एक्सप्लोरर

एमसीडी चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका, बीजेपी ज्वाइन कर सकती हैं बरखा शुक्ला

नई दिल्ली: दिल्ली में होने वाले एमसीडी चुनाव से राष्ट्रीय राजधानी में खोई जमीन तलाशने में जुटी कांग्रेस को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं. अरविंदर सिंह लवली के बाद पार्टी को जोरदार झटका देते हुए बरखा सिंह भी बीजेपी ज्वाइन करने वाली हैं.

बता दें कि बरखा सिंह ने गुरुवार को पार्टी की महिला शाखा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया. इसके लिए उन्होंने पार्टी के कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन को जिम्मेदार ठहराया. बरखा सिंह ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा, "राहुल गांधी और अजय माकन के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने महिला सशक्तीकरण तथा महिला सुरक्षा मुद्दों का इस्तेमाल केवल वोट लेने के लिए किया. मुद्दे से उनका कोई लेना-देना नहीं है."

बरखा ने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा था, "वह पार्टी का नेतृत्व करने के लिए अयोग्य हैं."

उनके इस बयान के बाद उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधयों के कारण पार्टी से निकाल दिया गया था. अब खबरें हैं कि वो जल्द ही बीजेपी ज्वाइन करने वाली हैं.

बता दें कि दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे और नतीजे 26 अप्रैल को आएंगे. दिल्ली एमसीडी पर पिछले दस सालों से बीजेपी का कब्जा रहा है. इस बार आम आदमी पार्टी के आने से चुनाव त्रिकोणिय हो गया है.

संबंधित खबरें-

एबीपी न्यूज के 'घोषणापत्र' में लवली के कांग्रेस छोड़ने के सवाल पर रो पड़े अजय माकन

MCD चुनाव: जानें कौन बनेगा मेयर ? MCD चुनाव: क्या दिल्ली में चलेगी मोदी लहर ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget