एक्सप्लोरर

बेंगलुरू हिंसा की चार्जशीट में कांग्रेस के पूर्व मेयर का नाम, पार्टी ने कहा- ये राज्य सरकार की साजिश

क्राइम ब्रांच ने इस मामले में 850 पन्नों की चार्जशीट दायर की है. कांग्रेस के पूर्व मेयर संपत राज को भी आरोपी बनाया गया है. उनसे दोबारा पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच ने समन किया है.

बेंगलुरू: बेंगलुरू के डीजे हल्ली में अगस्त में हुए दंगों को लेकर क्राइम ब्रांच ने चार्जशीट दायर कर दी है. 850 पन्नों के चार्जशीट में कांग्रेस के पूर्व मेयर संपत राज को भी आरोपी बनाया गया है. क्राइम ब्रांच ने उनसे दोबारा पूछताछ के लिए उन्हें समन किया है.

बता दें कि बेंगलुरू में 11 अगस्त को एक विवादित धार्मिक पोस्ट को लेकर हिंसा भड़क उठी थी. इसमें उपद्रवियों ने पुलिस स्टेशन तक को जला दिया था. यहां तक कि पुलिस की गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया था.

अब कांग्रेस की कड़ी सामने आने के बाद कांग्रेस ने इसे सरकार की साजिश करार दिया है. साथ ही इसे राज्य सरकार और पुलिस की नाकामी बताया. कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा है कि पुलिस राज्य सरकार के दबाव में आकर कांग्रेस नेताओं का नाम ले रही है.

चार्जशीट में पूर्व मेयर संपत राज के अलावा जाकिर हुसैन का नाम भी सामने आया है. दोनों को आरोपित नंबर 51 और 52 बताया गया है. इससे पहले, संपत राज के निजी सहायक अरुण कुमार को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था. उन्होंने कथित तौर पर एसडीपीआई नेता मुज़म्मिल पाशा और अन्य को 10 से अधिक कॉल किए थे जो कि दंगों के मामले में आरोपी हैं. सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने चार्जशीट में आरोप लगाया है कि कांग्रेस नेताओं ने एसडीपीआई के साथ मिलकर बेंगलुरु दंगों को भड़काया.

इससे पहले एनआईए ने दंगे का मुख्य आरोपी सादिक अली को गिरफ्तार किया था. एनआईए सूत्रों के मुताबिक, सादिक अली एक बैंक के साथ रिकवरी एजेंट के तौर पर काम करता था. सूत्रों ने कहा कि बैंक रिकवरी एजेंट और कथित रूप से कांग्रेस के एक सदस्य का सादिक के साथ लिंक, भारतीय स्टेट डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) और पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की भी जांच की गई.

मध्य प्रदेश: कांग्रेस के ‘भूखे-नंगे’ वाले बयान पर बीजेपी आक्रामक, शिवराज बोले- इसका जवाब मिलेगा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तरुण तेजपाल किस केस में दोषी करार? कौन-कौन से आरोप
तरुण तेजपाल किस केस में दोषी करार? कौन-कौन से आरोप
अभिषेक बनर्जी के निजी सचिव को राहत, सुप्रीम ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
अभिषेक बनर्जी के निजी सचिव को राहत, सुप्रीम ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
SC जाएंगे तरुण तेजपाल, रेप केस में दोषी, बोले- '62 का हूं, 2 बेटियां हैं...'
SC जाएंगे तरुण तेजपाल, रेप केस में दोषी, बोले- '62 का हूं, 2 बेटियां हैं'

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget