एक्सप्लोरर

Bengal BJP MLA: 'अगर ऐसा ही रहा तो लगा देंगे थाने में आग', बंगाल BJP विधायक स्वपन मजूमदार ने दी खुलेआम धमकी

West Bengal: बीजेपी विधायक स्वप्न मजूमदार ने कहा कि स्थानीय पुलिस पार्टी नेताओं को परेशान कर रही है. अगर थाने के अधिकारी अपना व्यवहार नहीं बदलते हैं तो वह थाने को फूंक देंगे.

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के बीजेपी विधायक स्वपन मजूमदार ने शनिवार को कथित तौर पर अपने बनगांव दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के तहत पुलिस थाने में आग लगाने की धमकी दे देकर विवाद खड़ा कर दिया है. बताया जा रहा है कि मजूमदार ने उत्तर 24 परगना जिले के अशोकनगर इलाके में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ये बयान दिया है. 

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बीजेपी विधायक स्वपन मजूमदार ने कहा कि स्थानीय पुलिस पार्टी नेताओं को परेशान कर रही है. इसके साथ ही राज्य सरकार के गलत कार्यों का विरोध करने पर उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है. वहीं दूसरी तरफ, टीएमसी कार्यकर्ताओं की अवैध गतिविधियों को नहीं रोका जा रहा है. 

बीजेपी  विधायक ने ऐसे दी धमकी 

अपने भाषण के दौरान उन्होंने कहा कि अगर थाने के अधिकारी अपना व्यवहार नहीं बदलते हैं तो वह थाने को फूंक देंगे. बीजेपी नेता के इस बयान के बाद बवाल खड़ा हो गया है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक बीजेपी विधायक ने कहा कि अशोकनगर थाने के आईसी और ओसी ध्यान से सुनें. अपने क्षेत्र में टीएमसी कार्यकर्ताओं का साथ देना बंद करें. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों को गिरफ्तार करना बंद करें. 

अगर ऐसा ही रहा तो हम थाने को आग लगा देंगे 

उन्होंने धमकी भरे लहजे में आगे कहा कि अगर पुलिस के अधिकारी सत्ता पक्ष के कुकर्मों का विरोध नहीं करेंगे, तो हम अपने तरीके से काम करेंगे. आगे कहा कि हमारे एक कार्यकर्ता को बुरी तरह से पीटा गया है, पीटने वाला व्यक्ति टीएमसी सदस्य है. वह क्षेत्र में खुलेआम घूम रहा है लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है. हम इसे हमेशा के लिए बर्दाश्त नहीं करेंगे. यदि पुलिस का व्यवहार ऐसा ही रहा तो हम पुलिस थाने को आग लगाने के लिए मजबूर होंगे. 

पार्टी ने बताया निजी बयान 

बीजेपी विधायक के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए, पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा कि पार्टी मजूमदार द्वारा कहे गए शब्दों का समर्थन नहीं करती है, हालांकि यह ध्यान में रखा जाना चाहिए कि उन्होंने बेबसी के शब्दों का उच्चारण किया. क्योंकि पुलिस केवल दर्शक बनी रही, जब भाजपा समर्थकों पर हमला किया जा रहा था. इसके विपरीत, वास्तविक अपराधियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई.

विधायक के खिलाफ शिकायत दर्ज 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पुलिस को पीटने और थाना जलाने की धमकी के बाद विधायक के खिलाफ TMC ने अशोकनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. जिसमें कहा गया है कि इस तरह के बयान से इलाके की शांति-कानून व्यवस्था भंग हो सकती है.

ये भी पढ़ें: Russia-Ukraine War: नए साल में भी भड़कती रहेगी रूस-यूक्रेन जंग की चिंगारी! पुतिन और जेलेंस्की दोनों ने किया जीत का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
Xप्लेन: 'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?
'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?
वायु सेना का हुआ था इस्तेमाल…, किरेन रिजिजू का राहुल के आरोपों पर करारा पलटवार
वायु सेना का हुआ था इस्तेमाल…, किरेन रिजिजू का राहुल के आरोपों पर करारा पलटवार
क्या चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? अब आया भारत सरकार का जवाब
क्या चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? अब आया भारत सरकार का जवाब

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget