एक्सप्लोरर

Bengal Violence: बंगाल पुलिस की दंगाइयों के साथ मिलीभगत! ममता का आरोप- फिर हिंसा भड़काने के लिए आई फैक्ट फाइंडिंग टीम

Fact Finding Team In Bengal: बंगाल में रामनवमी पर हुगली और हावड़ा के कुछ हिस्सों में हिंसा की घटनाएं हुईं थीं. हिंसा की जांच के लिए दिल्ली से एनजीओ की छह सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग टीम बंगाल पहुंची है.

Mamta Banerjee Attacks BJP: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हिंसा प्रभावित इलाकों में मौजूदा स्थिति को 'शांतिपूर्ण' बताया है. सीएम ने सोमवार (10 अप्रैल) को दावा किया कि एक एनजीओ की ओर से भेजी गई ‘फैक्ट फाइंडिंग टीम’ यहां कानून व्यवस्था की स्थिति को बाधित करने के लिए राज्य का दौरा कर रही है.

पटना हाईकोर्ट के एक पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली टीम के अधिकार पर सवाल उठाते हुए बनर्जी ने कहा कि बीजेपी की ओर से आयोजित रामनवमी की रैलियों में लोग हाथों में हथियार लिए हुए थे. इस दौरान ट्रैक्टर चलाए जा रहे थे और उन्हें जानबूझकर उन मार्गों की ओर ले जाया गया, जहां नमाज पढ़ी जा रही थी.

फैक्ट फाइंडिंग टीम का क्या काम है?

टीएमसी चीफ बनर्जी ने कहा, “अभी स्थिति बिल्कुल शांतिपूर्ण है. क्षेत्र में शांति भंग करने के लिए ‘फैक्ट फाइंडिंग टीम’ यहां आई है. इस टीम का क्या काम है? यह क्या करेगी? हर मामले में वे (केंद्र) मानवाधिकार आयोग, महिला आयोग, बाल आयोग और मीडिया आयोग को भेजते हैं.” बहरहाल, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा कि ‘फैक्ट फाइंडिंग टीम’ ने राज्य की स्थिति की ‘असली तस्वीर’ दिखायी है.

ममता का बीजेपी पर हिंसा का आरोप

पश्चिम बंगाल में रामनवमी रैलियों के दौरान हुगली और हावड़ा जिलों के कुछ हिस्सों में हिंसा की घटनाएं हुईं थीं. पुलिस ने पटना हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश एल. नरसिम्हा रेड्डी के नेतृत्व में ‘तथ्यान्वेषण’ टीम को निषेधात्मक आदेशों का हवाला देते हुए किसी भी हिंसा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने की अनुमति नहीं दी. बनर्जी ने राज्य सचिवालय में कहा, “वे नमाज के वक्त जानबूझकर वहां गए थे. भाजपा समर्थकों ने हथियार ले रखे थे. हथियार लेकर नाच रहे थे. धार्मिक रैलियों में लोग हथियार लेकर क्यों चलेंगे, ट्रैक्टर और बुलडोजर क्यों चलाएंगे? उन्हें अनुमति किसने दी? ये अवैध हैं. ये लोग बाहरी हैं और मुंगेर से लाए गए थे.”

टीएमसी ने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें हावड़ा के काजीपाड़ा में कथित रूप से एक रैली में एक व्यक्ति बंदूक लिए दिखा. बाद में पुलिस ने उसे बिहार के मुंगेर से गिरफ्तार किया था.

'बंगाल पुलिस की 'दंगाइयों के साथ मिलीभगत'

‘फैक्ट फाइंडिंग टीम’ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पश्चिम बंगाल में हिंसा की राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) से जांच कराने की मांग की और आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन की 'दंगाइयों के साथ मिलीभगत’ थी. राजभवन के एक सूत्र ने बताया कि बाद में फैक्ट फाइंडिंग टीम ने राज्यपाल डॉ. सी वी आनंद बोस से मुलाकात की और अपने नतीजों पर एक रिपोर्ट सौंपी.

ये भी पढ़ें-

मेंसुरल हाईजीन, फ्री सैनिटरी पैड.. सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों में यूनिफॉर्म पॉलिसी बनाने का दिया निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
Monsoon Session 2026 Day 11 Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget