एक्सप्लोरर

Bharat Jodo Yatra: 'भारत जोड़ा या...', सीपीआईएम ने किया हमला तो कांग्रेस ने किया पलटवार

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा केरल पहुंच गई है, इस राजनीतिक यात्रा से असहज राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी सीपीआई (एम) ने राहुल गांधी पर कार्टून के जरिए सीधा हमला बोला जिसका कांग्रेस ने पलटवार किया.

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस (Congress) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के केरल (Keral) में प्रवेश के साथ ही राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी सीपीआई (एम) ने ट्वीट करके कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर एक कार्टून के जरिए बड़ा हमला बोला है. जिसके बाद कांग्रेस ने भी पूरी ताकत के साथ सीपीआई (एम) पर पलटवार किया. 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने सीपीआई (एम) के इस ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा कि यात्रा की योजना कैसे और क्यों बनाई गई इस पर अपना होमवर्क बेहतर तरीके से करें. जयराम रमेश ने आगे कहा कि मुंडूमोदी की धरती पर बीजेपी की 'ए' टीम से ऐसी आलोचना सही नहीं लगती है.

'भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है कांग्रेस'
राहुल गांधी ने इन दिनों कांग्रेस को पुनर्जीवित करने के लिए कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली हुई है. यह पदयात्रा तमिलनाडु से निकलकर इस समय केरल पहुंच चुकी है जहां पर सीपीआई (एम) की सरकार है. कांग्रेस की इस राजनीतिक यात्रा से असहज सीपीआई (एम) ने ट्वीट कर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है. 

क्यों कांग्रेस के बिना मुमकिन नहीं विपक्षी एकता? 
वहीं कांग्रेस अपनी भारत जोड़ो यात्रा को लेकर काफी आक्रामक है. कांग्रेस ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उसकी मजबूती विपक्षी एकजुटता का स्तंभ है और उसके मजबूत हुए बिना विपक्षी एकता मुमकिन नहीं है.

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि ‘भारत जोड़ो’यात्रा विपक्ष की एकजुटता के लिए नहीं, बल्कि कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए है. उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मुझे खुशी है कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद यह हाथी (कांग्रेस) जग गया है, हाथी चल रहा है. सभी पार्टियां इस ओर देख रही हैं कि कांग्रेस क्या कर रही है.

कितनी दूरी तय कर चुकी है भारत जोड़ो यात्रा?
रमेश ने कहा कि विपक्ष की एकता तभी मुमकिन होगी जब कांग्रेस मजबूत होगी. विपक्ष की एकता का मतलब ये नहीं हो सकता है कि कांग्रेस कमजोर हो जाए. यह यात्रा विपक्षी एकता के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस को मजबूत करने के लिए है. हमारी प्राथमिकता कांग्रेस को मजबूत और प्रभावशाली बनाने की है. 

जयराम रमेश (Jai Ram Ramesh) ने यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह यात्रा सोमवार को 102 किलोमीटर की दूरी तय कर लेगी. इस यात्रा की औपचारिक शुरुआत सात सितंबर को कन्याकुमारी से हुई थी और पदयात्रा आठ सितंबर से शुरू हुई थी.

Gyanvapi Masjid Verdict: ज्ञानवापी मामले में जिला अदालत से लगा झटका, अब मुस्लिम पक्ष ने लिया बड़ा फैसला

Gyanvapi Masjid Verdict: ज्ञानवापी और श्रृंगार गौरी मामले में हिंदू पक्ष के हक में आया फैसला, कोर्ट ने कहा- मुकदमा सुनने योग्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पी चिदंबरम पर BJP का वार, '24 घंटे में दिमागी नक्सल सामने आ गए'
पी चिदंबरम पर BJP का वार, '24 घंटे में दिमागी नक्सल सामने आ गए'
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 4 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 4 नाम तय
FASTag के डेटा पर होगी ED की नजर, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान
FASTag के डेटा पर होगी ED की नजर, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान
'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम...', UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान
'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम...', UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget