एक्सप्लोरर

Bengaluru Airport: बच गई 179 यात्रियों की जान, उड़ान भरते ही प्लेन के इंजन में लगी आग, बेंगलुरु में इमरजेंसी लैंडिंग

Kempegowda International Airport: केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (केआईए) देश का तीसरा सबसे व्यस्त एयरपोर्ट है. यहां से देश के हर हिस्से के लिए विमान उड़ान भरते हैं.

Bengaluru Airport: बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (केआईए) पर शनिवार (18 मई) को बड़ा हादसा हुआ. कोच्चि के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट के एक इंजन में आग लग गई, जिसकी वजह से उसे वापस लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा. इस हादसे के बाद बेंगलुरु एयरपोर्ट पर फुल-स्केल इमरजेंसी घोषित कर दी गई. जैसे ही एयरपोर्ट पर इमरजेंसी की ऐलान किया गया, वैसे ही लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई. 

बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (बीआईएएल) केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मैनेज करता है. केआईए देश का तीसरा सबसे व्यस्त एयरपोर्ट है. बीआईएएल ने एक बयान में कहा, "फ्लाइट IX 1132 ने अपने एक इंजन में आग लगने के बाद रात 11.12 बजे एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की. एक फुल-स्केल इमरजेंसी घोषित कर दी गई है. लैंडिंग होते ही आग को बुझा दिया गया. सभी 179 यात्रियों और छह क्रू मेंबर्स को सफलतापूर्वक विमान से उतार दिया गया."

आग की लपटें देख पायलट लौटे बेंगलुरु एयरपोर्ट

वहीं, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा, "विमान के दाहिने इंजन में आग की संदिग्ध लपटों की वजह से पायलटों ने बेंगलुरु लौटने का फैसला किया." टाटा ग्रुप के एयर इंडिया के तहत आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपने प्रेस रिलीज में कहा, "इसके बाद एहतियाती लैंडिंग की गई. ग्राउंड सर्विस ने भी बताया कि आग की लपटें इंजन से निकल रही थीं, जिसकी वजह से लोगों का तुरंत विमान से रेस्क्यू किया गया." यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए क्रू मेंबर्स की प्रशंसा भी की गई.

आग लगने की होगी जांच: एयर इंडिया एक्सप्रेस

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा है, "हम इसकी वजह से हुई असुविधा के लिए खेद जताते हैं. हम अपने यात्रियों को जल्द से जल्द उनके डेस्टिनेशन तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था मुहैया कराने के लिए काम कर रहे हैं. आग लगने की वजह का पता लगाने के लिए रेगुलेटर्स के साथ मिलकर जांच की जाएगी." दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी गुरुवार को इमरजेंसी घोषित की गई थी, क्योंकि एयर इंडिया के विमान के एसी यूनिट में आग लग गई. 

यह भी पढ़ें: Air India: 150 से ज्यादा यात्रियों वाले एयर इंडिया फ्लाइट में लगी आग, दिल्ली में कराई गई लैंडिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget