एक्सप्लोरर

'लोग मारने तक की धमकियां दे रहे हैं....', बिहार दौरे पर आए बाबा बागेश्वर ने क्यों कहा ऐसा?

Dhirendra Krishna Shastri Exclusive: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि वे दुनिया में रह रहे 140 करोड़ हिंदुओं की लड़ाई लड़ रहे हैं और जिन्हें हिंदुत्व से दिक्कत होगी वो उनका विरोध करेंगे.

Dhirendra Krishna Shastri Exclusive: बागेश्वर धाम के प्रसिद्ध पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आज यानी (6 मार्च 2025) से बिहार दौरे पर हैं. बाबा बागेश्वर का बिहार आगमन विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हो रहा है, जिसे लेकर राजनीति गरमा गई है. आरजेडी की ओर से पोस्टर लगाकर उनका विरोध भी किया गया है. वैशाली जिला में उनका कार्यक्रम होना था, लेकिन प्रशासन की तरफ अनुमति नहीं मिली. एबीपी न्यूज से एक्सक्लूसिव बात करते हुए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि वह हिंदुओं को एक करने के लिए निकले हैं.

देश का हिंदू घट रहा- धीरेंद्र शास्त्री

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, "हमने अपने जीवन में सिर्फ सनातन के लिए काम किया है. हमारा किसी पार्टी को लेकर कोई एजेंटा नहीं है. अगर किसी का विचार हमसे मिलता है तो वह व्यक्तिगत भाव है. हम इस देश के जगे हुए हिंदू हैं. हमें इस देश का हिंदू घटता हुआ दिखाई पड़ रहा है. हम हिंदुओं में एकता चाह रहे हैं, इसलिए लगातार दौरा कर रहे हैं." उन्होंने कहा कि संकुचित मानसिकता वाले लोग उनका विरोध कर रहे हैं.

'मारने तक की धमकियां दे रहे...'

बाबा बागेश्वर से जब पूछा गया कि संकुचित मानसिकता वाले लोग कौन हैं तो उन्होंने जवाब दिया, "जिन्हें राम से दिक्कत है, जो मारने तक की धमकियां दे रहे हैं, भगाने की धमकियां दे रहे हैं, वे संकुचित मानसिकता के लोग हैं." उन्होंने कहा, "हम राष्ट्र के प्रति समर्पित हैं, राष्ट्र के प्रति जो हमारा कर्तव्य है वो हम प्रेमपूर्वक कर रहे हैं. हम जो भी कर रहे हैं किसी पार्टी के लिए थोड़ी कर रहे हैं, हम भारत माता के लिए सबकुछ कर रहे हैं. हम दुनिया में रह रहे 140 करोड़ हिंदुओं की लड़ाई लड़ रहे हैं. जिन्हें हिंदुत्व से दिक्कत होगी वो हमारा विरोध करेंगे."

हम किसी पार्टी के प्रचारक नहीं- धीरेंद्र शास्त्री

राजनीतिक गलियारों में इस बात की भी चर्चा तेज है कि क्या बीजेपी की तरफ माहौल बनाने के लिए बाबा बागेश्वर जगह-जगह जा रहे हैं? इस सवाल के जवाब में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, "बिहार से हमारा पुराना नाता है. हम अक्सर बिहार में आते रहते हैं. पिछली बार जब आया था, तब भी विवाद हुआ था. इस बार भी आया हूं तो तरह-तरह की बातें हो रही हैं. हमारा उद्देश्य सनातन का प्रचार करना और हिंदू एकता पर बात करना है. भारत की मूल प्रचीन पद्धति को बचाने के लिए हम अभियान कर रहे हैं, न कि किसी पार्टी के प्रचार करने के लिए ऐसा कर रहे हैं. हम किसी पार्टी के प्रचारक थोड़ी हैं. हम सनातन के विचारक हैं."

ये भी पढ़ें: 'पाकिस्तान से सुपारी ले रखी है', मोहम्मद शमी के रोजा न रखने पर शहाबुद्दीन बरेलवी के बयान पर भड़के चक्रपाणि महाराज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget