एक्सप्लोरर

बंगाल चुनाव 2021: पांचवें चरण में कौन-सी सीटों पर और कौन-से उम्मीदवारों पर रहेगी सबकी नजर

West Bengal Election 2021 Phase 5 Voting: बंगाल में पहले चरण के तहत 5 जिलों की 30 विधानसभा सीटों पर 27 मार्च को वोटिंग हुई थी. दूसरे चरण में 30 सीटों पर एक अप्रैल को वोट डाले गए. तीसरे चरण में 31 विधानसभा सीटों पर छह अप्रैल और चौथे चरण में पांच जिलों की 44 सीटों पर 10 अप्रैल को वोटिंग हुई थी.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में 17 अप्रैल को 6 जिलों की 45 सीटों पर वोटिंग होनी है. उत्तर बंगाल की 13 सीटों पर चुनाव होना है, जिसमें से 12 सीटों पर बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में बढ़त ली थी. ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कालिम्पोंग में अपना गढ़ बचा पाएगी बीजेपी?

दार्जिलिंग में चुनाव का समीकरण 2019 से 2021 में पूरी तरह से बदल गया है. वजह ये है कि, गोरखा जनमुक्ति मोर्चा विमल गुरुंग के नेतृत्व में इस बार टीएमसी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है. 2019 में बीजेपी के साथ चुनाव लड़ी थी गोरखा जनमुक्ति मोर्चा. दार्जिलिंग जिला के सिलीगुड़ी में वाम मोर्चा के स्टार उम्मीदवार है वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अशोक भट्टाचार्य.

17 अप्रैल को उत्तर 24 परगना के 15 सीटों पर भी चुनाव होना है. और सबसे ज्यादा स्टार उम्मीदवार इसी जिला से चुनाव लड़ेंगे. कामारहाटी सीट पर मदन मित्रा (टीएमसी) बनाम राजू बनर्जी (बीजेपी) के बीच मुकाबला होगा. मदन मित्रा पूर्व मंत्री और टीएमसी के हैवीवेट नेता हैं. वहीं राजू बनर्जी बंगाल बीजेपी के उपाध्यक्ष और लोकल चेहरा है.

इन उम्मीदवारों पर रहेगी सबकी नजर

  • बरानगर सीट से बीजेपी की उम्मीदवार हैं टॉलीवुड एक्ट्रेस पारनो मित्रा. उनके खिलाफ टीएमसी के वरिष्ठ नेता और पिछली 2 बार से इसी सीट पर चुनाव जीतने वाले तापस रॉय से उनका मुकाबला होगा.
  • राजारहाट-गोपालपुर पर टीएमसी की उम्मीदवार मशहूर गायक अदिति मुंशी और बीजेपी के हैवीवेट नेता बंगाल बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता शमीक भट्टाचार्य के बीच चुनावी लड़ाई है.
  • बारासात से टीएमसी के मौजूदा विधायक और टॉलीवुड सुपरस्टार चिरंजीत चक्रवर्ती खड़े हैं. उनके खिलाफ हैं बीजेपी के शंकर चटर्जी.
  • दमदम से बीजेपी नेता विमल शंकर नंद के खिलाफ टीएमसी के मंत्री ब्रात्य बसु आमने सामने हैं.
  • सबसे हाई  प्रोफाइल सीट है विधाननगर. यहां गृह मंत्री अमित शाह और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनावी प्रचार भी किया है. सुपर हैवीवेट टीएमसी के नेता सुजीत बोस और दो साल पहले बीजेपी में शामिल हुए हैवीवेट सब्यसाची दत्ता के बीच मुकाबला होगा.

इसके अलावा नदिया के 9 सीटों पर भी 17 अप्रैल को चुनाव होना है. यहां शांतिपुर से चुनाव लड़ रहे हैं बीजेपी के सांसद जगन्नाथ सरकार. पूर्वी बर्धमान जिला टीएमसी का गढ़ माना जाता है, यहां 17 अप्रैल को 8 सीटों पर चुनाव होना है. मोन्तेश्वर से चुनाव लड़ेंगे टीएमसी के अल्पसंख्यक समुदाय के सबसे बड़े चेहरे में से एक सिद्दिकुल्ला चौधुरी.

ये भी पढ़ें-
पश्चिम बंगाल चुनाव: 6 जिले 45 विधानसभा सीट, पांचवें चरण के लिए थमा चुनाव का शोर

बंगाल: कोरोना के चलते लेफ्ट का 'राइट' कदम- बड़ी रैलियां रद्द, डोर टू डोर कैंपेन पर जोर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की खदान में फंसे सभी 14 मजदूर सुरक्षित निकाले गए, रातभर चला रेस्क्यू
बंगाल की खदान में फंसे सभी 14 मजदूर सुरक्षित निकाले गए, रातभर चला रेस्क्यू
MLC Election Results 2026 LIVE: यूपी में सपा तो कर्नाटक में कांग्रेस भाजपा को दे रही टक्कर, रुझानों में किसकी जीत?
LIVE: यूपी में सपा तो कर्नाटक में कांग्रेस भाजपा को दे रही टक्कर, रुझानों में किसकी जीत?
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में भारी हंगामा
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में हंगामा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget