एक्सप्लोरर

बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के बाद दो गुटों में पत्थरबाजी, गाड़ियों में लगाई आग, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस, जानें अब तक क्या-क्या हुआ

कर्नाटक के शिवमोगा में बजरंग दल के 1 कार्यकर्ता की हत्या के बाद से तनाव का माहौल है. वहीं इस मामले ने सोमवार को 2 आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है. सरकार का कहना है कि हत्या हिजाब विवाद में नहीं.

कर्नाटक में बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या के बाद शिवमोगा में जबरदस्त तनाव है. मृतक हर्ष के शव को ले जाने के दौरान सोमवार को दो गुटों में पत्थरबाजी हुई और कुछ गाड़ियों में आग लगा दी गई. राज्य सरकार में मंत्री ईश्वरप्पा और सांसद राघवेन्द्र ने बताया की स्थिति काफी तनावपूर्ण है. दो गुटों में पत्थरबाजी के बाद पुलिस को स्थिति पर काबू पाने के लिए लाठी चार्ज करना पड़ा.

इधर, बजरंग दल के 23 साल के कार्यकर्ता की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को 2 आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है. वहीं हर्षा के शव को सोमवार को पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस सुरक्षा के बीच घर ले जाया जा रहा है. एंबुलेंस के पीछे-पीछे कई हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी चल रहे हैं. इन सबके बीच राज्य सरकार ने कहा है कि इस हत्या का हिजाब विवाद से कोई लेना-देना नहीं है. 

रविवार देर रात की घटना

स्थानीय पुलिस के मुताबिक, भारती कॉलोनी की रवि वर्मा गली में रविवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने हर्षा नामक एक 23 साल के युवक पर हमला कर दिया. आसपास के लोगों का कहना है कि उस पर चाकू से कई बार हमला किया गया. हालांकि, इस हत्या के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. वहीं इस घटना के बाद मृतक के समर्थक सड़कों पर उतर आए और जमकर हंगामा किया. एहतियातन पुलिस ने शहर में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है.

'फेसबुक पर हिजाब के खिलाफ पोस्ट की थी'

शुरुआती जांच में पुलिस इस हत्या को हिजाब विवाद से जोड़कर देख रही है. बताया गया है कि हर्षा ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर कुछ दिन पहले हिजाब के खिलाफ और भगवा शॉल के समर्थन में पोस्ट किया था. कर्नाटक के उडुपी में हिजाब विवाद सामने आने के बाद से ही बजरंग दल काफी सक्रिय है. इसीलिए हर्षा की हत्या को इस एंगल से देखा जा रहा है. हालांकि, पुलिस इस पर कुछ भी बोलने से बच रही है।

राज्य सरकार ने हिजाब विवाद में हत्या से किया इनकार

वहीं राज्य सरकार ने इस हत्या का हिजाब विवाद से कनेक्शन होने से इनकार किया है. राज्य के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र का कहना है कि इस हत्या का हिजाब विवाद से लेनादेना नहीं है. पुलिस इसे गहनता से जांच कर रही है. रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ हा जा सकेगा.

कांग्रेस ने किया सरकार पर हमला

वहीं कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने हर्षा की हत्या के मामले से अपना कोई कनेक्शन होने से इनकार कर दिया. उन्होंने कर्नाटक सरकार के मंत्री ईश्वरप्पा पर हमला करते हुए पद से हटाने  की मांग की है. उन्होंने कहा कि ईश्वरप्पा ने मुझपर आरोप लगाया है कि मैंने बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के लिए 'मुस्लिम गुुंडों' को उकसाया, जो कि बेबुनिया है. ईश्वरप्पा के पास कॉमन सेंस नहीं है. वह पहले ही भारतीय झंडे का अपमान कर चुके हैं. उनके खिलाफ केस दर्ज होना चाहिए और उन्हें पद से हटाना चाहिए.

ये भी पढ़ें

12वें प्रेसिडेंट फ्लीट रिव्यू में Navy ने दिखाई समुद्री ताकत, राष्ट्रपति ने की 60 से ज्यादा जहाजों, पनडुब्बियों और 55 विमानों की समीक्षा

यूपी चुनाव: मिलिए एक और 'राजा भैया' से, बहुत कम उम्र में ही पहली बार चुने गए थे सांसद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिजीम चेंज वाले बयान पर शिवराज का विपक्ष पर पलटवार- 'कल बताऊंगा कि...'
रिजीम चेंज वाले बयान पर शिवराज का विपक्ष पर पलटवार- 'कल बताऊंगा कि...'
ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स बनाने वाली दो अवैध लैब का भंडाफोड़, 45 करोड़ बरामद
ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स बनाने वाली दो अवैध लैब का भंडाफोड़, 45 करोड़ बरामद
'सौरव-आशुतोष के आने के बाद...', अभिजीत दीपके ने बताया CJP का अगला प्लान
'सौरव-आशुतोष के आने के बाद...', अभिजीत दीपके ने बताया CJP का अगला प्लान
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

वीडियोज

YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget