एक्सप्लोरर

Goa Murder Case: 'बच्चे से मिलना था, इंतजार किया, मैसेज भी भेजा, लेकिन...' बेटे की हत्या में गिरफ्तार महिला CEO के पूर्व पति ने पुलिस को दिया बयान

AI startup CEO: अभी तक की जांच के बाद पुलिस का अनुमान है कि शायद सीईओ नहीं चाहती थी कि बच्चा अपने पिता से मिले या भावनात्मक जुड़ाव रखे, इसलिए उसने उसकी हत्या की होगी.

AI Startup CEO Arrested: अपने चार साल के बेटे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार एआई स्टार्टअप कंपनी की सीईओ सूचना सेठ के पूर्व पति पीआर वेंकट रमन ने शनिवार (14 जनवरी) को पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज कराया. रमन के वकील ने कहा कि उनके मुवक्किल काफी दुखी थे. उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें नहीं पता कि हत्या का कारण क्या रहा होगा, केवल सूचना ही यह बता सकती है कि उसने बच्चे को क्यों मारा? 

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, रमन के वकील ने कहा, "मेरे मुवक्किल अपने बेटे के लिए मर सकते हैं, लेकिन अब उन्हें उनके बिना जीना होगा. मेरे मुवक्किल के पास अपने या बच्चे के लिए न्याय का कोई दावा अब नहीं है." वकील ने कहा, "अपराध की स्पष्ट वजह अभी पता नहीं चली है. अनुमान है कि शायद वह नहीं चाहती थी कि बच्चा अपने पिता से मिले या भावनात्मक जुड़ाव रखे."

कस्टडी की लड़ाई और हत्या के बीच संबंध

39 वर्षीय सीईओ सूचना सेठ तलाक के बाद बच्चे की कस्टडी के लिए केस लड़ रही थी. अभी तक पुलिस इसे ही बच्चे की हत्या के पीछे का सबसे प्रमुख कारण मान रही है. सूचना के सामान में मिले एक मुड़े हुए नोट में जो कुछ लिखा है उसमें कस्टडी की लड़ाई और उसकी हताशा का जिक्र है.

सूचना ने 6 जनवरी को अपने बेटे के साथ गोवा के एक होटल में चेक-इन किया और 7 जनवरी को अकेले निकल गई. 8 जनवरी को गोवा से बेंगलुरु जाते समय पुलिस को उसके सामान के अंदर बेटे का शव मिला. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बताया गया कि बच्चे की मौत दम घुटने से हुई थी.

'कोर्ट ने घर पर जाकर बच्चे से मिलने की दी थी अनुमति'

वेंकट रमन के वकील ने कहा, “शुरुआत में अदालत ने उनके मुवक्किल को बच्चे से फोन पर या वीडियो कॉल पर बात करने की अनुमति दी थी. नवंबर में कोर्ट ने उन्हें घर पर बच्चे से मिलने की इजाजत दी थी, लेकिन सूचना नहीं चाहती थी कि वह घर आए. वह बाहर मिलने पर जोर देती थी. रमन को 7 जनवरी को बेंगलुरु में अपने बेटे से मिलना था. वह सुबह 10 बजे घर गए और 11 बजे तक इंतजार किया. उन्होंने सूचना को एक मैसेज भी भेजा, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला.”

ये भी पढ़ें

67 दिन, 6000 KM से ज्यादा सफर, 15 राज्य और 110 जिले, आज शुरू होगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा | बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फंसे 13 भारतीय, ब्लैक सी में हमलों के बीच सरकार से कहा- 'यहां से निकालो...'
यूक्रेन में फंसे 13 भारतीय, ब्लैक सी में हमलों के बीच सरकार से कहा- 'यहां से निकालो...'
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
Embed widget