एक्सप्लोरर

भीम आर्मी के भारत बंद को दिल्ली और बिहार में मिला समर्थन, आरा में रोड और रेलवे ट्रैक बाधित

बेगूसराय में भारत बंद को लेकर आज सुबह से ही भीम आर्मी और जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे हैं.बंद समर्थकों ने आरा रेलवे स्टेशन पर पटना लोकमान्य तिलक एक्स्प्रेस ट्रेन को रोक दिया.

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के विरोध में भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने भारत बंद बुलाया है. चंद्रशेखर ने ट्वीट करके कहा है कि CAA और NRC के खिलाफ बंद की शुरुआत दिल्ली के सीलमपुर से हो चुकी है. उन्होंने लोगों से जाफराबाद पहुंचने की अपील की है. लोग जाफराबाद में सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शन के कारण सड़क जाम कर दी गई है. दिल्ली मेट्रो ने भीड़ बढ़ने और सुरक्षा कारणों से जाफराबाद मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है. सुरक्षाबलों को स्टेशन पर तैनात कर दिया गया है. इसके अलावा बिहार की राजधानी पटना समेत कई शहरों में भारत बंद की तस्वीरें देखने को मिल रही हैं.

बेगूसराय में सड़कों पर जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता

बिहार के बेगूसराय में भारत बंद को लेकर आज सुबह से ही भीम आर्मी और जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे हैं. शहर के ट्रैफिक चौक पर भीम आर्मी और जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एनएच 31 को जाम कर दिया है. वहीं बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर राज्यरानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन और गुवाहाटी जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन को रोककर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. शहर में भारत बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है. यातायात ठप हो गया है वहीं दूसरी ओर रेलवे स्टेशन पर एक घंटे तक नारेबाजी के बाद रेलवे पुलिस के समझाने पर यातायात सुचारू कर लिया गया है, लेकिन अभी भी एनएच 31 जाम है.

पूर्णिया में एनएच 31 पर आगजनी

पूर्णिया में जहां मुख्य चौक चौराहों पर गाड़ियों को रोक कर आवाजाही बाधित की गई, वहीं शहर के पंचमुखी मन्दिर एनएच 31 पर आगजनी की गई और ट्रकों को बीच रास्ते खड़ा कर दिया गया. इससे कुछ देर के लिए आवागमन पूरी तरह ठप रहा. सदर एसडीपीओ आनंद कुमार पांडे दल बल के साथ पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझा बुझा कर जाम को खुलवाया.

आरा में लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन को रोक दिया गया

सैकड़ों की संख्या में बंद समर्थकों ने आरा रेलवे स्टेशन पहुंच 13202 पटना लोकमान्य तिलक एक्स्प्रेस ट्रेन को रोक दिया. वहीं बीच सड़क पर आगजनी कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और शहर के बस स्टैंड के समीप आरा पटना मुख्य मार्ग को भी कई घंटों तक जाम कर दिया. सड़क जाम की वजह से गाड़ियों की लंबी कतारें दूर-दूर तक लगी रही. बंद समर्थकों ने जुलूस के शक्ल में अलग-अलग टुकड़ी में निकल शहर की दुकानों को बंद कराया. बंद समर्थक केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर आक्रोश पूर्ण नारे लगाते नजर आए और एनआरसी-सीएए-एनपीआर को काला कानून बताया.

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने नागरिकता कानून, एनआरसी, एनपीआर और सरकारी नौकरियों में प्रमोशन में आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ आज 'भारत बंद' बुलाया है. चंद्रशेखर आजाद के भारत बंद को बिहार में महागठबंधन ने समर्थन दिया है. हिंदुस्‍तानी आवाम मोर्चा (हम) के नेताओं ने भारत बंद के दौरान बिहार के जिलों में सड़कों पर उतरने की बात कही है.

यह भी पढ़ें-

ट्रंप दौरा: अधीर रंजन ने ठुकराया राष्ट्रपति भवन में डिनर का न्यौता, कहा- सोनिया गांधी को क्यों नहीं बुलाया?

एनसीपी प्रमुख शरद पवार बोले- महाराष्ट्र में अपना कार्यकाल पूरा करेगी गठबंधन सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: मानसून सत्र का पांचवां दिन, केंद्र सरकार पेश कर सकती है खास बिल, कांग्रेस बनेगी चर्चा का हिस्सा?
LIVE: मानसून सत्र का पांचवां दिन, केंद्र सरकार पेश कर सकती है खास बिल, कांग्रेस करेगी चर्चा?
'छात्रों पर डंडा नहीं, जवाब चाहिए', सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- 'संकट में सिस्टम'
'छात्रों पर डंडा नहीं, जवाब चाहिए', सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- 'संकट में सिस्टम'
Explained: क्या सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये तीन बड़े सिनेरियो
क्या वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये 3 बड़े सिनेरियो
आधी रात वाले PM मोदी के वीडियो पर भड़के खरगे- 'आज धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करके संसद आइए'
आधी रात वाले PM मोदी के वीडियो पर भड़के खरगे- 'आज धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करके संसद आइए'

वीडियोज

Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?
Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'छात्रों पर डंडा नहीं, जवाब चाहिए', सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- 'संकट में सिस्टम'
'छात्रों पर डंडा नहीं, जवाब चाहिए', सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- 'संकट में सिस्टम'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Jana Nayagan OTT Release: थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
Explained: क्या सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये तीन बड़े सिनेरियो
क्या वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये 3 बड़े सिनेरियो
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
Male Infertility: क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?
क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?
Embed widget