एक्सप्लोरर

DEPTH: दलित आंदोलन के पीछे की 2019 से जुड़ी कहानी यहां समझिए

जनसंख्या के हिसाब से उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा दलित आबादी है. 2011 की जनगणना के मुताबिक उत्तर प्रदेश में कुल दलित आबादी 4 करोड़ 13 लाख 57 हजार 608 है.

नई दिल्ली: आज एससी एसटी एक्ट में बदलाव के खिलाफ भारत बंद के दौरान आज देश में भारी हंगामा हो रहा है. देशभर के 14 राज्य दलितों के भारत बंद से प्रभावित हैं. हिंसा का सबसे ज्यादा असर मध्यप्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हुआ है. मध्य प्रदेश में चार लोगों की मौत हो गई है वहीं राजस्थान के अलवर से भी एक मौत की खबर है. उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में उपद्रवियों ने दुकानों और गाड़ियों को आग लगा दी.

एससी एसटी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ सरकार ने पुनर्विचार याचिका दायर की है तो वहीं दूसरी ओर विरोधी अभी सरकार पर हमलावर हैं. बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने हिंसा के लिए बीजेपी को जिम्मेदार बताया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी की मानसिकता जातिवादी है, बीजेपी सरकारी शक्तियों और संसाधनों के दमपर इसे बढ़ावा दे रही है. हिंसा के पीछे हमारी पार्टी का कोई हाथ नहीं है. दलित संगठनों के साथ पूरा विपक्ष है. आंदोलन को एनडीए के दलित सांसदों का भी समर्थन प्राप्त है. माहौल ठंडा करने के लिए सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची.  तस्वीरों में देखिए भारत बंद 

विवाद क्या है ? सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के बाद दलित समुदाय में नाराजगी है. सुप्रीम कोर्ट ने SC/ST एक्ट के दुरुपयोग पर चिंता जताई थी. सुप्रीम कोर्ट ने तुरंत गिरफ्तारी पर रोक लगाई. सुप्रीम कोर्ट ने अग्रिम जमानत की व्यवस्था दी. 7 दिनों के अंदर शुरूआती जांच पूरा करने का आदेश दिया है. दलित एक्ट के तहत गिरफ्तारी के लिए एसएसपी की अनुमति जरूरी कर दी गई. सरकारी अधिकारी की गिरफ्तारी के लिए उच्च अधिकारी की अनुमति जरूरी है. दलित संगठन सुप्रीम कोर्ट के फैसले से सहमत नहीं हैं.

दलित जनसंख्या के आंकड़े

2011 की जनगणना के मुताबिक देश में कुल 20 करोड़ 13 लाख 78 हजार 86 दलित हैं. देश में 16.63 फीसदी दलित आबादी है. जनसंख्या के हिसाब से उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा दलित आबादी है. 2011 की जनगणना के मुताबिक उत्तर प्रदेश में कुल दलित आबादी 4 करोड़ 13 लाख 57 हजार 608 है. औसत के हिसाब से सबसे ज्यादा दलित पंजाब में हैं. पंजाब की कुल जनसंख्या में 31.94 फीसदी दलित हैं. दिनभर की लाइव अपडेट 

संसद में दलितों का प्रतिनिधित्व

  • लोकसभा की 543 सीटों में 84 सीट दलित समुदाय के लिए आरक्षित
  • मौजूदा संसद में दलित समुदाय के कुल 84 सांसद
  • बीजेपी में कुल 40 दलित सांसद
  • अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित उत्तर प्रदेश की सभी 17 सीटों पर बीजेपी सांसद
मोदी राज में दलित उत्पीड़न की बड़ी वारदात
  • 17 जनवरी 2016 को हैदराबाद में दलित छात्र रोहित वेमुला की खुदकुशी
  • 11 जुलाई 2016 को गुजरात के ऊना में दलित युवकों की पिटाई
  • गौ रक्षा के नाम पर ऊना में दलित युवकों पर हमला
  • मई 2017 को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दलितों के खिलाफ हिंसा
  • आंबेडकर जयंती और महाराणा प्रताप जयंती के दौरान हिंसा
  • 1 जनवरी 2018 को महाराष्ट्र के भीमा कोरेगांव में दलित समुदाय पर हमला

 आज क्या हुआ?

  • दलित संगठनों ने भारत बंद का ऐलान किया
  • बंद के दौरान कई जगह हिंसक झड़प और आगजनी
  • विपक्ष ने दलित संगठनों के बंद का समर्थन किया
  • मेरठ में एक पुलिस चौकी में आग लगाई गई
  • मेरठ के कांकरखेड़ा में कई बसों में आगजनी
  • बिहार के खगड़िया में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज
  • जयपुर में प्रदर्शनकारियों ने दुकान में तोड़फोड़ की
  • मध्यप्रदेश के ग्वालियर और मुरैना में कर्फ्यू
  • बिहार में कई जगहों पर रेल रोकी गई
  • दिल्ली से सटे गाजियाबाद में पुलिस की गाड़ी आग के हवाले
दलित आंदोलन पर सियासी बयान
  • दलितों की दुर्दशा के लिए बीजेपी-आरएसएस कसूरवार-राहुल
  • बीजेपी-आरएसएस के डीएनए में दलित विरोध-राहुल
  • दलित हित पर सरकार आंच नहीं आने देगी-रविशंकर प्रसाद
  • सुप्रीम कोर्ट ने सरकार में पुनर्विचार याचिका दाखिल की-रविशंकर प्रसाद
  • सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर लोगों में गुस्सा-रामविलास पासवान
  • सुप्रीम कोर्ट के फैसले में मोदी सरकार की भूमिका नहीं-रामविलास पासवान
क्या कहता है संविधान? आज जो पूरे देश में हंगामा हो रहा है उसके पीछे ये दलील दी जा रही है कि दलित समाज के लोगों के साथ भेदभाव होता है, आपको बताते हैं कि इस मुद्दे पर संविधान क्या कहता है? संविधान किसी भी आधार पर भेदभाव की इजाजत नहीं देता है. संविधान के अनुच्छेद 17 में खास तौर से छूआछूत को खत्म किया गया है. 1989 में अनुसूचित जाति और जनजाति कानून भी बनाया गया ताकि जो भेदभाव कर रहे हैं उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सके. 2016 में कानून में संशोधन भी किया गया ताकि दलितों के खिलाफ अपराध को लेकर तेजी से कार्रवाई हो.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

वीडियोज

विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget