एक्सप्लोरर

'भारत बंद' के बीच आज फिर बढ़ी तेल की कीमत, मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 88 के पार

आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 80 रुपये 73 पैसे और डीजल 72 रुपये 83 पैसे प्रति लीटर के दर पर पहुंच गया. वहीं महाराष्ट्र में पेट्रोल-डीजल सबसे अधिक दामों पर बिक रहा है. आर्थिक राजधानी मुंबई में आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर 23 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई.

नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विपक्षी दलों के भारत बंद के एलान के बीच आज एक बार फिर ईंधन की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई. दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल पर 23 पैसे और डीजल पर 22 पैसे बढ़ाए गए. इसी के साथ राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल 80 रुपये 73 पैसे और डीजल 72 रुपये 83 पैसे प्रति लीटर के दर पर पहुंच गया.

वहीं महाराष्ट्र में पेट्रोल-डीजल सबसे अधिक दामों पर बिक रहा है. आर्थिक राजधानी मुंबई में आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर 23 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई. आज शहर में एक लीटर पेट्रोल 88 रुपये 12 पैसे और डीजल 77 रुपये 32 पैसे प्रति लीटर की दर से बिक रहा है. आज कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 83 रुपये 61 पैसे, भोपाल में 86 रुपये 47 पैसे, पटना में 86 रुपये 92 पैसे है. वहीं पटना में एक लीटर डीजल की कीमत 78 रुपये 47 पैसे है.

विशेषज्ञों के मुताबिक, कमजोर रुपया और ऊंचे उत्पाद शुल्क के कारण तेल कीमतों में वृद्धि हो रही है. डीजल कीमत बढ़ने से महंगाई बढ़ने की आशंका है, क्योंकि सामानों के परिवहन के लिए इसी ईंधन का इस्तेमाल किया जाता है.

आपको बता दें कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर विपक्ष मोदी सरकार के खिलाफ हमलावर है. आज कांग्रेस ने भारत बंद बुलाया है. कांग्रेस के इस बंद में करीब 21 पार्टियां भाग ले रही है. विपक्षी दलों का कहना है कि सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर टैक्स कम करे और इसे जीएसटी के दायरे में लाए. वहीं केंद्र की मोदी सरकार पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के लिए अंतरराष्ट्रीय परिस्थिति को जिम्मेदार ठहरा रही है.

भारत बंद आज: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ 21 दल सड़क पर उतरेंगे, सोनिया भी करेंगी मार्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
एशिया-अफ्रीका समेत 23 देशों की यात्रा पर लौटे अपापांग-अलांग, दोनों बाज में लगे उपग्रह टैग
एशिया-अफ्रीका समेत 23 देशों की यात्रा पर लौटे अपापांग-अलांग, दोनों बाज में लगे उपग्रह टैग

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
20 साल से घरों में बन रहे थे पटाखे? सिवान में 5 लोगों की मौत के बाद प्रशासन पर उठे सवाल
20 साल से घरों में बन रहे थे पटाखे? सिवान में 5 लोगों की मौत के बाद प्रशासन पर उठे सवाल
IND-NZ दूसरे टी20 में टूटेगा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड? श्रेयस अय्यर को चाहिए सिर्फ 25 रन
IND-NZ दूसरे टी20 में टूटेगा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड? श्रेयस अय्यर को चाहिए सिर्फ 25 रन
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
Embed widget