एक्सप्लोरर

Bhubaneswar Congress Protest: कुर्सियां चलीं, लाठीचार्ज हुआ, किले में तब्दील हुई ओडिशा विधानसभा; जानें पूरा बवाल क्यों

Bhubaneswar Congress Protest: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में गुरुवार (27 मार्च) को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई. पिछले दो दिनों से ओडिशा विधानसभा के बाहर हंगामा मचा हुआ है.

Bhubaneswar Congress Protest: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में गुरुवार (27 मार्च) को कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया. महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार पर जांच कमेटी बनाने की मांग और कांग्रेस विधायकों के सदन से निलंबित किए जाने को लेकर हो रहा यह विरोध प्रदर्शन अचानक झड़प में बदल गया. यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प देखी गई.

इस झड़प के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं. इनमें नजर आ रहे हैं कि कांग्रेस कार्यकर्ता एक के बाद एक रोड पर पड़ी कुर्सियों को उठा उठाकर पुलिसवालों पर फेंक रहे हैं. कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आक्रामक देखकर पुलिस पीछे हटते हुए नजर आती है. इसके बाद पुलिस लाठीचार्ज का फैसला लेती है और कार्यकर्ताओं को खदेड़ना शुरू करती है.

इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस वाटर कैनन का उपयोग करते भी दिखाई दी. थोड़ी-थोड़ी देर में पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ रहा है. इसमें कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घायल होने की भी सूचना है. बहरहाल, कांग्रेस ने ओडिशा विधानसभा को घेर रखा है. बड़ी संख्या में पुलिस बल भी यहां तैनात है. ओडिशा विधानसभा एक किले की तरह नजर आ रही है. 

क्या है पूरा मामला?
ओडिशा विधानसभा में मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ था. कांग्रेस के विधायक BJP सरकार के आठ महीनों के दौरान महिलाओं के खिलाफ हुए अपराधों की जांच के लिए एक कमेटी बनाने की मांग कर रहे थे. बात न सुनी जाने पर विधायकों ने विरोध और तेज कर दिया. वे सदन में घंटी बजाने लगे, 'राम धुन' गाना शुरू कर दिया. कांग्रेस विधायक सीटी, बांसुरी और झांझ बजाकर सदन की कार्यवाही में बाधा डालते नजर आए. ऐसे में स्पीकर सुरमा पाढ़ी ने 12 कांग्रेस विधायकों को निलंबित कर दिया.

निलंबित हुए सभी 12 विधायकों ने मंगलवार की पूरी रात विधानसभा में ही काटी. वहीं, विधानसभा के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए. बुधवार के दिन यह मामला और गरम हुआ. निलंबित कांग्रेस सांसदों को बल प्रयोग कर विधानसभा से बाहर किया गया. इस दौरान विधानसभा के अंदर से दो और कांग्रेस विधायकों को निलंबित कर दिया गया. ऐसे में कांग्रेस ने विधानसभा घेराव का ऐलान कर दिया. गुरुवार के दिन और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता ओडिशा विधानसभा घेरने पहुंचे. फिलहाल यह प्रदर्शन थमता नजर नहीं आ रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget