एक्सप्लोरर

BBC Documentary: हैदराबाद यूनिवर्सिटी में PM मोदी पर बनी BBC डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग, JNU में रद्द हुआ कार्यक्रम

BBC की India: The Modi Question डॉक्यूमेंट्री पर भारत में विवाद जारी है. इस डॉक्यूमेंट्री को लेकर विपक्ष ने पीएम मोदी और केंद्र सरकार को घेरा है.

BBC Documentary On PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बीबीसी डॉक्यूमेंट्री (BBC Documentary) को यूट्यूब और ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया गया है. इसके बाद भी हैदराबाद यूनिवर्सिटी (Hyderabad University) में छात्रों को डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने इसे लेकर अधिकारियों के पास एक शिकायत भी दर्ज कराई है. आरोप है कि छात्रों ने परिसर में बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री देखी. वहीं, दिल्ली के जेएनयू में भी ये फिल्म दिखाई जानी थी लेकिन कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया. 

हैदराबाद यूनिवर्सिटी में डॉक्यूमेंट्री दिखाए जाने को लेकर अधिकारी जांच कर रहे हैं. पुलिस के अनुसार, यूनिवर्सिटी कैंपस के अंदर बीबीसी डॉक्युमेंट्री "इंडिया: द मोदी क्वेश्चन" की स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया था. पुलिस का कहना है कि इसका संज्ञान लिया गया और मामले को लेकर जांच भी शुरू कर दी गई है. इसके अलावा जेएनयू ने छात्रों के एक समूह द्वारा "इंडिया: द मोदी क्वेश्चन" की 24 जनवरी के लिए तय की गई स्क्रीनिंग को रद्द करने का फैसला किया. जेएनयू प्रशासन का कहना था कि इस तरह की डॉक्युमेंट्री कैंपस की शांति भंग कर सकती है.

बांटे गए थे स्क्रीनिंग कार्यक्रम के पैंपलेट्स 

JNU कैंपस में स्क्रीनिंग के कार्यक्रम को लेकर पैंपलेट्स बांटे गए थे. इतना ही नहीं छात्र संघ की अध्यक्ष आइशी घोष ने भी विवादित डॉक्‍यूमेंट्री का पोस्‍टर शेयर किया. उन्‍होंने इसकी स्क्रीनिंग का पोस्टर भी शेयर किया था. आइशी का यह पोस्‍ट वायरल होने पर जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के प्रशासन ने एक एडवाइजरी जारी कर दी है. इसके बाद यहां स्क्रीनिंग को भी रद्द कर दिया गया. 

गुजरात दंगों पर आधारित है डॉक्यूमेंट्री

दरअसल, बीबीसी की India: The Modi Question डॉक्यूमेंट्री को लेकर भारत में गंभीर विवाद खड़ा हो गया था. केंद्र की शिकायतों के बाद इसे यूट्यूब और ट्विटर पर ब्लॉक भी कर दिया गया था. हालांकि, कई डार्क वेबसाइट्स पर यह अभी भी मौजूद है. बीबीसी ने इसके लेकर एक सीरीज तैयार की है. इसका पहला पार्ट शेयर किया गया था. यह डॉक्यूमेंट्री गुजरात दंगा 2002 पर आधारित है. इसे लेकर केंद्र और बीजेपी ने जमकर बवाल किया था. 

ये भी पढ़ें-

MCD Mayor Election: क्या आज दिल्ली को मिल पाएगा नया मेयर? पिछली बार कोशिश हुई थी फेल, मच गया था बवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA Bloc March Live: सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी और खरगे, निकल चुके हैं CJI सूर्यकांत
LIVE: सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी और खरगे, निकल चुके हैं CJI सूर्यकांत
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
CEC के खिलाफ राहुल की याचिका पर एक्शन में CJI, कल ही हो सकती है सुनवाई
CEC के खिलाफ राहुल की याचिका पर एक्शन में CJI, कल ही हो सकती है सुनवाई

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट कोहली पर दिग्गजों का खुलासा
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट पर दिग्गजों का खुलासा
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
Embed widget