक हाईकोर्ट में बोली महिला

ओला, उबर और रैपिडो ने कर्नाटक हाईकोर्ट के अप्रैल के आदेश को चुनौती दी है, जिसके तहत बाइक टैक्सी के परिचालन पर रोक लगा दी गई थी.

कर्नाटक में बाइक टैक्सी पर जारी प्रतिबंध के मुद्दे पर बुधवार (2 जुलाई, 2025) को हाईकोर्ट में एक महत्वपूर्ण सुनवाई के दौरान महिला यात्रियों ने कहा कि दोपहिया वाहन सेवा न सिर्फ सस्ती और सुविधाजनक है, बल्कि उनके लिए सबसे सुरक्षित यात्रा विकल्पों में से एक है.

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश वी कामेश्वर राव और जस्टिस सी एम जोशी की पीठ ओला, उबर और रैपिडो की ओर से दायर अपील पर सुनवाई कर रही थी. इसमें एकल न्यायाधीश के अप्रैल के आदेश को चुनौती दी गई है, जिसके तहत उनके परिचालन पर रोक लगा दी गई थी.

पूर्व के फैसले में कहा गया था कि मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 93 के तहत विशिष्ट दिशानिर्देशों के अभाव में बाइक टैक्सी एग्रीगेटर’ राज्य में कानूनी रूप से बाइक टैक्सी सेवाएं नहीं दे सकते.

अदालत ने यह भी निर्णय दिया था कि राज्य के परिवहन विभाग को मोटरसाइकिलों को परिवहन वाहन के रूप में पंजीकृत करने या अनुबंधित कैरिज परमिट जारी करने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता.

मामले में पक्षकार बनाए जाने का अनुरोध कर रही एक महिला यात्री की ओर से सीनियर एडवोकेट जयना कोठारी ने अदालत से उन महिलाओं की आवाज पर विचार करने का आग्रह किया, जो रोजाना बाइक टैक्सी पर निर्भर रहती हैं.

अन्य राज्यों में सुरक्षा प्रोटोकॉल पर अदालत के सवालों के जवाब में, कोठारी ने पश्चिम बंगाल में रात के समय प्रतिबंध और महिला बाइक टैक्सी चालकों को प्रोत्साहित करने के प्रयासों के साथ-साथ सवारियों की पृष्ठभूमि जांच समेत अन्य उपायों का हवाला दिया. उन्होंने दलील दी कि ये नियामक कदम सेवा को अधिक सुरक्षित और समावेशी बनाते हैं.

राजस्थान की नीति का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि चालकों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य है और नाबालिगों के वाहन चलाने पर रोक है. उबर का प्रतिनिधित्व कर रहे सीनियर एडवोकेट उदय होला ने भी प्रतिबंध हटाने के पक्ष में बात की. उन्होंने बताया कि तमिलनाडु और केरल जैसे राज्यों ने पहले बाइक टैक्सी पर प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन अब उन्होंने अपनी नीतियों में संशोधन करके उन्हें अनुमति दे दी है.

बेंगलुरु के सीमित मेट्रो कवरेज का हवाला देते हुए होला ने अंतिम गंतव्य तक कनेक्टिविटी के लिए दोपहिया वाहन सेवा के महत्व पर जोर दिया. उन्होंने दलील दी, 'यहां मेट्रो सिस्टम को देखें. यहां केवल दो लाइनें हैं. अधिक लाइनों के साथ भी, वे पूरे शहर को कवर नहीं करेंगे.' होला ने हालिया आंकड़े का हवाला दिया, जिसमें दिखाया गया कि बाइक टैक्सी पर प्रतिबंध के बाद बेंगलुरु में यातायात जाम में 18 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi On Amit Shah: 'अमित शाह घबराए हुए थे, उनके हाथ कांप रहे थे...' राहुल गांधी ने गृहमंत्री को चैलेंज देते हुए ये क्या कहा
'अमित शाह घबराए हुए थे, उनके हाथ कांप रहे थे...' राहुल गांधी ने गृहमंत्री को चैलेंज देते हुए ये क्या कहा
'बात-बात पे साहेब FIR करवाना, छोड़ दो न बेटी-बहुओं को धमकाना', नेहा सिंह राठौर ने किस पर कसा तंज?
'बात-बात पे साहेब FIR करवाना, छोड़ दो न बेटी-बहुओं को धमकाना', नेहा सिंह राठौर ने किस पर कसा तंज?
किसने संसद में पी ई-सिगरेट? अनुराग ठाकुर ने स्पीकर से किसकी शिकायत की, सदन में मचा बवाल
किसने संसद में पी ई-सिगरेट? अनुराग ठाकुर ने स्पीकर से किसकी शिकायत की, सदन में मचा बवाल
टीम इंडिया से बाहर होते ही शुरू हुआ नया सफर, अर्शदीप सिंह ने बताई यूट्यूब चैनल खोलने की असली वजह!
टीम इंडिया से बाहर होते ही शुरू हुआ नया सफर, अर्शदीप सिंह ने बताई यूट्यूब चैनल खोलने की असली वजह!

वीडियोज

Goa Night Club: गोवा अग्निकांड की चश्मदीद बनी इस महिला ने जो बताया सुनकर कांप जाएगी रूह!
Aniruddhacharya Controversy:बाबा की बेशर्मी की हदें पार, कोर्ट में एक-एक कर होगा हिसाब!
8 तोला सोने की चेन, करोड़ों की संपत्ति, हुमायूं कबीर की नेट वर्थ आपको देगी झटका |ABPLIVE
Rahul Gandhi ने SIR पर BJP और RSS को जमकर सुनाया, Lok Sabha में नेता प्रतीपक्ष की स्पीच कैसी लगी ?
T20 World Cup से पहले बड़ा झटका — Jio Hotstar की $3 Billion की Deal खत्म |Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rahul Gandhi On Amit Shah: 'अमित शाह घबराए हुए थे, उनके हाथ कांप रहे थे...' राहुल गांधी ने गृहमंत्री को चैलेंज देते हुए ये क्या कहा
'अमित शाह घबराए हुए थे, उनके हाथ कांप रहे थे...' राहुल गांधी ने गृहमंत्री को चैलेंज देते हुए ये क्या कहा
'बात-बात पे साहेब FIR करवाना, छोड़ दो न बेटी-बहुओं को धमकाना', नेहा सिंह राठौर ने किस पर कसा तंज?
'बात-बात पे साहेब FIR करवाना, छोड़ दो न बेटी-बहुओं को धमकाना', नेहा सिंह राठौर ने किस पर कसा तंज?
किसने संसद में पी ई-सिगरेट? अनुराग ठाकुर ने स्पीकर से किसकी शिकायत की, सदन में मचा बवाल
किसने संसद में पी ई-सिगरेट? अनुराग ठाकुर ने स्पीकर से किसकी शिकायत की, सदन में मचा बवाल
टीम इंडिया से बाहर होते ही शुरू हुआ नया सफर, अर्शदीप सिंह ने बताई यूट्यूब चैनल खोलने की असली वजह!
टीम इंडिया से बाहर होते ही शुरू हुआ नया सफर, अर्शदीप सिंह ने बताई यूट्यूब चैनल खोलने की असली वजह!
गौरव खन्ना पर फरहाना भट्ट के कमेंट से खफा हैं बिग बॉस 19 विनर के पिता, बोले- 'मैं होता तो थप्पड़ मार देता'
गौरव खन्ना पर फरहाना भट्ट के कमेंट से खफा हैं बिग बॉस 19 विनर के पिता, बोले- 'मैं तो थप्पड़ मार देता'
असिस्टेंट सर्जन भर्ती के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका, 2 लाख मिलेगी सैलरी; भरे जाएंगे 1100 पद
असिस्टेंट सर्जन भर्ती के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका, 2 लाख मिलेगी सैलरी; भरे जाएंगे 1100 पद
Height Loss Causes: किन लोगों की हाइट अचानक रह जाती है कम, किस दिक्कत की वजह से होता है ऐसा?
किन लोगों की हाइट अचानक रह जाती है कम, किस दिक्कत की वजह से होता है ऐसा?
यूपी-महाराष्ट्र में आधार कार्ड से बनवाया बर्थ सर्टिफिकेट क्या हो जाएगा कैंसिल, जानें अब आप क्या करें?
यूपी-महाराष्ट्र में आधार कार्ड से बनवाया बर्थ सर्टिफिकेट क्या हो जाएगा कैंसिल, जानें अब आप क्या करें?
Embed widget