एक्सप्लोरर

अमित शाह ने कांग्रेस पर लगाया भ्रम फैलाने का आरोप, अफवाहों पर दी सफाई

अमित शाह ने कांग्रेस पर डोकलाम, राफेल डील, एनपीए संकट, एफडीआरआई बिल, टेक्नॉलोजी और 13 अंकों के मोबाइल नंबर को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया.

नई दिल्ली: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर देश की जनता में भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है. बीजेपी अध्यक्ष ने एक के बाद एक लगातार कई ट्वीट के जरिए कांग्रेस पर भ्रम का आरोप लगाते हुए उसका सच बताया. अमित शाह ने कांग्रेस पर डोकलाम, राफेल डील, एनपीए संकट, एफडीआरआई बिल, टेक्नॉलोजी और 13 अंकों के मोबाइल नंबर को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया.

13 अंकों के मोबाइल नंबर को लेकर भ्रम का आरोप अमित शाह नेट्वीट किया, ''कांग्रेस ने 13 अंकों के मोबाइल नंबर का झूठ सोशल मीडिया पर फैलाया, जबकि सच्चाई यह है कि 13 अंकों के नए नंबर सिम आधारित मशीन टू मशीन (M2M) संचार के लिए उपलब्ध कराए जाने हैं. इसका सामान्य मोबाइल नंबर से कोई लेना देना नहीं है.''

टेक्नॉलोजी को लेकर भ्रम का आरोप अमित शाह ने लिखा, ''मोदी सरकार टेक्नोलॉजी से हर भारतीय को जोड़ना चाहती है, सरकारी सेवाओं का लाभ सीधा जनता तक पहुँचे इसके लिए बहुत बड़ा अभियान शुरू किया है तब कांग्रेस टेक्नॉलोजी के बारे में भ्रम फैलाकर जनता के बीच भय पैदा करना चाहती है.''

एफडीआरआई बिल को लेकर भ्रम का आरोप अमित शाह ने ट्वीट किया, "एफडीआरआई का जो बिल अभी चर्चा में ही है उस पर अफवाह फैलाकर और जनता को भ्रमित करके कांग्रेस ने खुद को ही कठघरे में खड़ा किया है. जबकि यह बिल यह सुनिश्चित करने के लिए है कि जनता का पैसा सुरक्षित रहे.''

बैंक में सुविधा शल्क को लेकर भ्रम का आरोप अमित शाह ने लिखा, ''एक तरफ मोदी जी देश के गरीबों को बैंकों से जोड़ने का एक अभूतपूर्व काम कर रहें हैं वहीं कांग्रेस, बैंक द्वारा Convenience fee charge (सुविधा शल्क) कर बैंकों की सेवाओं को महंगा करने का झूठा प्रचार कर बैंकों पर अविश्वास पैदा करने की कोशिश कर रही है. कांग्रेस की यह अफवाह भी आधारहीन और झूठी है.''

डोकलाम के मुद्दे पर भ्रम का आरोप अमित शाह के मुताबिक, ''कांग्रेस ने डोकलाम के मुद्दे पर भी बहुत भ्रम फैलाया जबकी डोकलाम मुद्दे पर पहली बार पूरे विश्व ने देखा कि भारत ने अपना लोहा मनवाया और चीन को अपने कदम पीछे खींचने पड़े. कांग्रेस देश के गौरव को, देश के आत्म-विश्वास को भी दांव पर लगाकर भ्रम और भय फैलाना चाहती है.''

राफेल डील पर भ्रम का आरोप अमित शाह ने लिखा, ''देश की सुरक्षा और सेना के मनोबल को दांव पर लगाकर कांग्रेस ने “राफेल डील” पर भी भ्रम और भय फैलाया. जिस परिवार ने रक्षा सौदों में सिर्फ भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार किया है, जिसे पूरा देश जानता है वो लोग अब राफेल पर सवाल उठा रहे हैं.''

एनपीए संकट पर भ्रम का आरोप अमित शाह ने ट्वीट किया, ''एनपीए संकट देश को कांग्रेस की देन है और यूपीए का सबसे बड़ा घोटाला है. कांग्रेस ने अपने शासन में सभी करीबी उद्योगपतियों को बैंक में जमा जनता की मेहनत के पैसे को मनमाफिक ढंग से लोन दिया और बैंकों की बैलेंस शीट में उसे दिखाया भी नहीं. एनपीए मोदी सरकार को यूपीए से मिली सबसे बड़ी Liability (देनदारी) है.''

जीएसटी को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप अमित शाह ने ट्वीट किया, "भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व ने जीएसटी को भारत में आर्थिक क्रांति के रूप में माना. जीएसटी से गरीबों और निम्न मध्यम वर्गीय को बहुत लाभ हुआ है, व्यापारी Tax Terrorism (कर आतंकवाद) से मुक्त हुए हैं. लेकिन कांग्रेस ने व्यापारियों में भ्रम और भय फैलाकर इस बात के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी कि जीएसटी फैल हो जाए.''

नोटबंदी के दौरान भ्रम और भय का आरोप अमित शाह ने कहा, ''नोटबंदी के दौरान जब पूरा देश एकजुट होकर भ्रष्टाचार और कालेधन के विरुद्ध अभियान को आगे बढ़ा रहा था, तब कांग्रेस गरीबों की आड़ में कालेधन का समर्थन कर देश में भ्रम और भय का माहौल पैदा करने की कोशिश कर रही थी. नोटंबंदी को लेकर भी कांग्रेस के सारे आरोप गलत साबित हुए हैं.''

अमित शाह ने कांग्रेस पर लगाया भ्रम फैलाने का आरोप, अफवाहों पर दी सफाई अमित शाह ने कांग्रेस पर लगाया भ्रम फैलाने का आरोप, अफवाहों पर दी सफाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Abhijeet Dipke Detained Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP
Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
पंजाब में नशे से जुड़े मामलों पर गृह मंत्रालय सख्त, पंजाब सरकार से मांगा जवाब
पंजाब में नशे से जुड़े मामलों पर गृह मंत्रालय सख्त, पंजाब सरकार से मांगा जवाब
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
Pressure Cooker Whistle: प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
Embed widget