एक्सप्लोरर

FIFA: मैक्सिको को हराकर क्वार्टर फाइनल में ब्राजील, बेल्जियम भी अंतिम 8 में पहुंचा

बेल्जियम रोमांचक प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जापान को 3-2 से हराकर अगले दौर में पहुंच गया है. क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम का मुकाबला शुक्रवार को ब्राजील से होगा.

नई दिल्ली: लीग राउंड में लय हासिल करने में नाकाम दिखे नेमार और ब्राजील ने मैक्सिको के खिलाफ अपना असली रंग दिखाते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली. पांच बार की चैंपियन ब्राजील ने प्री क्वार्टर फाइनल में मैक्सिको को 2-0 से हरा दिया. टीम ने दोनों ही गोल दूसरे हाफ में किया.  नेमार ने 51वें मिनट में पहला गोल दागा जबकि आखिरी समय में मैदान पर आए रॉबर्टो फर्मिंगो ने 88वें मिनट में ब्राजील की बढ़त दोगुनी कर दी. अगर मैक्सिको के गोलकीपर गुलेरमो ओचोआ ने कुछ अच्छे बचाव नहीं किए होते तो ब्राजील की जीत का अंतर इससे अधिक होता.

लगातार सातवीं बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा ब्राजील

ब्राजील ने लगातार सातवीं बार क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी जबकि मैक्सिको लगातार सातवीं बार अंतिम-16 से आगे बढ़ने में नाकाम रहा. ब्राजील क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम और जापान के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेगा. ब्राजील पहले हाफ के अंतिम 20 मिनटों में हावी रहा और दूसरे हाफ में अपना आक्रामक रवैया बरकरार रखा. नेमार भी गोल करने में सफल रहे. विलियन ने बायें छोर से मैक्सिको के लिए परेशानी खड़ी की. उन्होंने गोलपोस्ट के पास नीचे रहता हुआ क्रॉस दिया जिस पर गैब्रियल जीसस चूक गए लेकिन नेमार मुस्तैद थे और उन्होंने गेंद को गोल के हवाले करने में कोई गलती नहीं की.

मौके नहीं भुना पाए ब्राजील के नेमार

नेमार ने इसके बाद दूसरा गोल करने में भी अहम भूमिका निभायी. वह बायें छोर से गेंद संभालकर आगे बढ़े और गोल की तरफ नीचा रहता हुआ शॉट जमाया जिसे ओचोआ ने रोकने की कोशिश की लेकिन फर्मिंगो तैयार थे, जिन्होंने उसे गोलपोस्ट के हवाले कर दिया. दोनों टीमों ने आक्रामक शुरुआत की लेकिन पहले 20 मिनट में मैक्सिको अधिक आत्मिवश्वास और लय में दिखा. इस बीच दोनों टीमों को मौके भी मिले लेकिन मैक्सिको के हिरविंग लजानो और ब्राजील के नेमार दोनों इन्हें नहीं भुना पाये.

दूसरे हाफ में शुरू से ही मैक्सिको पर हावी हो गया था ब्राजील

ब्राजील की टीम ने धीरे-धीरे लय पकड़ी. नेमार के पास 25वें मिनट में अच्छा मौका था लेकिन मैक्सिको के गोलकीपर ओचोआ ने आगे आकर बड़ी खूबसूरती से उनका यह प्रयास विफल कर दिया. ब्राजील दूसरे हाफ में शुरू से ही मैक्सिको पर हावी हो गया था. कोटिन्हो को ओचोआ ने गोल नहीं करने दिया लेकिन लगातार दबाव बनाने का उन्हें तब फायदा मिला जब नेमार ने गोल दागा. नेमार का यह विश्व कप में छठा गोल था जिससे उन्होंने राबर्टो रिवलिनो और बबेटो की बराबरी की. ब्राजील की तरफ से विश्व कप में यह 227वां गोल था. इससे उसने जर्मनी को पीछे छोड़कर नया रिकॉर्ड बनाया.

विलियन बेहतरीन फॉर्म में थे. उन्होंने 63वें मिनट में भी मौका बनाया लेकिन ओचोआ ने फिर से बेहतरीन बचाव किया. मैक्सिको ने भी इस बीच कुछ अवसरों पर ब्राजील के डिफेंस में सेंध लगायी. ऐसे ही एक अवसर पर हेक्टर हरेरा ने आंद्रेस गुआर्डाडो को गेंद थमायी लेकिन उनका शॉट थियगो सिल्वा ने रोक दिया. इस बीच ब्राजील कोच टिटे ने कोटिन्हो की जगह फर्मिंगो को उतारा जिन्होंने मैदान पर पांव रखने के दो मिनट और छह सेकेंड बाद ही गोल दाग दिया.

 जापान को हराकर अंतिम आठ में पहुंचा बेल्जियम

बेल्जियम फीफा विश्व के 21वें संस्करण में सोमवार देर रात खेले गए एक रोमांचक प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जापान को 3-2 से हराकर अगले दौर में पहुंच गया है. रोस्तोव ऐरेना में खेले गए इस नॉकआउट मुकाबले का निर्णायक गोल नासेर चैडली ने इंजुरी टाइम (94वें मिनट) में दागा. चैडली के अलावा बेल्जियम के लिए जान वर्टोंगन (69वें मिनट) और मारोआन फेलानी (74वें मिनट) ने गोल किए.

जापान के लिए गेंकी हारागुची (48वें मिनट) और ताकाशी इनुइ (52वें मिनट) ने गोल दागे. क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम का मुकाबला शुक्रवार को ब्राजील से होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget