एक्सप्लोरर

ट्रंप दौरा: अधीर रंजन ने ठुकराया राष्ट्रपति भवन में डिनर का न्यौता, कहा- सोनिया गांधी को क्यों नहीं बुलाया?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 और 25 फरवरी को भारत दौरे पर आ रहे हैं. 25 फरवरी को राष्ट्रपति का भोज होने वाला है.

नई दिल्ली: लोकसभा में कांग्रेस दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सम्मान में राष्ट्रपति भवन द्वारा आयोजित भोज में शामिल नहीं होंगे क्योंकि पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी को इस आयोजन के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है.

चौधरी ने कहा, "ट्रम्प भारत आ रहे हैं. भारत उनके लिए एक भव्य डिनर की मेजबानी करेगा, लेकिन विपक्ष को आमंत्रित नहीं किया गया है. ट्रम्प के साथ डिनर के लिए सोनिया गांधी जी को क्यों नहीं आमंत्रित किया गया. हाउडी मोदी कार्यक्रम में, रिपब्लिकन और डेमोक्रेट दोनों ने मंच साझा किया था लेकिन यहां केवल मोदी और ट्रम्प साथ होंगे. यह किस तरह का लोकतंत्र है?"

अधीर रंजन ने कहा कि "ट्रम्प भारत आ रहे हैं और यह एक बहुत बड़ी बात है. अमेरिका एक शक्तिशाली राष्ट्र है और हम अपने देश में उनके राष्ट्रपति का स्वागत करते हैं. जिस देश का वह प्रतिनिधित्व करते हैं वह सबसे पुराना लोकतंत्र माना जाता है और भारत सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में जाना जाता है. लोकतंत्र का सभी को सम्मान करना चाहिए."

कांग्रेस नेता ने 'अमेरिकी राष्ट्रपति के स्वागत के लिए करोड़ों रुपये खर्च करने की आवश्यकता' पर भी सरकार से सवाल किया. उन्होंने कहा, "सरकार के खजाने से करोड़ों रुपये खर्च करने की क्या जरूरत है? ट्रम्प को खुश करने के लिए झुग्गियों में रहने वाले लोगों को छिपाने या शिफ्ट करने के लिए मजबूर किया जा रहा है. क्या यह सही व्यवहार है? गुजरात को मोदी ने दूसरों के लिए एक मॉडल के रूप में बताया था. लेकिन वहां गरीबों का शोषण किया जा रहा है. हम मोदी सरकार के खिलाफ विरोध करेंगे."

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 और 25 फरवरी को भारत दौरे पर आ रहे हैं. ट्रम्प की पहली भारत यात्रा के अंतिम दिन 25 फरवरी को राष्ट्रपति का भोज होने वाला है.

यह भी पढ़ें-

ENBA अवॉर्ड्स में ABP News की धूम, बेस्ट न्यूज चैनल समेत मिले 10 अवॉर्ड्स

राष्ट्रपति ट्रंप ने शेयर किया बाहुबली वाला वीडियो, लिखा- भारत में दोस्तों से मिलने के लिए बेकरार हूं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SC बार एसोसिएशन चुनाव में गौरव भाटिया को झटका, किसे मिली जीत?
SC बार एसोसिएशन चुनाव में गौरव भाटिया को झटका, किसे मिली जीत?
बफैलो मीट एक्सपोर्ट में भारत का दबदबा, दुनिया में बढ़ी डिमांड
बफैलो मीट एक्सपोर्ट में भारत का दबदबा, दुनिया में बढ़ी डिमांड
Xप्लेन: दतिया में 16 महीने की बच्ची की मौत, भारत में कौन सा जिला और राज्य सबसे आगे?
भारत में कुपोषण का काला सच, कौन सा जिला और राज्य सबसे आगे?
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल

वीडियोज

Toxic के Intimate Scenes पर बोले Yash, Radhika Pandit के Reaction पर किया बड़ा खुलासा
Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget