एक्सप्लोरर

Bengaluru News: बेंगलुरु में 'जय श्री राम' के नारे पर बवाल, बीच सड़क रोककर 3 लोगों की डंडों से जमकर हुई पिटाई

Bengaluru Clashes: पुलिस ने बताया है कि मारपीट करने वाले लोगों में नाबालिग लड़के भी शामिल हैं. पुलिस ने इस मामले में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और दंगा करने जैसी धाराओं में केस दर्ज किया है.

Bengaluru News: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में कथित तौर पर 'जय श्री राम' नारे को लेकर कुछ लोगों के बीच हाथापाई हुई, जिसमें दो लोग घायल हो गए. इस मामले में पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और दंगा करने समेत अन्य आरोपों में केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य को हिरासत में लिया गया है, जिसमें से एक आरोपी नाबालिग है. ये घटना बुधवार (17 अप्रैल) को रामनवमी के दिन हुई है. 

पुलिस ने बताया कि पवन कुमार, राहुल और बिनायक नाम के तीन लोग कार से एक सेकेंड हैंड टू-व्हीलर खरीदने जा रहे थे. उनके पास भगवा झंडा था और वे रास्ते भर 'जय श्री राम' का नारा लगाते हुए निकल रहे थे. रास्ते में बाइक से जा रहे फरमान और समीर नाम के दो लोगों ने उन्हें उत्तरी बेंगलुरु के चिक्काबेट्टाहल्ली में रोक लिया और पूछा कि वो नारेबाजी क्यों कर रहे हैं. एफआईआर के मुताबिक, फरमान-समीर ने उनसे कहा कि वे सिर्फ 'अल्लाह-हू-अकबर' का नारा लगाएं. 

कैसे दिया घटना को अंजाम?

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "फरमान ने तीनों लोगों से झंडे को छीनने की कोशिश की, जिसके बाद दो लोगों ने उसे दौड़ा दिया. समीर ये सब देखकर वहां से भाग निकला. दोनों फिर थोड़ी देर बाद कार में लौट आए. हालांकि, कुछ देर बाद समीर और फरमान फिर से आए और अबकी बार उनके हाथ में एक डंडा था."

पुलिस ने बताया कि समीर और फरमान के साथ दो और लड़के थे, जिसमें से एक तो नाबालिग था, जबकि एक की उम्र पता लगाई जा रही है. इन चारों ने मिलकर कार सवार पवन कुमार, राहुल और बिनायक की पिटाई शुरू कर दी. समीर और फरमान ने राहुल और बिनायक को बहुत मारा. राहुल पर डंडे से हमला किया गया, जिसकी वजह से उसके सिर में चोट आई, जबकि बिनायक के नाक पर मारा गया. 

बेंगलुरु पुलिस ने चारों आरोपियों को पकड़ा

मारपीट करने के बाद चारों आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए. पुलिस को इसकी जानकारी मिली और वह मौके पर पहुंची. पवन, राहुल और बिनायक को पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां शिकायत दर्ज करवाने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने फरमान और समीर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है. 

यह भी पढ़ें: Bengal Ram Navami Clashes: भक्तों से झड़प, शोभायात्रा में धमाका और पथराव...रामनवमी पर बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयरफोर्स में सपना बनकर रह गया मेक इन इंडिया! एलसीए तेजस का क्या हुआ? पढ़ें पूरी स्टोरी
एयरफोर्स में सपना बनकर रह गया मेक इन इंडिया! एलसीए तेजस का क्या हुआ? पढ़ें पूरी स्टोरी
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा ऐलान, 26 जुलाई को देशभर में निकाला जाएगा कैंडल मार्च
कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा ऐलान, 26 जुलाई को देशभर में निकाला जाएगा कैंडल मार्च
दिल्ली में मुस्लिम बुद्धिजीवियों का राष्ट्रीय मंथन... पुलिस कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी और UCC पर प्रस्ताव पारित
दिल्ली में मुस्लिम बुद्धिजीवियों का राष्ट्रीय मंथन... पुलिस कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी और UCC पर प्रस्ताव पारित
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget