एक्सप्लोरर

बालासोर ट्रेन हादसा: सीबीआई की जांच के बाद एक्शन में रेलवे, सस्पेंड किए अपने सात कर्मचारी

ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे की जांच कर रही सीबीआई ने कुल तीन लोगों को अपनी हिरासत में लिया है और इसी दौरान रेलवे ने भी कई कर्मचारियों को अपनी हिरासत में लिया है.

Odisha Rail Accident: ओडिशा में हुई बालासोर ट्रेन दुर्घटना में सीबीआई ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में रेलवे के तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया था. अब रेलवे ने इन तीन कर्मचारियों सहित कुल सात लोगों को सस्पेंड कर दिया है. 

बीते महीने दो जून को बालासोर जिले के बाहानगा बाजार रेलवे स्टेशन के पास हुए ट्रेन हादसे में 293 लोगों की मौत हो गई थी और 1200 से अधिक लोग घायल हो गए थे. इस मामले पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने संवाददाताओं से कहा था कि  अगर ये अधिकारी सतर्क होते तो दुर्घटना को टाला जा सकता था.

क्या बोले जिम्मेदार अधिकारी?
अनिल कुमार मिश्रा ने दुर्घटनास्थल का दौरा करने के बाद प्रेस से बातचीत में कहा कि रेलवे ने अब तक कुल सात कर्मचारियों को निलंबित किया है इनमें वे तीन कर्मचारी भी शामिल हैं जिनको सीबीआई ने गिरफ्तार किया था. नियम के मुताबिक 24 घंटे के लिए गिरफ्तार किए गए कर्मचारी को निलंबित कर दिया जाता है. 

सीबीआई ने सीनियर सेक्शन इंजीनियर (सिग्नल) अरुण कुमार महंत, सेक्शन इंजीनियर मोहम्मद आमिर खान और तकनीशियन पप्पू कुमार को गिरफ्तार किया था. उन्हें बुधवार से सीबीआई ने और चार दिन की हिरासत में लिया है. तीनों कर्मचारियों को मंगलवार को पांच दिन की हिरासत पूरी होने के बाद यहां सीबीआई अदालत में पेश किया गया.

इससे पूर्व, दक्षिण पूर्वी सर्कल के रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) की जांच में पता चला कि रेलने स्टेशन के उत्तरी सिग्नल गुमटी पर सिग्नलिंग सर्किट में छेड़छाड़ की वजह से यह हादसा हुआ था. 

जब मालगाड़ी से टकरा गई थी कोरोमंडल एक्सप्रेस
हावड़ा जाने वाली कोरोमंडल एक्सप्रेस दो जून को दूसरी लाइन पर एक खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई, जिससे उसके अधिकांश डिब्बे पटरी से उतर गए. इसी दौरान कोरोमंडल एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे उसी समय वहां से गुजर रही बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के आखिरी कुछ डिब्बों पर पलट गए, जिससे यह भीषण हादसा हुआ.

Opposition Parties Meeting: विपक्षी दलों की बैठक में 17 और 18 जुलाई को सोनिया गांधी भी रहेंगी मौजूद, AAP पर सस्पेंस, अगस्त में भी है ये प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'SIR का विरोध नहीं किया', कांग्रेस के मंत्री के बयान पर बवाल, BJP बोली- सभी सच्चाई जानते हैं
'SIR का विरोध नहीं किया', कांग्रेस के मंत्री के बयान पर बवाल, BJP बोली- सभी सच्चाई जानते हैं
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
ममता बनर्जी को ही हाईकमान मानते हैं पार्टी तोड़ने वाले TMC नेता, बागी गुट पर कही ये बात
ममता बनर्जी को ही हाईकमान मानते हैं पार्टी तोड़ने वाले TMC नेता, बागी गुट पर कही ये बात
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Embed widget