एक्सप्लोरर

Bharat Jodo Yatra: 'भारत जोड़ो यात्रा' में कुत्ता लूनो भी हुआ शामिल, प्रियंका गांधी ने किया यह प्यारा पोस्ट

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस पार्टी की ये भारत जोड़ो यात्रा सात सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी, जोकि 12 राज्यों से होकर जम्मू कश्मीर तक जानी है. यात्रा शनिवार को हरियाणा में है.

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शनिवार को हरियाणा में है. कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में कुत्ता लूनो भी शामिल हुआ. इस बात की जानकारी प्रियंका गांधी ने अपने सोशल मीडिया पर दी. प्रियंका गांधी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान की तस्वीर शेयर कि जिस पर उन्होंने लिखा कि लूनो भी यात्रा में शामिल हुआ. प्रियंका ने फोटो पर लिखा कि हम्म्म..मुझे अपनी यात्रा में आमंत्रित करने में आपको सौ दिन से अधिक का समय लगा, लेकिन ठीक है..अब मैं यहां हूं.

प्रियंका ने इसी भाव से ये पोस्ट किया कि कुत्ते निस्संदेह मनुष्य के सबसे अच्छे दोस्त होते हैं क्यों कि वह हमें बिना शर्त प्यार देते हैं, और यह भावना पारस्परिक है. प्रियंका ने जो फोटो शेयर की है उसमें राहुल गांधी लूनो के गले में बंधा पट्टा अपने हाथ में पकड़े हुए हैं और लूनो राहुल गांधी के साथ इस यात्रा में कदमताल कर रहा है. हरियाणा के बाद यात्रा पंजाब और फिर जम्मू कश्मीर पहुंचेगी.

 

12 राज्यों से होकर जम्मू कश्मीर तक जानी है यात्रा

कांग्रेस पार्टी की ये भारत जोड़ो यात्रा सात सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी, जो कि 12 राज्यों से होकर जम्मू कश्मीर तक जानी है, राहुल गांधी अब तक तीन हजार किलोमीटर से ज्यादा पैदल चल चुके हैं. अब सिर्फ 342 किलोमीटर की यात्रा बची है. हरियाणा के बाद यात्रा पंजाब और फिर जम्मू कश्मीर पहुंचेगी. ‘भारत जोड़ो यात्रा’ तीन जनवरी को गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर से उत्तर प्रदेश में दाखिल हुई थी.

पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने के चलते उनकी देखभाल में व्यस्त प्रियंका गांधी यात्रा में हिस्सा नहीं ले सकी थीं. अपनी मां को देखने के लिए राहुल भी बुधवार शाम दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे. इसके बाद वह यात्रा में शामिल होने के लिए गुरुवार सुबह ऐलम गांव लौट आए थे और यात्रा को फिर से शुरू किया था. 

ये भी पढ़ें- Viral Video: तेज रफ्तार ट्रक से टकराने के बाद बाल-बाल बचा युवक, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'असामाजिक तत्व शामिल थे', CJP प्रोटेस्ट लाठीचार्ज पर पुलिस का SC में हलफनामा
'असामाजिक तत्व शामिल थे', CJP प्रोटेस्ट लाठीचार्ज पर पुलिस का SC में हलफनामा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा की एंजियोप्लास्टी, जानिए हेल्थ अपडेट
स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा की एंजियोप्लास्टी, जानिए हेल्थ अपडेट
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget