एक्सप्लोरर

बेंगलुरु में मेट्रो का पिलर गिरने से मां और ढाई साल के बच्चे की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल

Bengaluru के आउटर रिंग रोड पर मेट्रो का एक पिलर ओवरलोड होकर गिर गया. इसकी चपेट में आने से एक एक महिला और उसके बेटे की मौत हो गई.

Bengaluru Metro Pillar Collapsed: बेंगलुरु में निर्माणाधीन मेट्रो का खंभा गिर गया, जिससे एक महिला और उसके ढाई साल के बेटे की मौत हो गई. घटना में महिला का पति, जिसकी बाइक पर वे यात्रा कर रहे थे, भी घायल हो गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला और उसके बच्चे की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई. 

ये घटना मंगलवार (10 जनवरी) सुबह बेंगलुरु के नागवारा इलाके में हुई. कल्याण नगर से एचआरबीआर लेआउट तक जाने वाली सड़क पर इलाके में बन रहा मेट्रो का एक खंभा सड़क पर गिर गया. इस घटना में बाइक पर सवार एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और उनका बेटा घायल हो गए. घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. हालांकि, इलाज के दौरान घायल मां और उसके ढाई साल के बेटे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. 

'गंभीर स्थिति में लाया गया था अस्पताल'

इंडिया टुडे के मुताबिक, मृतकों की पहचान 25 वर्षीय तेजस्विनी और उसके बेटे विहान के रूप में हुई है. तेजस्विनी और विहान का इलाज करने वाले डॉक्टरों ने कहा कि उन्हें सिर में गंभीर चोटें आईं, जबकि विहान को सीने में भी चोट लगी. अस्पताल के आपातकालीन विशेषज्ञ डॉ. महेश ने कहा, "उन्हें बहुत गंभीर स्थिति में अस्पताल लाया गया था. हमने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वो बच नहीं सके."

'ओवरलोड होकर बाइक पर गिरा पिलर'

इस पूरे मामले पर डीसीपी ईस्ट भीमाशंकर एस गुलेड ने कहा, "दंपत्ति अपने बेटे के साथ हेब्बल की ओर जा रहे थे. मेट्रो का पिलर ओवरलोड होकर बाइक पर जा गिरा. पीछे की सीट पर सवार मां-बेटा को गंभीर चोटें आईं और उन्हें एल्टिस अस्पताल में पहुंचाया गया." भीमाशंकर एस गुलेड ने कहा कि घायलों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.

ये भी पढ़ें- Bengaluru: इंतजार करते रहे 54 पैसेंजर, दिल्ली रवाना हो गई फ्लाइट, एयरलाइन ने गलती पर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget