एक्सप्लोरर

क्या भरत मंदिर के बारे में जानते हैं आप? यहीं सिंहासन पर रखी थीं भगवान राम की चरण पादुका

Bharat Mandir In Ayodhya: अयोध्या से करीब 15 किलोमीटर दूर नंदीग्राम में भरत ने भगवान राम की प्रतीक्षा में 14 सालों तक तपस्या की थी. यहीं भरत मंदिर है, जिसका संबंध भगवान भोले और विष्णु से भी है.

Ancient History Of Bharat Mandir In Ayodhya: "प्रभु करी कृपा पांवरी दीन्ही, सादर भरत सीस धर लीनी". यह चौपाई तुलसीकृत रामायण के उस प्रसंग की है, जब चित्रकूट में भगवान राम से मिलकर भरत  उन्हें वापस लौटाने में सफल नहीं होते हैं तो उनकी चरण पादुका को मांग कर शीश पर रख लेते हैं. इस चरण पादुका को सिंहासन पर रखकर 14 साल अयोध्या का राज चलाते हैं वह भी अयोध्या से 15 किलोमीटर दूर नंदीग्राम से.

पूरी दुनिया में ऐसा उदाहरण बिरले ही मिलता है, जहां एक भाई दूसरे भाई की चरण पादुका को सिंहासन पर रखकर राज्य का शासन चलाता है. इसलिए भरत जैसे भाई के उदाहरण सदियों से दिए जाते हैं. नंदीग्राम में जिस जगह पर भरत ने बड़े भाई राम के इंतजार में 14 सालों तक तपस्या की थी, वही भरत मंदिर बना है. एबीपी न्यूज की टीम वहां पहुंची. चलिए आज हम आपको बताते हैं इस ऐतिहासिक मंदिर के पौराणिक महत्व के बारे में.

यहां बना है भरत कुंड, राम के राज्याभिषेक से है संबंध
पवित्र नगरी अयोध्या में एक तरफ भव्य राम मंदिर बन रहा है, तो दूसरी तरफ राजा राम के अनुज भरत की तपोस्थली नंदीग्राम के भरतकुंड की भी चर्चा तेज है. त्रेता में भगवान राम का राज्याभिषेक हुआ था तो इसी भरत कुंड से पवित्र तीर्थ का जल डाला गया था. और अब जब भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा (22 जनवरी) होनी है तो इस भरत कुंड को सजा धारा कर तैयार किया गया है.  

यहीं खड़ाऊं रख भरत ने चलाया राजकाज    
सप्तपुरियों यानि सात पवित्र नगरी में प्रथम स्थान पर मानी जाने वाली अयोध्या से सुल्तानपुर मार्ग पर स्थित भरतकुंड (मिनी गया) का सदियों से विशेष महत्व रहा है.  यहीं वह कूप है, जिसमें 27 तीर्थों का जल है. मान्यता है कि भगवान राम के राज्याभिषेक के लिए अनुज भरत 27 तीर्थों का जल लेकर आए थे, जिसे आधा चित्रकूट के एक कुंए में डाला था, बाकी भरतकुंड स्थित कुएं में. यह कुआं आज भी मौजूद है. जिसके पानी की गंगा के पानी से तुलना की जाती है. यहां के पुजारी का दावा है कि सालों साल पानी रखें, कभी कीटाणु नहीं पड़ेगा.


क्यों भरत ने यहां की तपस्या?
एबीपी न्यूज से खास बातचीत में भरत मंदिर के पुजारी हनुमान दास बताते हैं, "जब 14 वर्ष के वनवास के लिए राजपाट छोड़कर चले, तो भरत उनको मनाने गए. मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अपने पिता के वचन से बंधे थे. लौटना स्वीकार नहीं किया लेकिन भरत के अनुरोध पर अपनी खड़ाऊं यानी चरण पादुका उनको सौंप दी. नंदीग्राम में भरत श्रीराम की की खड़ाऊं को प्रतीक के तौर लेकर अयोध्या का राजपाट चलाने लगे. 14 वर्ष बनवास खत्म कर जब राम अयोध्या वापस लौटे तो यहीं पर भरत से मिले.

रघुकुल के वंशजों का यही होता है पिंडदान 
भरत ने पिता के पिंडदान के लिए नंदीग्राम में कुंड का निर्माण कराया था, जिसे भरतकुंड कहा जाता है. हिंदू समुदाय का पिंडदान जहां बिहार के गया में होता है वही इस जगह को मिनी गया कहा जाता है क्योंकि यहां रघु कुल के सभी पूर्वजों का पिंडदान होता रहा है. और गया जी में पिंडदान से पहले यहां भी पिंडदान का रिवाज रहा है. यहीं पर भरत और महावीर हनुमान की मुलाकात हुई और एक दूसरे को गले लगाया था. यह एक शांतिपूर्ण और निर्मल जगह है.

भगवान विष्णु से भी है संबंध
पौराणिक मान्यता है कि भगवान विष्णु का बाये पांव का गयाजी (बिहार) में तो दाहिने पांव का चरण चिह्न यहीं गयावेदी पर है. भरतकुंड के दूसरे छोर पर स्थित गया वेदी पर पितृपक्ष में पूर्वजों का तर्पण करने के लिए गया (बिहार) जाने से पूर्व यहां पिंडदान की अनिवार्यता होने के कारण हिंदू धर्म में इस स्थान का बड़ा महत्व है. भगवान राम ने अपने पिता राजा दशरथ क पिंडदान यहीं किया था. मान्यता है कि भरतकुंड में किया पिंडदान, गया तीर्थ के समान फलदायी है. 

एक दूसरे से लिपटी हैं पेड़ों की डालियां, मंदिर से बाहर है नंदी के सिर

इस जगह का संबंध भगवान भोले से भी है. यहीं पर भगवान शंकर का मंदिर है जिसमें नंदीजी मंदिर के बाहर देख रहे हैं. आमतौर पर नंदीजी भगवान शंकर की तरह मुंह किए रहते हैं, लेकिन यहां नंदीजी का सिर शिवलिंग की तरफ से मंदिर से बाहर की ओर है. यहां एक ऐसा पेड़ है जिसकी डालियां एक दूसरे का लपेटती हैं. यहां के पुजारी कहते हैं कि वृक्ष की डालियों को ध्यान से देखेंगे तो आपको देवताओं की तस्वीर दिखाई देगी. पुजारी कहते हैं कि यहां भगवान शिव भी आया करते थे. 2018 से यहां संकीर्तन चल रहा है जो 14 सालों तक चलने वाला है.

ये भी पढ़ें:Sam Pitroda On Ram Mandir: 'लोग तय करें वे हिंदू राष्ट्र बनाना चाहते हैं या...', लोकसभा चुनाव पर बोले सैम पित्रोदा, राहुल गांधी के बचाव में उतरे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी, जोसेफ विजय से जेपी नड्डा तक... जंतर-मंतर पर नीट के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता
राहुल, विजय से जेपी नड्डा तक... NEET के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
मनीष कश्यप ने एथेनॉल पर फैलाया 'झूठ'? चार इन्फ्लुएंसर्स पर FIR, जनता को गुमराह करने का आरोप
मनीष कश्यप ने एथेनॉल पर फैलाया 'झूठ'? चार इन्फ्लुएंसर्स पर FIR, जनता को गुमराह करने का आरोप

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Watch: एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे एमएस धोनी, अचानक नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न; फिर...
एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे धोनी, नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Opinion: होर्मुज से उठता धुआं, अरब दुनिया की बेचैनी और आने वाले दिनों का खतरा
Opinion: होर्मुज से उठता धुआं, अरब दुनिया की बेचैनी और आने वाले दिनों का खतरा
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget