एक्सप्लोरर

भीमा कोरेगांव हिंसा मामला: हाईकोर्ट के आदेश के बीच आ गया सुप्रीम कोर्ट का आदेश

कोर्ट ने कहा कि क्योंकि मामले से जुड़े हुए सभी दस्तावेज मराठी में हैं और बिना दस्तावेजों को देखे हुए ट्रांज़िट रिमांड नहीं दी जा सकती.

नई दिल्लीभीमा कोरेगांव हिंसा मामले में कल दिल्ली से गिरफ्तार किए गए एक्टिविस्ट गौतम नवलखा केस में हाइकोर्ट जब अपना आदेश पढ़ रहा था, उसी बीच सुप्रीम कोर्ट का आदेश आ गया. सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि भीमा कोरेगांव मामले में सभी 5 लोग अगली सुनवाई तक हाउस अरेस्ट रहेंगे. अगली सुनवाई गुरूवार को हो सकती है. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार से गुरूवार तक जवाब देने के लिए कहा है.

गौतम नवलखा केस में आज हाईकोर्ट ने क्या कहा?

इस केस में हाईकोर्ट ने लगातार नवलखा की गिरफ्तारी की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं. कोर्ट ने कहा कि क्योंकि मामले से जुड़े हुए सभी दस्तावेज मराठी में हैं और बिना दस्तावेजों को देखे हुए ट्रांज़िट रिमांड नहीं दी जा सकती. कोर्ट ने कहा कि निचली अदालत ने ये नहीं देखा कि गिरफ्तारी की प्रक्रिया का पालन किया गया है या नहीं. लेकिन फिर भी ट्रांज़िट रिमांड दे दी।

खुद सरकारी वकील मान रहे हैं कि याचिकाकर्ता का नाम एफआईआर में नहीं है. जब हाइकोर्ट ने पुलिस अधिकारियों से पूछा कि क्या निचली अदालत ने जज सारे दस्तावेज देखे थे (क्योंकि वो मराठी में थे) तो उन्होंने बताया कि नहीं. कोर्ट ने यह भी कहा कि याचिकाकर्ता के ऊपर जो धाराएं लगी हैं वो काफी गंभीर हैं. जब किसी के ऊपर इतनी गंभीर धाराएं लगीं जहां पर ज़मानत मिलना भी मुश्किल हो तो निचली अदालत के जज को देखना चाहिये.

सुनवाई में रोचक मोड़:

फैसले के बीच में ही सरकारी वकील ने हाइकोर्ट को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बारे में बताया और हाइकोर्ट ने अपना आदेश में बीच में ही रोक दिया. हाइकोर्ट ने कहा कि हमको सरकारी वकील की तरफ से बताया गया कि सुप्रीम कोर्ट ने ट्रांज़िट रिमांड पर रोक लगाते हुए हाउस अरेस्ट का आदेश दिया तो अब हम फिलहाल आगे कोई आदेश नहीं दे रहे. कल सुप्रीम कोर्ट के आदेश की कॉपी देख कर आगे सुनवाई होगी.

इस बीच सरकारी वकील ने अदालत से कहा कि जब एक बार याचिकाकर्ता को निचली अदालत में पेश कर दिया गया तो हाइकोर्ट में याचिकाकर्ता को पेश करने वाली याचिका (Habeas corpus) नहीं लगाई जा सकती.

यह भी पढ़ें-

कौन हैं भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में गिरफ्तार किए गए वामपंथी विचारक?

भीमा कोरेगांव हिंसा: राहुल गांधी बोले- ‘जो शिकायत करे उसे गोली मार दो, ये है नया भारत’

भीमा कोरेगांव हिंसा: प्रोफेसर, वकील, मानवाधिकार कार्यकर्ता, IIT टॉपर रह चुकी हैं सुधा भारद्वाज

भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में ही नहीं पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं कवि वरवर राव, जानें उनके बारे में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
Xप्लेन: बर्खास्तगी से इस्तीफे तक, NTA कैसे 9 साल में हुआ ध्वस्त
Xप्लेन: बर्खास्तगी से इस्तीफे तक, NTA कैसे 9 साल में हुआ ध्वस्त
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
तनाव के बीच भारत आएंगे रहमान! उच्चायुक्त ने कहा- यादगार होगी यात्रा
ग्राहम स्टेंस हत्याकांड: SC से ओडिशा को फटकार, 'फैसला लीजिए नहीं तो...'
ग्राहम स्टेंस हत्याकांड: SC से ओडिशा को फटकार, 'फैसला लीजिए नहीं तो...'

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Embed widget