एक्सप्लोरर

धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश यादव को करारा जवाब, 'अंडरटेबल फीस' विवाद पर कहा - 'उनकी रोटी...'

Bageshwar Dham Dhirendra Shastri: अखिलेश यादव ने हाल ही में धीरेंद्र शास्त्री को लेकर कहा था कि कई कथावाचक 50 लाख रुपए लेते हैं. इस मामले पर धीरेंद्र शास्त्री ने प्रतिक्रिया दी है.

Bageshwar Dham Dhirendra Shastri: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री विदेश यात्रा के बाद मध्य प्रदेश के छतरपुर लौट आए हैं. उन्होंने हाल ही में इटावा में हुई कथावाचक के साथ घटना पर प्रतिक्रिया दी. धीरेंद्र शास्त्री ने घटना की आलोचना करते हुए इसके लिए नेताओं को जिम्मेदार ठहराया. इस पर अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि कुछ कथावाचक 50 लाख रुपए लेते हैं. हर कोई उन्हें नहीं बुला सकता. धीरेंद्र शास्त्री ने इसका करारा जवाब दिया है.

'आज तक' की एक खबर के मुताबिक धीरेंद्र शास्त्री ने अखिलेश यादव के बयान पर कहा, ''हमें बोलने से ज्यादा सहना पड़ता है. यह जीवन बहुत ही ज्यादा कठिनाओं से भरा है. इसमें चुनौतियां भी हैं. हमारे ऊपर टिप्पणी करने वालों की रोटी पच रही है और भगवान करें कि उनकी रोटी पचती रहे. हम तो सनातन के लिए जिएंगे और सनातन के लिए मरेंगे.''

धीरेंद्र शास्त्री को लेकर क्या बोले थे सपा प्रमुख अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने इटावा में हुई घटना का जिक्र करते हुए था कि कई कथावाचक 50 लाख रुपए लेते हैं. हर किसी की हैसियत नहीं कि वे धीरेंद्र शास्त्री को अपने घर बुला लें. कई कथावाचक अंडर टेबल लेते हैं. दरअसल इटावा में एक कथावाचक की पिटाई कर दी गई थी. आरोप था कि उसने अपनी जाति छिपाई थी और खुद को ब्रह्मण बताया था. इसी मामले के बाद अखिलेश यादव ने उस कथावाचक को बुलाकर सम्मान किया था.

धीरेंद्र शास्त्री कैंसर का एक अस्पताल बनवाने वाले हैं. उन्होंने इसको लेकर कहा, ''मेरा 4 जुलाई को जन्मदिन पर है. इस मौके पर मैं सभी से प्रार्थना करता हूं कि उपहार के तौर पर अस्पताल के लिए एक-एक ईंट दान करें. इस अस्पताल से बुंदेलखंड का कल्याण होगा.''

बता दें कि इटावा की घटना के बाद काफी राजनीति हुई थी. इटावा में कई लोग प्रदर्शन करने भी पहुंचे थे. इस दौरान तोड़फोड़ की घटना भी हुई. पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एफआईआर भी दर्ज की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: 'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो के बयान से इंडिया के लिए क्या मायने?
'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर के बयान से इंडिया के लिए क्या मायने?
वायु सेना का हुआ था इस्तेमाल…, किरेन रिजिजू का राहुल के आरोपों पर करारा पलटवार
वायु सेना का हुआ था इस्तेमाल…, किरेन रिजिजू का राहुल के आरोपों पर करारा पलटवार
क्या चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? अब आया भारत सरकार का जवाब
क्या चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? अब आया भारत सरकार का जवाब
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
एप्पल, मैंगो या फिर अनार, किस फल की खेती बनाती है मालामाल?
एप्पल, मैंगो या फिर अनार, किस फल की खेती बनाती है मालामाल?
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Embed widget