एक्सप्लोरर

पिछले 20 दिनों में कोविड केस और मृत्यु दर में 600% इजाफा, जानिए बेंगलुरु के लोग कैसे बन रहे हैं आत्मनिर्भर

30 जून तक बेंगलुरु शहर में कुल कोरोना वायरस के केस 4,555 थे. जो कि अब तक 34943 तक पहुंच चुके हैं. यानी जुलाई 1 से अब तक कोरोना वायरस का ग्रोथ रेट 667.1 फीसदी बढ़ चुका है.

बेंगलुरु: देश भर में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के कारण चिंता गहराती जा रही है. जरा सी लापरवाही किसी को भी अस्पताल के बेड तक ले जा सकती है. देशभर में बेंगलुरु शहर की कोविड मैनेजमेंट को लेकर खूब वाह वाही हो रही थी, लेकिन पिछले 20 दिन में आखिर ऐसा क्या हुआ कि बेंगलुरु शहर को दोबारा लॉकडाउन में जाना पड़ा. यहां तक कि जिस कोविड मैनेजमेंट को लेकर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक सरकार की तारीफ करते हुए बाक़ी सरकारों को सीखने को कहा था, उसी कोविड मैनेजमेंट पर आज सवाल उठ रहे हैं.

आपको बता दें कि 30 जून तक बेंगलुरु शहर में कुल कोरोना वायरस के केस 4,555 थे. जो कि अब तक 34943 तक पहुंच चुके हैं. यानी जुलाई 1 से अब तक कोरोना वायरस का ग्रोथ रेट 667.1 फीसदी बढ़ चुका है. वहीं, अगर मृत्यु दर की बात करें तो 30 जून को बेंगलुरु में मरने वालों की संख्या 95 थी, जो अब बढ़ कर 720 हो चुकी है. यानी 21 दिनों के भीतर मृत्यु दर भी 657.8 फीसदी बढ़ी है.

इस बीच बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए बेंगलुरु में एक हफ्ते का लॉकडाउन भी लागू किया गया था. जो कि अब ख़त्म हो गया है. वहीं, कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने ये साफ कर दिया है कि लॉकडाउन कोरोना से लड़ने का कोई हल नहीं है. ऐसे में कोरोना के साथ ही जीना सीखना होगा.

सीएम के इस फैसले के बाद अब जनता खुद के भरोसे है. ऐसे में बेंगलुरु के लोग अब आत्मनिर्भरता का रास्ता अपना रहे हैं. इस बाबत लोग अपने इलाकों को खुद ही लॉकडाउन कर रहे हैं. अपनी गलियों को खुद ही सील कर रहे हैं. ताकि बाहर का कोई भी व्यक्ति ना आ सके और कोरोना वायरस के फैलने का खतरा कम हो.

इस तरह की तस्वीर बेंगलुरु के कई इलाकों में देखी जा सकती है, जहां पर लोगों ने अपने इलाकों को सील किया है. बेंगलुरु के पृथ्वी ले आउट को यहां के लोगों ने खुद ही सील कर दिया है, ताकि बाहर का व्यक्ति इस इलाके के भीतर ना आ सके. इस इलाके में जाने वाला केवल एक मार्ग खुला रखा गया है, वह भी यहां के लोगों के लिए. यहां एक सिक्योरिटी गार्ड भी रखा गया है, जो कि गाड़ियों पर लगे स्टिकर को देखकर ही यहां के लोगों को अंदर आने की इजाजत देगा. बेंगलुरु में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए अब लोग आत्मनिर्भर बन रहे हैं, जिसकी बात खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें:

मुख्यमंत्री के भाई अग्रसेन गहलोत के घर, दुकान पर ईडी का छापा, पहली बार गहलोत परिवार पर कसा शिकंजा 

जानिए- दुनिया और भारत में अब तक कितने करोड़ वैक्सीन बनकर हैं तैयार, बस फाइनल ट्रायल के साथ ग्रीन सिग्नल का है इंतजार 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM चंद्रबाबू नायडू ने बुजुर्ग महिला की इच्छा की पूरी, हैंडलूम बुनकर कपल को सराहा
CM चंद्रबाबू नायडू ने बुजुर्ग महिला की इच्छा की पूरी, हैंडलूम बुनकर कपल को सराहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी की बड़ी डिफेंस डील, जानें क्या बोला भारत
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी की बड़ी डिफेंस डील, जानें क्या बोला भारत
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा

वीडियोज

R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget