एक्सप्लोरर

बागपत: दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर धरना दे रहे किसानों को पुलिस ने खदेड़ा, जमकर भांजी लाठियां

धरने में मौजूद एक किसान ने लाठीचार्ज की वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. जिसके बाद प्रशासन की बेरहमी पर सवाल उठ रहे हैं. लेकिन प्रआशसन का दावा है कि कार्रावाई को बेहद शांति पूर्ण और व्यवस्थिति तरीके से किया गया. देशखाप चौधरी सुरेंद्र सिंह की अगुवाई में 19 दिसंबर को किसानों ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे की एक साइड में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया था.

नई दिल्ली: कृषि कानूनों के विरोध में बागपत के बड़ौत शहर में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर 19 दिसंबर से चले आ रहे किसानों के धरने को देर रात पुलिस ने जबरन उठवा दिया है. पुलिस ने धरने में सो रहे किसानों को लाठियां भांज कर खदेड़ दिया और टेंट को उखाड़ कर सामान भी वहां से हटवा दिया. उधर, धरनास्थल से किसानों पर लाठीचार्ज का वीडियो वायरल हुआ है जबकि पुलिस-प्रशासन इस कार्रवाई को शांतिपूर्ण ढंग से होने का दावा कर रहा है.

कृषि कानूनों के विरोध में देशखाप चौधरी सुरेंद्र सिंह की अगुवाई में 19 दिसंबर को किसानों ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे की एक साइड में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया था. पुलिस-प्रशासन ने धरना समाप्त करने के लिए किसानों के साथ बातचीत का दौर शुरू किया, लेकिन किसानों ने धरना समाप्त नहीं किया. कुछ दिन बाद देशखाप चौधरी धरना समाप्त करने की बात कहते हुए सिंघु बॉर्डर की ओर बढ़ गए, लेकिन बड़ौत शहर के चौधरी ब्रजपाल सिंह के नेतृत्व में यह धरना जारी रहा. किसानों के मान मनव्वल के बाद देशखाप चौधरी ने फिर धरने को समर्थन दे दिया था.

पुलिस-प्रशासन धरने को समाप्त करने के लिए लगातार किसानों पर दबाव बना रहा था. जैसे ही दिल्ली में बवाल हुआ तो उसके अगले ही दिन पुलिस प्रशासन ने धरना समाप्त करने के लिए किसानों के साथ बडौत तहसील में बैठक की, जिसमें एडीएम अमित कुमार, एएसपी मनीष कुमार मिश्र ने किसानों से धरना समाप्त करने को कहा, लेकिन ब्रजपाल सिंह समेत दूसरे किसानों ने धरना समाप्त करने से मना कर दिया और कहा कि सिंघु बॉर्डर के साथ साथ यह धरना चलता रहेगा.

किसानों की ओर इनकार के बाद प्रशासन ने रात के समय धरने को उठाने की रणनीति बनाई ताकि हंगामा न हो सके. प्रशासन ने इसके लिए पहले एनएचएआई के अधिकारियों ने निर्माणाधीन हाईवे को मुक्त कराने के लिए प्रशासन को पत्र लिखा. जिसके बाद देर रात भारी संख्या में पुलिस धरनास्थल पर टेंट में घुस गई. वहां सो रहे किसानों पर पुलिस ने लाठियां बरसा दी और वहां से किसानों को खदेड़ दिया. पुलिस ने उनका टेंट भी हटवा दिया. धरने पर जिस समय यह कार्रवाई हुई है वहां लगभग 30 किसान मौजूद थे.

धरने में मौजूद एक किसान ने लाठीचार्ज की वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. जिसके बाद प्रशासन की बेरहमी पर सवाल उठ रहे हैं. लेकिन प्रआशसन का दावा है कि कार्रावाई को बेहद शांति पूर्ण और व्यवस्थिति तरीके से किया गया. एडीएम अमित कुमार सिंह का कहना है कि एनएचएआई के पीडी संजय मिश्रा ने दिल्ली सहारनपुर हाईवे के निर्माण में कुछ अराजक तत्वों के बाधा पहुंचाने के कारण निर्माण कार्य पूरा न होने की शिकायत करते हुए पत्र लिखा था. इसी पर हाइवे पर धरना दे रहे लोगों को हटा कर घर भेज दिया गया है. एक एम्बुलेंस में एक बुजुर्ग किसान को उनके घर तक छुड़वाया गया. किसानों पर लाठीचार्ज नहीं किया गया है.

इसे भी पढ़ें-

राजधानी में उपद्रव के बाद हरियाणा सरकार की सख्ती, 3 जिलों में 28 जनवरी की शाम 5 तक इंटरनेट और SMS सेवाएं बंद

खालिस्तानी और पाकिस्तानी मंसूबों का गठजोड़ बेपर्दा, लाल किले के उपद्रव को भुनाने में जुटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा की व्यवस्था से खुश कांवड़िये, CM योगी को PM बनाने की इच्छा
कांवड़ यात्रा की व्यवस्था से खुश कांवड़िये, CM योगी को PM बनाने की इच्छा
केदारनाथ मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा बाबा का धाम
केदारनाथ मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा बाबा का धाम
मुजफ्फरनगर में कांवड़िये की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती
मुजफ्फरनगर में कांवड़िये की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंटिंग के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंटिंग के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
Embed widget