एक्सप्लोरर

Bangladesh: दुर्गा पूजा के बाद बांग्लादेश के मंदिर में तोड़फोड़, खंडित हुई हिंदू देवता की मूर्ति

Bangladesh Durga Puja: बांग्लादेश के झेनाइदाह जिले के दौतिया गांव के काली मंदिर में दुर्गा पूजा के बाद हिंदू देवता की मूर्ति खंडित करने का मामला सामने आया है.

Bangladesh News: बांग्लादेश में एक प्राचीन काल के हिंदू मंदिर में एक देवता की मूर्ति को कुछ अज्ञात लोगों ने खंडित (Miscreants Broke Hindu Diety Idol) कर दिया. अधिकारियों ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि इन लोगों का पता लगाने के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंदिर समिति के अध्यक्ष सुकुमार कुंडा ने बताया कि बांग्लादेश के झेनाइदाह जिले के दौतिया गांव के काली मंदिर में अधिकारियों को खंडित मूर्ति के कुछ टुकड़े मिले है. मूर्ति का ऊपरी हिस्सा मंदिर परिसर से आधा किलोमीटर दूर सड़क पर पड़ा हुआ था. कुंडा ने कहा कि काली मंदिर प्राचीन काल से ही हिंदुओं का पूजा स्थल रहा है.

दुर्गा पूजा के बाद हुई घटना

यह घटना बांग्लादेश में 10 दिवसीय वार्षिक दुर्गा पूजा उत्सव के समाप्त होने के एक दिन बाद हुई. बांग्लादेश पूजा उत्सव परिषद के महासचिव चंदनाथ पोद्दार ने बताया, घटना रात में झेनाइदाह के मंदिर में हुई. प्रख्यात ढाका विश्वविद्यालय में गणित के प्रोफेसर पोद्दार ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया है. उनका कहना है कि क्योंकि पूरे देश में दस दिवसीय उत्सव में कोई व्यवधान पैदा नहीं हुआ, ऐसे में इस घटना का होना दुर्भाग्यपूर्ण है.

बांग्लादेश में 10 प्रतिशत हिंदू

झेनाइदाह पुलिस के सहायक अधीक्षक अमित कुमार बर्मन ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और संदिग्धों की तलाश की जा रही है. इस घटना को छोड़कर, इस साल पूरे बांग्लादेश में दुर्गा पूजा उत्सव काफी शांतिपूर्वक मनाया गया. गौरतलब है कि पिछले साल देश में दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान हुई सांप्रदायिक हिंसा और झड़पों में कम से कम छह लोगों की मौत हुई थी और सैकड़ों घायल हो गए थे. बांग्लादेश की करीब 16 करोड़ 90 लाख की आबादी में लगभग 10 प्रतिशत हिंदू हैं.

ये भी पढ़ें: 

इस्लाम और ईसाई धर्म अपना चुके दलितों को मिलेगा SC का दर्जा? आखिर क्या है आर्टिकल 341 और इसके सियासी मायने

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस का नया अध्यक्ष रिमोट कंट्रोल से चलेगा? भारत जोड़ो यात्रा के बीच राहुल गांधी से पूछा गया सवाल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget