एक्सप्लोरर

Bharat Jodo Yatra: '4 साल के बाद जूता मार कर निकालने की...', अग्निवीर योजना का जिक्र कर बोले राहुल गांधी, टीशर्ट को लेकर भी दिया बयान

Congress: बागपत में राहुल गांधी ने अपनी टीशर्ट को लेकर भी बयान दिया. उन्होंने कहा, "ये मेरी टीशर्ट पर बात करते हैं कभी गरीब की बात नहीं करते कि गरीब बच्चों के पास कपड़े क्यों नहीं है."

Bharat Jodo Yatra in UP: राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश के बागपत पहुंच चुकी है. बागपत में फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया गया. इतनी कड़ाके की सर्दी के बावजूद राहुल गांधी टीशर्ट में ही यात्रा के साथ आगे बढ़ रहे हैं. बागपत पहुंचकर राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला किया. 

राहुल ने मोदी सरकार पर लोगों की आवाज को दबाने का आरोप लगाया. उन्होंने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि वह विपक्ष को बोलने नहीं देती. उन्होंने मीडिया पर भी शिकंजा कसे होने की बात कही. इस दौरान राहुल ने अपनी टीशर्ट को लेकर भी बयान दिया. उन्होंने कहा, "ये मेरी टीशर्ट पर बात करते है कभी गरीब की बात नहीं करते कि गरीब बच्चों के पास कपड़े क्यों नहीं है."

मोदी सरकार पर लगाए ये आरोप

राहुल ने कहा, "हमने पार्लियामेंट में बोलने की कोशिश की तो माइक ऑफ कर देते हैं. जैसे घोड़े की लगाम होती है न वैसे ही इन प्रेस वालों के ऊपर है. जैसे ही ये बोलते है इनका लगाम खींच लेते हैं लेकिन ये मत सोचिए कि ये बोलना नहीं चाहते. कुछ मुझसे कहते है कि हम बोलना तो चाहते है पर हम डरते हैं  क्योंकि हमें नौकरी भी तो करनी है." 

अग्निवीर योजना पर साधा निशाना

बागपत में राहुल गांधी ने अग्निपथ योजना को लेकर भी मोदी सरकार पर जमकर हमला किया. उन्होंने कहा, "देश की रक्षा करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए नरेंद्र मोदी ने कहा पंद्रह साल की बजाय इन्हें छह महीने की ट्रेनिंग दो, चार साल रखो फिर जूता मार कर निकाल देंगे. ये नया हिंदुस्तान है!" राहुल गांधी ने बेरोजगारी के मुद्दे पर मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा, "युवा इंजीनियरिंग करके पकौड़ा तल रहे हैं और रोजगार देने वाली रेलवे को सरकार बेच रही है." 

बागपत में मिले समर्थन से कांग्रेस गदगद

बागपत में यात्रा को मिले समर्थन से कांग्रेस पार्टी के नेता काफी गदगद हैं. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने तो योगी के प्रदेश में अब जलवायु परिवर्तन होने का दावा किया. अपने ट्वीट में उन्होंने राम मंदिर के मुख्य पुजारी और चंपत राय की ओर से राहुल गांधी की तारीफ किए जाने का भी जिक्र किया. 

 

किसानों ने किया यात्रा का स्वागत

बता दें कि दिल्ली से बागपत के लिए राहुल गांधी के साथ वही नेता चले, जिनके नाम पहले से तय किए गए थे. बागपत में यात्रा दिल्ली-सहारनपुर रोड़ से होते हुए राष्ट्रवंदना चौक पहुंची. वहां से आगे गुफा बाबा मंदिर के पास पहुंची, जहां राहुल गांधी ने विश्राम किया. इस बीच किसानों ने फूल मालाओं से यात्रा का स्वागत किया.

ये भी पढ़ें-राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में दिखीं 'शूटर दादी' प्रकाशी तोमर, सामने आई ये तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget