एक्सप्लोरर

दिल्ली: बवाना उपचुनाव में जीत से जोश में CM केजरीवाल, BJP को सुनाई खरी-खोटी

केजरीवाल ने दिल्ली नगर निगम चुनाव और राजौरी गार्डन के उपचुनाव में मिली हार के बाद लंबे अरसे से चुप्पी साध रखी थी. लेकिन बवाना की जीत के बाद उनके हमलावर तेवर एक बार फिर से नज़र आने लगे हैं.

नई दिल्ली: दिल्ली की बवाना विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के हौसले बुलंद हैं. आप के उम्मीदवार राम चंद्र ने बीजेपी के दल बदलू उम्मीदवार वेद प्रकाश को 24 हजार वोटों से हराया है. इस जीत से जोश में आए केजरीवाल ने बीजेपी को जमकर खरी-खोटी सुनाई है.

VVPAT वाली EVM मशीनों की वजह से मिली जीत- केजरीवाल

नतीजे आने के बाद केजरीवाल ने कहा कि जनता ने आप छोड़कर बीजेपी में गए वेद प्रकाश को सबक सिखा दिया. केजरीवाल ने कहा, ‘’ये आप के विधायक अलग मिट्टी के बने हैं, जो बिके उन्हें जनता सबक सिखाएगी.’’ केजरीवाल ने ये दावा भी कर दिया कि ये जीत VVPAT वाली EVM मशीनों की वजह से मिली है. केजरीवाल ने चुनौती दी है कि बीजेपी में दम है तो सारे चुनाव VVPAT वाली मशीनों से कराकर देख ले.

केजरीवाल ने ये आरोप भी लगाया कि दिल्ली में बीजेपी के लोग उनकी सरकार के काम का सेहरा भी अपने सर बांधने की कोशिश करते हैं. केजरीवाल ने कहा, ‘’मैंने ऑर्डर करके सड़क बनवाई थी, लेकिन बीजेपी वाले घर-घर जाकर कहने लगे मोदी जी ने बनवाई है.’’

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली नगर निगम चुनाव और राजौरी गार्डन के उपचुनाव में मिली हार के बाद लंबे अरसे से चुप्पी साध रखी थी. लेकिन बवाना की जीत के बाद उनके हमलावर तेवर एक बार फिर से नज़र आने लगे हैं.

क्या है VVPAT का मतलब ?

VVPAT का मतलब है वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल. ये EVM मशीनों के साथ लगाया जाने वाला एक खास सिस्टम है. VVPAT से लैस EVM से वोट डालने पर मतदाता को सात सेकेंड के लिए कागज की एक पर्ची दिखाई देती है. जिस पर वोटर देख सकता है कि उसका वोट उसी उम्मीदवार के खाते में गया है, जिसे वो वोट देना चाहता है. इसके बाद ये पर्ची EVM के साथ लगे एक सीलबंद डिब्बे में गिर जाती है. VVPAT वाली EVM मशीन को ज्यादा सुरक्षित माना जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के इंडिपेंडेंट डायरेक्टर पद से इस्तीफा, कौन हैं अल्का मुंद्रा
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के इंडिपेंडेंट डायरेक्टर पद से इस्तीफा, कौन हैं अल्का मुंद्रा
हामिद अंसारी के बयान पर घमासान, इमाम इलियासी बोले- देश का माहौल...
हामिद अंसारी के बयान पर घमासान, इमाम इलियासी बोले- देश का माहौल...
मुश्किल में हुमायूं कबीर! पार्टी का नेता नकली नोटों और हथियार के साथ गिरफ्तार
मुश्किल में हुमायूं कबीर! पार्टी का नेता नकली नोटों और हथियार के साथ गिरफ्तार
कपिल सिब्बल को चुनाव आयोग ने क्यों भेजा नोटिस, क्या है पूरा मामला
कपिल सिब्बल को चुनाव आयोग ने क्यों भेजा नोटिस, क्या है पूरा मामला

वीडियोज

Agni Reveals Yash’s Humble Side, Talks Toxic, Love Lottery & Breaking The ‘Mard Ko Dard Nahi Hota’ Myth
Bollywood News: दीपिका-रणवीर के घर फिर गूंजी किलकारी, दूसरी बार माता-पिता बनने की खुशखबरी (20.09.26)
CHINA ROBOT ARMY: हजारों Robots की Army बना चुका है चीन! |ABPLIVE
Sansani : रफ्तार के जुनून में मौत को दावत ! | Greater Noida | Hit And Run Case
DU छात्र संघ चुनाव में ABVP का परचम

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान की बहन अलीमा खान गिरफ्तार
पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान की बहन अलीमा खान गिरफ्तार
'मां का अपमान दुर्भाग्यपूर्ण', राहुल गांधी के मिमिक्री वीडियो पर बृजभूषण शरण सिंह
'मां का अपमान दुर्भाग्यपूर्ण', राहुल गांधी के मिमिक्री वीडियो पर बृजभूषण शरण सिंह
'कोई मर्द नहीं...', बॉडी शेमिंग पर रानी चटर्जी का छलका दर्द, की सलमान खान की तारीफ
'कोई मर्द नहीं...', बॉडी शेमिंग पर रानी चटर्जी का छलका दर्द, की सलमान खान की तारीफ
एशियन गेम्स: सेमीफाइनल हारने के बाद भी मेडल जीत सकती है पाकिस्तान क्रिकेट टीम
एशियन गेम्स: सेमीफाइनल हारने के बाद भी मेडल जीत सकती है पाकिस्तान क्रिकेट टीम
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के इंडिपेंडेंट डायरेक्टर पद से इस्तीफा, कौन हैं अल्का मुंद्रा
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के इंडिपेंडेंट डायरेक्टर पद से इस्तीफा, कौन हैं अल्का मुंद्रा
दिल्ली में 3 दिनों की बैंक हड़ताल! SBI ने ग्राहकों को कहा- निपटा लें जरूरी काम
दिल्ली में 3 दिनों की बैंक हड़ताल! SBI ने ग्राहकों को कहा- निपटा लें जरूरी काम
Samsung Galaxy S27 Ultra की डिटेल्स हो गईं लीक, जानें कैसे होंगे फीचर्स

Embed widget