एक्सप्लोरर

Bengal Panchayat Elections 2023: बंगाल में पंचायत चुनाव से पहले TMC कार्यकर्ता के सिर में मारी गई गोली, अब तक हो चुकी 13 हत्याएं

TMC Worker Shot Dead: पश्चिम बंगाल में 8 जुलाई को पंचायत चुनाव होने को हैं. उससे पहले टीएमसी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

West Bengal Panchayat Elections: पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव 2023 से एक हफ्ते पहले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना बसंती के फुलमालंच इलाके की है और मृतक की पहचान जियारुल मोल्ला के नाम से हुई है. बंगाल में पंचायत चुनाव के नामांकन दाखिल करने के बाद अब तक 13 मौतें हो चुकी हैं.

स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि टीएमसी कार्यकर्ता अपने घर जा रहा था तभी अचानक से हमलावरों ने सिर में गोली माकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद वो घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा रहा. बाद में अस्पताल ले जाया गया जहां इसे मृत घोषित कर दिया गया.

स्थानीय लोगों ने ये भी दावा किया है कि इस हत्या के पीछे पार्टी के गुटीय झगड़ा है. मृतक जियारुल टीएमसी नेता अमरुल लस्कर का करीबी बताया जा रहा है. इस मामले पर स्थानीय विधायक सवाकत मोल्ला ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि हमलावर चाहे किसी भी पार्टी के हों, पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए.

बंगाल में पंचायत चुनाव से पहले हिंसा

पश्चिम बंगाल में जब से चुनाव आयोग ने पंचायत चुनाव की घोषणा की है तब से हिंसा का दौर चल रहा है. 9 जून को मुर्शिदाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इसके बाद कूचबिहार में एक और टीएमसी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. ये गोली एक झड़प के दौरान इस कार्यकर्ता को लगी थी. इसके अलावा कई जगहों पर हिंसक वारदातों की खबरें भी सामने आईं. 

8 जुलाई को होने हैं चुनाव

बता दें कि बंगाल में 8 जून को पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ था. इसके बाद से ही राज्य में हिंसक घटनाएं तेजी से बढ़ने से लगीं. अगली 8 जुलाई को ही पंचायत चुनाव होने को हैं और इसके नतीजे 11 जुलाई को आने वाले हैं. चुनाव से पहले हिंसा को लेकर राज्यपाल, कोलकाता हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक ने चिंता व्यक्त की है.

ये भी पढ़ें: WB Panchayat Poll 2023: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आनंद बोस की प्रशासन को हिदायत, कहा- 'लोकतंत्र के ताबूत में आखिरी कील...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार को मिला फोरलेन हाईवे का तोहफा, PM मोदी बोले - 'इस परियोजना से...'
बिहार को मिला फोरलेन हाईवे का तोहफा, PM मोदी बोले - 'इस परियोजना से...'
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget