एक्सप्लोरर

BHU ने सफाई देने में की गलती, छेड़छाड़ से पीड़ित लड़की की पहचान सार्वजनिक की

नई दिल्ली: बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी में मचा बवाल अभी पूरी शांत भी नहीं हुआ है और विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक बड़ा गलती कर दी. नाकामियों के बीच अपना चेहरा छिपाने की कोशिश में जुटा बीएचयू प्रशासन छेड़छाड़ से पीड़ित लड़की का चेहरा ही सबके सामने ले आया.

विश्वविद्यालय प्रशासन की दलील लापरवाही का आरोप झेल रहे बीएचयू प्रशासन ने प्रेस रिलीज़ जारी कर अपनी सफाई पेश की. विश्वविद्यालय ने अपने बयान में कहा, ''छेड़छाड़ से पीड़ित लड़की खुद आंदोलन के पक्ष में नहीं थी. दबाव बनाकर उसे धरना देने को मजबूर किया गया. पीड़ित लड़की को लग रहा था कि उसे ढाल बनाकर कुछ अराजक तत्व माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं और इसलिए वो धरने के बीच से उठकर अपनी कुछ साथियों के साथ वीसी में मिलने आई थी.''

विश्वविद्यालय प्रशासन इस दावे के साथ खुद पर लगे दाग धोने की कोशिश में था. इसी के साथ यूनिवर्सिटी ने पीड़ित लड़की की पहचान जाहिर कर नई मुसीबत मोल ले ली.

प्रधानमंत्री माफी मांगे- राहुल गांधी छात्राओं पर लाठीचार्ज को लेकर विश्वविद्यालय पहले ही चारों ओर से घिरा है. देशभर के कई शहरों में बीएचयू में हुई का विरोध जारी है. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने छात्राओं पर लाठीचार्ज को बर्बर बताते हुए पीएम मोदी से माफी की मांग तक कर डाली.

पीएम मोदी और अमित शाह ने की सीएम योगी से बात विश्वविद्यालय में गर्मायी सियासत के बीच खुद पीएम मोदी और अमित शाह ने यूपी के सीएम आदित्यनाथ से बात की. प्रधानमंत्री और बीजेपी अध्यक्ष ने इस मुद्दे सुलझाने के निर्देश दिया. हालांकि बीजेपी का आरोप है कि कुछ लोग राजनीति के लिए इस मुद्दे को तूल दे रहे हैं.

क्या है पूरा मामला ? बीएचयू में विवाद छात्राओं की सुरक्षा को लेकर ही तब शुरू हुआ जब 21 सितंबर को फाइन आर्ट्स की एक छात्रा से कैंपस में छेड़छाड़ हुई. छात्रा की शिकायत के बावजूद आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई.

विरोध में 22 सितंबर को छात्राओं ने विश्वविद्यालय में धऱना शुरू कर दिया. 23 सितंबर को कुलपति आवास का घेराव करने जा रही छात्राओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. छात्राओं पर लाठीचार्ज से हो रही किरकिरी से बचने कि लिए विश्वविद्यालय हर रोज नई दलील दे रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget