एक्सप्लोरर

बल्लभगढ़ केस: निकिता को तौसीफ ने क्यों मारी थी गोली? पूछताछ में हुआ ये खुलासा

आरोपी तौसीफ ने छात्रा निकिता तोमर की हत्या के बाद मोबाइल तोड़कर फेंक दिया था. SIT को अब मोबाइल की तलाश है.

बल्लभगढ़: हरियाणा के बल्लभगढ़ में छात्रा निकिता की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया अवैध हथियार बरामद कर लिया है. इसके अलावा उस गाड़ी को भी बरामद कर लिया गया है जिससे आरोपी फरार हुए थे. इस मामले की जांच SIT ने शुरू कर दी है. आज SIT की टीम निकिता के घर पहुंची और परिवार से बातचीत की.

इसके अलावा SIT की टीम तौसीफ को लेकर भी निकली. दरअसल SIT को अभी तक तौसीफ का मोबाइल बरामद नहीं हुआ है. सूत्रों का कहना है कि हत्या को अंजाम देने के बाद तौसीफ ने अपना फ़ोन तोड़कर कहीं ठिकाने लगा दिया था. अब पुलिस की टीम को उस मोबाइल की तलाश है. इसके अलावा पुलिस का कहना है कि निकिता के मोबाइल को भी परिवार से लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा.

पुलिस के सूत्रों की मानें तो तौसीफ ने अपने बयान में बताया है कि वो MBBS करना चाहता था लेकिन नहीं कर पाया और उसकी वजह थी निकिता. दरअसल साल 2018 में तौसीफ पर निकिता के अपहरण का मामला दर्ज हुआ था. हालांकि वो मामला बाद में परिवार के बड़े लोगों के कहने पर सुलझा लिया गया लेकिन तौसीफ का कहना है कि उसी के बाद से वो कुछ कर नहीं पाया.

सूत्रों की मानें तो तौसीफ का कहना है कि वो निकिता से बहुत प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था. गोली मारने के एक दिन पहले दोनों के बीच कुछ देर बात भी हुई थी. तौसीफ ने बताया कि निकिता ने शादी के लिए इंकार कर दिया था इसलिए उसकी हत्या कर दी. वो निकिता को जबर्दस्ती अपने साथ ले जाना चाहता था और उसके मना करने पर गोली मार दी.

हरियाणा पुलिस इस केस के लिए स्पेशल PP नियुक्त किया है और 30 दिन के अंदर पुलिस इस मामले की चार्जशीट दायर करेगी. इसके अलावा आज फरीदाबाद के सांसद कृष्ण पाल गुजर भी परिवार से मिलने पहुंचे. उन्होंने बताया कि परिवार की कुछ और मांगें है जिसपर विचार किया जा रहा है परिवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री से मिलवाया जाएगा.

वहीं परिवार अभी तक की पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट है. परिवार का कहना है कि जो मांगें उन्होंने रखी थी उनमें से कुछ पूरी हो चुकी है और बाकी मांगों के लिए सरकार की तरफ से आश्वासन मिला है. परिवार ने आर्थिक मदद मांगी है और एक सरकारी नौकरी की मांग की है. फिलहाल तौसीफ और उसका साथी रेहान पुलिस रिमांड पर है दोनों की रिमांड गुरुवार खत्म हो रही है. दोनों को अदालत में पेश किया जाएगा.

भारत का नक्शा गलत तरीके से दिखाने पर Twitter को देना होगा लिखित जवाब, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी की नई टीम के ऐलान पर आया पीएम मोदी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बीजेपी की नई टीम के ऐलान पर आया पीएम मोदी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी | पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी | पूरी लिस्ट
Xप्लेन: BJP का नया संगठनात्मक ढांचा तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
BJP के नए 'धुरंधर' तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget