एक्सप्लोरर

शादी के दिन नए विवाद में फंसे भय्यूजी महाराज, एक्ट्रेस ने कहा 'मुझे मोहजाल में बांधकर रखा'

नई दिल्ली : शादी के दिन भय्यूजी महाराज एक नए विवाद में फंस गए हैं. मल्लिका राजपूत नाम की एक्ट्रेस ने उन पर 'मोहजाल' में बांधकर रखने का आरोप लगाया है. मल्लिका ने तो यहां तक कहा है कि भय्यूजी महाराज उन्हें दूसरे नंबरों से छुप छुपकर फोन लगाते हैं और परेशान करते हैं. वहीं भय्यूजी महाराज के पीए तुषार पाटिल ने कहा है कि मल्लिका राजपूत एक फ्रॉड महिला है.

पीए के अनुसार वह महाराज को बदनाम करने की साजिश का एक हिस्सा

पीए के अनुसार वह महाराज को बदनाम करने की साजिश का एक हिस्सा है. उन्होंने कहा कि 'शादी के बाद हम इस मामले में लीगल एक्शन लेंगे.' गौरतलब है कि भय्यूजी महाराज की पहली पत्नी का निधन एक साल पहले चुका है. जिससे उन्हें एक बेटी है जो पूणे के कॉलेज में पढ़ती है. इस बीच 30 अप्रैल को वे डॉ. आयुषी के साथ विवाह बंधन में बँधे हैं.

यह भी पढ़ें : CCTV में कैद हुई थी दिल्ली सरकार के इंग्लिश टीचर पर हमला, नाबालिग सहित 9 गिरफ्तार

मल्लिका राजपूत ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल में खुद को एक्ट्रेस, सिंगर बताया

मल्लिका राजपूत ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल में खुद को एक्ट्रेस, सिंगर और स्क्रीन राईटर बताया है. हालांकि वे बीजेपी से भी जुड़ी हैं और खुद को एक लेखक भी बताती हैं. मल्लिका राजपूत ने फेसबुक पर एक मैसेज लिखा है कि 'भय्यूजी महाराज धोखेबाज, चालबाज हैं, मैंने पूरी मेहनत करके इन पर एक किताब लिखी है. जिसकी 950 प्रतियां दो-ढाई साल से इसके पास हैं.'

WhatsApp Image 2017-04-30 at 18.29.22

मोहजाल में रखा और अब अलग अलग नंबर से चोरी से बात की : मल्लिका

आरोप लगाया कि 'इसने मुझे मोहजाल में रखा और अब अलग अलग नंबर से चोरी से बात करता है. प्लीज इसे सब शेयर करें. भय्यूजी महाराज पर विश्वास न करें. मेरी किताब ना वापस करने के लिए इसे कोर्ट से नोटिस भेजूंगी, इसका लैटर भी मेरे पास है. ये झूठ का पुतला है और कुछ नहीं.'

यह भी पढ़ें : दिल्ली : कनाट प्लेस पुलिस थाने थे भागने की कोशिश में दो जेबकतरे घायल, दूसरी मंजिल से कूदे थे

वे शादी में व्यस्त होने की वजह से बात नहीं कर सके

इस मामले में जब भय्यूजी महाराज से बात करने की कोशिश हुई तो वे शादी में व्यस्त होने की वजह से बात नहीं कर सके. उनके पीए ने कहा है कि 'महिला खुद की पब्लिसिटी के लिए यह सब कर रही है. वह भय्यूजी महाराज के पास आती थी और उसने उन पर एक किताब भी लिख रही है. लेकिन, किताब में मनगढ़ंत बातें लिखी गई हैं. जिसकी वजह से हमने उस किताब के प्रकाशन पर रोक लगवाई है.'

संत भय्यूजी महाराज एक बार फिर शादी के बंधन में बंध गए हैं

इस बीच हाई प्रोफाइल संत भय्यूजी महाराज एक बार फिर शादी के बंधन में बंध गए हैं. 30 अप्रैल उन्होंने इंदौर में ही शर्मा परिवार की बेटी डॉ. आयुषी के साथ सात फेरे लिए. भय्यूजी महाराज के शिष्य अचानक लिए गए इस फैसले से अचंभित जरूर थे. उल्लेखनीय है कि भय्यूजी महाराज करीब एक वर्ष पूर्व सार्वजनिक जीवन से सन्यास लेने की घोषणा कर चुके हैं. उन्होंने पिछले काफी दिनों से हाईप्रोफाइल लोगों और नेताओं से दूरी भी बना ली है.

यह भी पढ़ें : दिल्ली के मियांवाली इलाके में रात को गैंगवार,  एक पुलिसवाले समेत 3 की मौत, एक कॉन्स्टेबल घायल

कौन हैं भय्यू महाराज

भय्यूजी महाराज का वास्तविक नाम उदयसिंह देखमुख है. उनका जन्म शुजालपुर के एक किसान परिवार में हुआ था. उनका मुख्य आश्रम इंदौर स्थित बापट चौराहे पर है. सदगुरु दत्त धार्मिक ट्रस्ट उनके सानिध्य में संचालित होता है. पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, पीएम नरेंद्र मोदी, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देखमुख, शरद पवार, लता मंगेशकर, उद्धव ठाकरे और मनसे के राज ठाकरे, आशा भोंसले, अनुराधा पौडवाल, फिल्म एक्टर मिलिंद गुणाजी भी उनके आश्रम आ चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget