एक्सप्लोरर

खौफनाक मंजर! सड़क पर हिंसा में 5 साल का बच्चा घायल, रोड रेज से परिवार में छाया दहशत का माहौल

Street Violence: बेंगलुरू में सड़क पर एक परिवार पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया. इस हादसे में 5 साल के बच्चे के सिर में गंभीर चोटें आई है. डॉक्टर ने बच्चे के सिर में 3 टांके लगाए.

Street Violence in Bengaluru: बेंगलुरू में एक परिवार के लिए मंगलवार (26 अक्टूबर) की रात का मंजर तब एक खौफनाक घटना में बदल गया जब दो अज्ञात युवकों ने उनके कार के पीछे की खिड़की को तोड़ दिया. इस दौरान कार में एक 5 साल का बच्चा पीछे की सीट पर बैठा था और उसे गंभीर चोटें आईं. परिवार के सदस्यों के बीच भय और दहशत का माहौल बना हुआ है.  

दरअसल, बाइक पर सवार इन युवकों ने कार का पीछा करते हुए दो बार उसे रोका. जब बच्चे के पिता अनूप ने खिड़की नहीं खोली तब उन लोगों ने कार के ऊपर पत्थरबाजी करना शुरू कर दिया और पत्थर से खिड़की के कांच को तोड़ दिए. 

बच्चे के सिर में आई गंभीर चोट

इस हिंसक कार्रवाई में बच्चे के सिर पर गंभीर चोट आई जिससे वह बुरी तरह डर गया और बच्चे के सिर से खून बहने लगा. अनूप की चीखें सुनाई दीं वो कह रहा था कि "मेरा बच्चा वहां था". घटना के तुरंत बाद परिवार को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और बच्चे को भर्ती कराया गया. 

सिर में लगाने पड़े तीन टांके

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे के सिर मे गंभीर चोटें आई है. इसके बाद डॉक्टरों ने सिर पर तीन टांके लगाए. अनूप ने बताया कि "हमारा बेटा गंभीर स्थिति में था और उसे 24 घंटे निगरानी में रखा गया है." परिवार के सदस्य इस घटना से बेहद चिंतित हैं. डॉक्टर ने बताया कि बच्चा अब खतरे से बाहर है. फिलहाल इस घटना के बारे में जांच जारी है.

पुलिस में शिकायत और कार्रवाई की मांग

परिवार ने इस घटना की शिकायत पारप्पना अग्रहारा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन इस घटना ने बेंगलुरू में सड़क सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं. स्थानीय लोग अब इस तरह की घटनाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में किसी और परिवार को इस तरह की घटनाओं का सामना न करना पड़े. 

पुलिस कर रही है मामले की जांच

परिवार ने पूरी घटना के बारे में पुलिस को विस्तार से जानकारी दी. किसी प्रकार की सटीक जानकारी ना मिलने के कारण पुलिस इस मामले में अलग-अलग एंगल से जांच करने की कोशिश कर रही है. पुलिस ने कहा है कि जैसे ही आरोपी के बारे में कुछ पता चलता है हम आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे.  

ये भी पढ़ें: 'यहां क्यों लापरवाही', लॉरेंस बिश्नोई पर हुआ सवाल तो पप्पू यादव ने केंद्र पर लगा दिया गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश की ताकत नारी शक्ति है', 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी
'देश की ताकत नारी शक्ति है', 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
बीजेपी कार्यालय पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक
बीजेपी कार्यालय पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget