एक्सप्लोरर

भारत बायोटेक ने कहा- हम हर HC में जवाब नहीं दे सकते, SC ने केस अपने पास ट्रांसफर करने पर जारी किया नोटिस

भारत बायोटेक और सीरम इंस्टीट्यूट ने सभी मामलों को सुप्रीम कोर्ट ट्रांसफर करने की मांग की है. सुप्रीम कोर्ट ने कोविड वैक्सीनेशन पर हाई कोर्ट में लंबित मामलों को अपने पास ट्रांसफर करने पर विचार करने की बात कही है.

नई दिल्ली: कोविड वैक्सीन को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में चल रहा मामला अपने पास ट्रांसफर करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है. इसके साथ ही हाई कोर्ट में चल रही सुनवाई पर रोक लगा दी गई है. हाई कोर्ट ने वकीलों, कोर्ट कर्मचारियों और जजों को प्राथमिकता से वैक्सीन लगाने पर सुनवाई शुरू की थी. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ऐसा ही मामला उसके पास भी लंबित है.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह कोविड वैक्सीनेशन को लेकर बॉम्बे समेत दूसरे हाई कोर्ट में लंबित मामलों को भी अपने पास ट्रांसफर करने पर विचार करेगा. भारत बायोटेक और सीरम इंस्टीट्यूट ने सभी मामलों को सुप्रीम कोर्ट ट्रांसफर करने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि वह हर हाई कोर्ट में जवाब नहीं दे सकते.

"हम हर हाई कोर्ट में जवाब भी नहीं दे सकते" भारत बायोटेक के वकील मुकुल रोहतगी ने कोर्ट से कहा, "दिल्ली हाई कोर्ट हमसे जानना चाहता है कि हमारी वैक्सीन बनाने की क्षमता क्या है? वैक्सीन को किस तरह से सप्लाई हो रहा है? 60 साल से अधिक आयु के लोगों को पहले वैक्सीन देने या 45 से अधिक के बीमार लोगों को वैक्सीन देने के पीछे क्या आधार है?" रोहतगी ने दलील देते हुए कहा, "कुछ सवालों का जवाब केंद्र दे सकता है. लेकिन एक कंपनी के तौर पर हम अपनी क्षमता पर खुली चर्चा नहीं चाहते. हम हर हाई कोर्ट में जवाब भी नहीं दे सकते. सुप्रीम कोर्ट तय करे कि इन सवालों का जवाब देना जरूरी है या नहीं?"

इसके बाद वकीलों और कोर्ट कर्मचारियों को प्राथमिकता से वैक्सीन देने पर चर्चा शुरू हुई. बेंच की अध्यक्षता कर रहे चीफ जस्टिस एसए बोबड़े ने कहा कि वकीलों को आजीविका कमाने के लिए लोगों के संपर्क में आना जरूरी है. उनकी मांग पर विचार होना चाहिए. सॉलिसीटर जनरल ने कोर्ट को बताया कि बहुत से पेशे में काम कर रहे लोगों को दूसरों से संपर्क में आना पड़ता है. इसलिए, सिर्फ वकीलों को उनके व्यवसाय के हिसाब से वैक्सीनेशन में प्राथमिकता दे पाना मुश्किल है. कोर्ट ने उनसे याचिका पर जवाब देने के लिए कहते हुए सुनवाई 1 हफ्ता टाल दी.

ये भी पढ़ें- कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव, कोविशील्ड की ली थी दोनों डोज

दिल्ली में बढ़ते कोरोना पर स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन बोले- सिचुएशन कंट्रोल में, सतर्क रहना जरूरी

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget