एक्सप्लोरर

Bengal Election 2026: बंगाल चुनाव से पहले वोटर लिस्ट पर बवाल, TMC के आरोपों पर चुनाव आयोग का आ गया बयान, जानें क्या कहा

Bengal Election: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस ने EPIC नंबर में गड़बड़ी का आरोप लगाया और चुनाव में धांधली की आशंका जताई, जिस पर चुनाव आयोग ने स्पष्टीकरण जारी किया.

Bengal Assembly polls 2026: पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने मतदाता सूची में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया है. टीएमसी (TMC) नेताओं ने दावा किया कि देश के बाकी राज्यों में रह रहे कुछ लोगों के EPIC (इलेक्ट्रिक फोटो पहचान पत्र) नंबर पश्चिम बंगाल के मतदाताओं से मेल खा रहे हैं. पार्टी का आरोप है कि इसका इस्तेमाल चुनाव में धांधली के लिए किया जा सकता है.

टीएमसी के आरोपों पर केंद्रीय चुनाव आयोग ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि EPIC नंबर में समानता का मतलब ये नहीं है कि मतदाता फर्जी या डुप्लीकेट हैं. आयोग ने स्पष्ट किया कि इस तरह के दुष्प्रचार से मतदाताओं में भ्रम फैलाया जा रहा है, जबकि वास्तविकता ये है कि मतदाता लिस्ट और मतदान प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है.

मतदाता केवल अपने क्षेत्र में ही डाल सकते हैं वोट

चुनाव आयोग ने कहा कि भले ही दो राज्यों के मतदाताओं के EPIC नंबर एक जैसे हों, लेकिन उनके विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, मतदान केंद्र और बाकी डिटेल्स अलग-अलग होते हैं. इस स्थिति में कोई भी मतदाता केवल अपने तय मतदान केंद्र पर ही वोट डाल सकता है. इसके बाद चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि EPIC नंबर की समानता का गलत अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए.

जल्द मिलेगा यूनिक EPIC नंबर

चुनाव आयोग ने बताया कि पहले EPIC नंबर मैन्युअल रूप से बांटे जाते थे जिससे ये समस्या पैदा हुई. कई राज्यों में निर्वाचन अधिकारियों ने अपने मतदाताओं को एक जैसे नंबर जारी कर दिए जिससे यह गड़बड़ी हुई. हालांकि आयोग ने आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी मतदाताओं को एक विशिष्ट EPIC नंबर दिया जाएगा जिससे इस समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: Weather Forecast: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बाद अब गर्मी के संकेत, दिल्ली-NCR में बदला मौसम, बूंदाबांदी से बढ़ी ठंडक, जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget