एक्सप्लोरर

तिरुपति में हुआ बड़ा हादसा! एंबुलेंस ने श्रद्धालुओं को मारी टक्कर, दो महिलाओं की मौत

Tirupati Accident News: तिरुपति में सोमवार (6 जनवरी) को  एक बड़ा हादसा हो गया. यहां 108 एंबुलेंस ने श्रद्धालुओं के समूह को टक्कर मार दी.

Tirupati Accident News: तिरुपति में सोमवार (6 जनवरी) को  एक बड़ा हादसा हो गया. यहां 108 एंबुलेंस ने श्रद्धालुओं के समूह को टक्कर मार दी. इस हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए. जानकारी के अनुसार,, एंबुलेंस ने पैदल तिरुमाला मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं के एक समूह को टक्कर मार दी. यह दुर्घटना चंद्रगिरी मंडल के नरसिंहपुरम के पास हुई. 

हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य श्रद्धालु घायल हो गए.मृतक महिलाओं की पहचान अन्नामय्या जिले के रामसमुद्रम मंडल के चंपलपल्ली निवासी पेड्डा रेड्डम्मा (40) और लक्ष्मम्मा (45) के रूप में हुई है. वहीं, घायलों को तिरुपति के रुइया अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानें कैसा हुआ हादसा

श्रद्धालु पुंगनूर से तिरुमाला स्थित श्री वेंकटेश्वर मंदिर जा रहे थे, जबकि एंबुलेंस मदनपल्ली से एक मरीज को लेकर तिरुपति जा रही थी. दुर्घटना का सटीक कारण अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस को संदेह है कि इलाके में घना कोहरा होने के कारण यह दुर्घटना हुई. चंद्रगिरी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

बता दें कि कई भक्त अलग-अलग स्थानों से पैदल चलकर तिरुमाला के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर तक पहुंचते हैं. आंध्र प्रदेश और अन्य राज्यों के विभिन्न हिस्सों से हजारों भक्त हर दिन मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं.

बापटला में हुई दो महिलाओं की हुई मौत

इस बीच, रविवार (5 जनवरी) देर रात बापटला जिले में एक घर में आग लगने से दो महिलाओं की मौत हो गई. यह घटना परचूर के तुरपु बाजार में आधी रात के बाद हुई. आग में दो बहनों की मौत हो गई, जबकि उनकी मां घायल हो गई. मृतकों की पहचान नागमणि (34) और माधवी लता (30) के रूप में हुई है. घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस को संदेह है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी.

आशीष आंध्र प्रदेश और तेलंगाना इन दो राज्यों के लिए रिपोर्ट करते है । राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और साउथ सिनेमा जिसे टॉलीवुड कहा जाता है को कवर करते आए हैं । इनके पास मास्टर डिग्री और रिपोर्टिंग में 14 साल से अधिक का अनुभव है। खोजी पत्रकारिता, कनफ़्लिकट ज़ोन रिपोर्टिंग, राजनीति और विज्ञान विषय इनकी ख़ास पकड़ है । आशीष हैदराबाद में पदस्थापित है पर इन्होंने राष्ट्रीय राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में भी काम किया है ।
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: 'सदन में चर्चा के लिए तैयार, लेकिन पहले...', अमित शाह का विपक्ष पर आरोप
LIVE: 'सदन में चर्चा के लिए तैयार, लेकिन पहले...', अमित शाह का विपक्ष पर आरोप
'सभी सवालों का दूंगा जवाब', विपक्ष के हंगामे पर अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया
'सभी सवालों का दूंगा जवाब', विपक्ष के हंगामे पर अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया
अमित शाह के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार, कहा- 'हम जानना चाहते हैं कि...'
अमित शाह के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार, कहा- 'हम जानना चाहते हैं कि...'
'मुझे लुंगी वाला कहते हैं', महिला सांसद पर आरोप, रिजिजू बोले- आपत्तिजनक है
'मुझे लुंगी वाला कहते हैं', महिला सांसद पर आरोप, रिजिजू बोले- आपत्तिजनक है

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget