एक्सप्लोरर

MCD Mayor Election: क्या आज दिल्ली को मिल पाएगा नया मेयर? पिछली बार कोशिश हुई थी फेल, मच गया था बवाल

दिल्ली नगर निगम में आज फिर मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव के लिए बैठक होगी. AAP को 150 और BJP को 113 सदस्यों का समर्थन प्राप्त है. कांग्रेस के 9 पार्षद हैं और दो अन्य निर्दलीय हैं.

Delhi Mayor Election Today: दिल्ली नगर निगम (MCD) के सदन की बैठक मंगलवार को फिर से शुरू होनी है. इससे पहले पीठासीन अधिकारी सत्या शर्मा ने कहा कि पिछली बैठक में आम आदमी पार्टी (AAP) के कड़े विरोध के बावजूद उपराज्यपाल के नियुक्त किए 'एल्डरमेन' पहले शपथ लेंगे. 6 जनवरी को नवनिर्वाचित एमसीडी परिषद की पहली बैठक महापौर और उपमहापौर के चुनाव के बिना स्थगित कर दी गई थी, क्योंकि पहले 10 'एल्डरमेन' को शपथ दिलाने के पीठासीन अधिकारी के फैसले पर आप और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पार्षदों के बीच झड़प हो गई थी.

आप ने नगर निगम चुनाव में 250 सदस्यीय सदन में 134 सीटें हासिल कीं. पार्टी अपनी मेयर उम्मीदवार शैली ओबेरॉय और डिप्टी मेयर दावेदार एले मोहम्मद इकबाल का चुनाव करेगी. 105 वार्ड जीतने वाली बीजेपी ने रेखा गुप्ता को मेयर और कमल बागरी को डिप्टी के रूप में मैदान में उतारा है. 250 पार्षदों के अलावा, दिल्ली के 14 विधायक और 10 सांसद महापौर के लिए निर्वाचक मंडल बनाते हैं. 274 मतदाताओं में से AAP को 150 सदस्यों और बीजेपी को 113 सदस्यों का समर्थन प्राप्त है. कांग्रेस के 9 पार्षद हैं और दो अन्य निर्दलीय हैं.

'मनोनीत सदस्य और एल्डरमेन पहले शपथ लेंगे'

पीठासीन अधिकारी सत्या शर्मा ने पीटीआई-भाषा से बातचीत में उम्मीद जताई कि इस बार एमसीडी सदन में कार्यवाही बिना किसी अप्रिय घटना के होगी. उन्होंने कहा, "मनोनीत सदस्य और 'एल्डरमेन' पहले शपथ लेंगे. फिर अन्य सदस्य शपथ लेंगे. मुझे नहीं लगता कि आप इस तरह का मुद्दा बनाएगी, क्योंकि यह उनका नुकसान है. मुझे उम्मीद है कि हम महापौर का चुनाव कर पाएंगे."

'मनोनीत सदस्य बीजेपी के कार्यकर्ता हैं'

AAP ने आरोप लगाया था कि मनोनीत सदस्य बीजेपी कार्यकर्ता हैं और उन्हें महापौर के चुनाव में मतदान करने की अनुमति देने के लिए पहले शपथ दिलाई जा रही थी. बता दें कि 'एल्डरमेन' उन लोगों को संदर्भित करता है जो अपने क्षेत्र में विशेषज्ञ होते हैं. हालांकि, महापौर चुनाव में उनके पास मतदान का अधिकार नहीं है. 

आज की बैठक का एजेंडा

एमसीडी की 24 जनवरी की बैठक के एजेंडे में उल्लेख किया गया है कि डीएमसी अधिनियम 1957 (2022 में संशोधित) के अनुसार, नामित पार्षद और सदस्य शपथ लेंगे. एजेंडे में कहा गया है, "डीएमसी अधिनियम 1957 (2022 में संशोधित) के अनुसार नामित पार्षद और सदस्य शपथ लेंगे, जिसके बाद महापौर, उप महापौर और स्थायी समिति के छह सदस्यों के पदों के लिए चुनाव होगा."

ये भी पढ़ें- हरियाणा सरकार के मंत्री संदीप सिंह को गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराने की न दी जाए अनुमति- AAP सांसद की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
 बस्तर जिस रेस से चूका, अब दोगुनी स्पीड से दौड़ेगा; नक्सली भी बनेंगे विकास का पहिया
 बस्तर जिस रेस से चूका, अब दोगुनी स्पीड से दौड़ेगा; नक्सली भी बनेंगे विकास का पहिया
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में किया छात्रों के प्रदर्शनों का बचाव, क्या कहा? 
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में किया छात्रों के प्रदर्शनों का बचाव, क्या कहा? 

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, वेनियम तोड़ने पर मिली सजा
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, नियम तोड़ने पर मिली सजा
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, 32 लाख किसानों का कर्ज होगा माफ
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, 32 लाख किसानों का कर्ज होगा माफ
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
Embed widget