एक्सप्लोरर

क्यों एक लवर बन गया राक्षस! सुसाइड नोट में लिख दिया 50 टुकड़े करने के पीछे का राज

Mahalaxmi Murder Case: बेंगलुरु मर्डर केस के मुख्य संदिग्ध मुक्तिरंजन रॉय के सुसाइड नोट में कई खुलासे हुए हैं. पुलिस के अनुसार महालक्ष्मी कथित तौर पर मुक्तिरंजन पर शादी का दबाव बना रही थी.

Bengaluru Murder Case: बेंगलुरु में महालक्ष्मी नाम की महिला की हुई हत्या को लेकर अब परत दर परत राज खुल रहे हैं. इस मर्डर केस का मुख्य संदिग्ध मुक्तिरंजन रॉय से ओडिशा के भद्रक जिले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. भद्रक के पुलिस अधीक्षक वरुण गुंटुपल्ली ने बताया कि आरोपी भुईनपुर गांव का रहने वाला था और पुलिस ने घटनास्थल से एक डायरी भी बरामद की है जिसमें मुक्तिरंजन ने महिला के मर्डर की बात को कबूल किया है.

प्रेमिका के शव के किए 50 टुकड़े

पुलिस को मिले सुसाइड नोट में मुक्तिरंजन ने लिखा कि उसने महालक्ष्मी की हत्या करने के बाद उसके शरीर के 50 से अधिक टुकड़े कर दिए थे. सुसाइड नोट का जिक्र करते हुए बेंगलुरु पुलिस ने बताया कि आरोपी मुक्तिरंजन प्रताप राय और महालक्ष्मी के बीच प्रेम संबंध था. पुलिस के अनुसार महालक्ष्मी कथित तौर पर मुक्तिरंजन पर शादी का दबाव बना रही थी, जिस वजह से अक्सर दोनों में झगड़ो होता था और इसलिए आरोपी ने उसकी हत्या कर दी.

दोनों में अक्सर होते थे झगड़े

पुलिस को मिले सुसाइड नोट में आरोपी मुक्तिरंजन रॉय ने लिखा, "मैं उसके (महालक्ष्मी) के व्यवहार से तंग जा चुका था. मैंने प्राइवेट चीजों को लेकर उससे झगड़ा किया और ये झगड़ो रोज होता था." आरोपी ने लिखा कि महालाक्ष्मी ने उस पर हमला किया, उसके व्यवहार से गुस्सा होकर उसने महालक्ष्मी को मार डाला. पुलिस के मुताबिक मुक्तिरंजन रॉय ने अंग्रेजी और ओडिया भाषा में सुसाइड नोट लिखा था. आरोपी ने लिखा, महालक्ष्मी मुझे किडनैपिंग केस में फंसाने की धमकी देती थी. मैने काफी पैसा भी खर्च किया.

इससे पहले कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरु मर्डर केस के आरोपी को पकड़ने और इस मामले को सुलझाने के लिए एक टीम को ओडिशा भेजा था. पुलिस ने वहां चार टीम भेजी थी. पुलिस के मुताबिक आरोपी बार-बार अपना जगह बदलकर भाग रहा था. बेंगलुरू में मल्लेश्वरम इलाके की एक इमारत में महालक्ष्मी की हत्या कर शव के 50 से अधिक टुकड़े किये गए, जो एक फ्रिज से बरामद हुआ था. (इनपुट पीटीआई से भी)

ये भी पढ़ें : शेख हसीना को 15 साल की सत्ता से किसने किया था बेदखल? भारतीय राजदूत ने किया बड़ा खुलासा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
Xप्लेन: इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, डेटा से समझिए
इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, देखें डेटा
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget