एक्सप्लोरर

गोवा में गोमांस की कमी, कर्नाटक के बूचड़खानों का सप्लाई करने से इनकार

ऑल गोवा कुरैशी मीट ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मन्ना बेपारी ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने उन्हें आश्वस्त किया है कि वह इस संबंध में पुलिस से चर्चा करेंगे.

पणजी: गोवा में अगले एक दो दिनों के लिए गोमांस की किल्ल्त हो सकती है, क्योंकि पड़ोसी कर्नाटक के बूचड़खानों ने तब तक गोश्त की आपूर्ति करने से इनकार कर दिया है, जबतक सरकार गो रक्षकों के उत्पीड़न को रोकने के लिए कदम नहीं उठाती है.

गोवा में गोमांस का अभाव पैदा हो गया है, क्योंकि मांस विक्रेताओं ने गो रक्षकों द्वारा उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए कर्नाटक से मांस का आयात बंद कर दिया है. इस वजह से तटीय राज्य में इसकी किल्लत हो रही है.

ये भी पढें: पत्रकार पर FIR, एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने कहा - प्रेस की आजादी पर हमला

मांस विक्रेताओं के एक संगठन ने पहले कहा था कि उसके सदस्यों ने कर्नाटक के बेलगवी से मांस मंगाने पर रोक लगा दी है. ऑल गोवा कुरैशी मीट ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मन्ना बेपारी ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने उन्हें आश्वस्त किया है कि वह इस संबंध में पुलिस से चर्चा करेंगे.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री फिलहाल शहर से बाहर हैं और दो दिन बाद उनके आने की उम्मीद है. उन्होंने बताया, ‘‘कर्नाटक के आपूर्तिकर्ताओं ने साफ तौर पर कह दिया है कि जबतक तथाकथित गो-रक्षकों पर कार्रवाई नहीं होती है, तबतक वह आपूर्ति बहाल नहीं करेंगे.’’

ये भी पढें: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे के साथ बुलेट ट्रेन चलाई जा सकती है: अखिलेश

बेपारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के लौटने के बाद ही कार्रवाई की उम्मीद कर सकते हैं, लिहाजा तब तक आपूर्ति बहाल नहीं होगी.’’ उन्होंने कहा कि बेलगवी से रोजाना 25 टन गोमांस का आयात होता है.

गो रक्षा अभियान समेत गो रक्षा समूहों ने आरोप लगाया था कि कर्नाटक के अवैध बूचड़खानों से गोवा में बीफ लाया जाता है. इस आरोप को बेपारी ने खारिज किया है. उन्होंने बताया कि गोमांस उपलब्ध नहीं होने की वजह से राज्य में मटन और चिकन के दामों में बढ़ोतरी हो गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget