एक्सप्लोरर

'लड़कियों के मुकाबले लड़के क्यों पिछड़ रहे हैं? यूनिवर्सिटी को रिसर्च करना चाहिए', बोलीं यूपी की राज्यपाल

UP की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया के चतुर्थ दीक्षांत समारोह को संबोधित किए. इस अवसर विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाले 34 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए.

Convocation Ceremony : उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सोमवार (9जनवरी) को संभावना जताई कि आने वाले समय में सभी मेडल पर लड़कियों का कब्जा होगा. उन्होंने कहा कि लड़कियों के मुकाबले लड़के क्यों पिछड़ रहे हैं, विश्वविद्यालयों को इस पर अनुसंधान करना चाहिए. जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया के चतुर्थ दीक्षांत समारोह को सोमवार को संबोधित करते हुए आनंदीबेन पटेल ने कहा कि जिस तरह से लड़कियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं, उन्हें गर्व की अनुभूति होती है.

पटेल ने कहा, ''आज 80 फीसदी मेडल पर लड़कियां कब्जा कर रही हैं जबकि लड़कों के हिस्से में बीस फीसदी मेडल ही आ रहे हैं. यही स्थिति रही तो पांच साल बाद आने वाले समय में सभी मेडल पर लड़कियों का कब्जा होगा.' उन्होंने कहा, "आने वाले समय में संभव है कि लड़के कोई मेडल नहीं प्राप्त कर सकें और लड़कियों के उच्च शिक्षित होने के कारण, उनकी शिक्षा को देखते हुए योग्य वर ढूंढे नहीं मिलेंगे.'' साथ ही उन्होंने विश्वविद्यालय से यह अनुसंधान करने को कहा कि लड़के क्यों पिछड़ रहे हैं?

लखनऊ में राजभवन से जारी एक बयान के अनुसार, राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह को विद्यार्थियों के जीवन की विशिष्ट उपलब्धि का दिन बताते हुए कहा कि विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त करने के उपरान्त अब उनका सामाजिक जीवन प्रारम्भ होगा, जहाँ से इस शिक्षा का व्यवहारिक उपयोग कर सकेंगे. उन्होंने शिक्षा को चारित्रिक गुणों के उच्चतम विकास का आधार बताते हुए कहा कि यह वो शिक्षा है, जो घर में माता-पिता से प्राप्त प्रारंभिक ज्ञान और संस्कार से मिलती है.

स्वयं को निरंतर अपडेट करते रहें

उन्‍होंने विद्यार्थियों से कहा कि दुनिया बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है, इसे समझकर स्वयं को निरंतर अपडेट भी करते रहें. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय अपने कार्यों की गुणवत्ता एवं अनुसंधान को बढ़ावा देने में नवीनतम शोधों के साथ विस्तार करे. विद्यार्थियों का ध्यान जलवायु परिवर्तन की ओर आकृष्ट करते हुए राज्यपाल ने पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जल संरक्षण पर भी चर्चा की.

34 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए

समारोह में राज्यपाल ने विश्वविद्यालय की स्मारिका ‘‘सृजन‘‘, समाचार पत्रिका ‘‘अन्वीक्षण‘‘ तथा विश्वविद्यालय के शिक्षकों द्वारा रचित पुस्तकों का भी लोकार्पण किया. दीक्षांत समारोह में विविध पाठ्यक्रमों के कुल 25,220 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की गई. विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाले 34 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए. इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकूद प्रतियोगिता के विजयी छात्र-छात्राओं को भी पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया.

(इसरो) के मानद प्रोफेसर शुभकामनाएं दीं

समारोह में मुख्य अतिथि एवं भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) के मानद प्रोफेसर पद्मश्री प्रोफेसर यज्ञ स्वामी सुंदर राजन ने अपने अनुभवों को विद्यार्थियों से साझा करते हुए उनको भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं. समारोह में विशिष्ट अतिथि प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं.

ये भी पढ़ें : Kanjhawala Case: टक्कर मारने के 2 मिनट बाद ही नीचे उतरे थे 2 लोग, फिर गाड़ी के नीचे देखा और...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
बृजभूषण बोले- दोषी होने पर लगाता फांसी, विनेश फोगाट ने फैसले पर दिया ये जवाब
बृजभूषण बोले- दोषी होने पर लगाता फांसी, विनेश फोगाट ने फैसले पर दिया ये जवाब
Exclusive: 'शराब के नशे में धूत होकर पप्पू यादव पर किया हमला', MLC रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
'शराब के नशे में धूत होकर पप्पू यादव पर हमला', MLC रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
'अगर किसी पुलिस ऑफिसर ने की ज्यादती तो...', NEET प्रोटेस्ट पर SC ने क्या कहा?
'अगर किसी पुलिस ऑफिसर ने की ज्यादती तो...', NEET प्रोटेस्ट पर SC ने क्या कहा?

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Embed widget