एक्सप्लोरर

Bageshwar Baba: बागेश्वर धाम वाले बाबा का सच क्या है? abp न्यूज़ से एक्सक्लूसिव बातचीत में खुद बताया

Bageshwar Baba: बागेश्वर बाबा पर चमत्कार के नाम पर अंधविश्वास को बढ़ावा देने का आरोप लगा है. इन आरोपों पर बागेश्वर बाबा ने एबीपी न्यूज़ से एक्सक्लूसिव बातचीत में खुद जवाब दिया.

Bageshwar Baba News: अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री उर्फ बागेश्वर बाबा इन दिनों विवादों में हैं. आरोप लग रहे हैं कि धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) अंधविश्वास को बढ़ावा दे रहे हैं. पिछले दिनों नागपुर में जब इनका कार्यक्रम था तब जादू टोना-विरोधी प्रचार प्रसार समिति के श्याम मानव ने उन्हें चुनौती दी थी. आरोप है कि बागेश्वर बाबा इस चुनौती से डरकर दो दिन पहले ही नागपुर से चले गये. 

आरोप लग रहे हैं कि धीरेंद्र शास्त्री रामकथा के नाम पर भूत-प्रेत का दरबार लगाते हैं. वे जादू टोना के जरिये अंधविश्वास को बढ़ावा दे रहे हैं. श्याम मानव ने बागेश्वर सरकार के खिलाफ कार्रवाई की अर्जी लगाई है और धमकी दी है कि पुलिस कार्रवाई नहीं करती तो आंदोलन किया जाएगा. जब हमने बाबा पर चुनौती के डर से भागने के आरोपों की जांच की तो पता चला कि 5 से 11 जनवरी तक यानी 7 दिन का कार्यक्रम नागपुर में तय था, लेकिन स्थानीय स्तर पर 5 से 13 जनवरी तक का प्रचार कर दिया गया और फिर खबर फैल गई कि बाबा चुनौती से डरकर भाग गये हैं. 

बागेश्वर बाबा ने क्या कहा?

अब इस मामले पर बागेश्वर बाबा ने एबीपी न्यूज़ से एक्सक्लूसिव बातचीत की है. बागेश्वर बाबा ने कहा कि भारत ऐसा देश है जहां भगवान राम के होने का सबूत मांगा गया है, अयोध्या को लेकर सबूत मांगा गया है. इसलिए हम इन विवादों में नहीं पड़ते हैं. सत्य को प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है, जो है सो है. हमारे हनुमानजी हैं तो हैं, बागेश्वर बालाजी हैं तो हैं. 

बता दें कि, नागपुर के जिस कार्यक्रम को लेकर विवाद हुआ उसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी शामिल हुए थे. दोनों नेताओं का ये वीडियो बागेश्वर सरकार के सोशल मीडिया हैंडल पर मौजूद है. 

बागेश्वर में है बाबा का आश्रम

धीरेंद्र शास्त्री का मध्य प्रदेश के बागेश्वर में आश्रम है. वहां बालाजी हनुमान का मंदिर हैं जिसके दर्शन के लिये देश भर से भक्त आते हैं. बागेश्वर सरकार की कथा का कार्यक्रम देश के अलग अलग शहरों में होता है. इन दिनों शास्त्री छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हैं. जहां विवादों के बीच राज्यपाल से लेकर बड़े बड़े नेता आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं.  

ये भी पढ़ें- 

'तेजस्वी सूर्या ने...', IndiGo विमान का इमरजेंसी गेट खोलने पर घिरे BJP सांसद तो बोले एविएशन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत के खिलाफ...', कश्मीरी धर्मगुरु आगा सैयद को अयातुल्लाह खामेनेई के अंतिम संस्कार में जाने से रोका गया
'भारत के खिलाफ...', कश्मीरी धर्मगुरु आगा सैयद को अयातुल्लाह खामेनेई के अंतिम संस्कार में जाने से रोका गया
क्रॉस वोटिंग, गिरफ्तारी और 35 करोड़ घूस... डीएमके पर विजय सरकार गिराने के आरोपों की इनसाइड स्टोरी
क्रॉस वोटिंग, गिरफ्तारी और 35 करोड़ घूस... डीएमके पर विजय सरकार गिराने के आरोपों की इनसाइड स्टोरी
एथेनॉल मिले पेट्रोल से कम हो जाएगा आपकी गाड़ी का माइलेज? सरकार ने कर दिया बड़ा खुलासा
एथेनॉल मिले पेट्रोल से कम हो जाएगा आपकी गाड़ी का माइलेज? सरकार ने कर दिया बड़ा खुलासा
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता? सरकार का आया बड़ा बयान, कहा- 'भारत में...'
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता? सरकार का आया बड़ा बयान, कहा- 'भारत में...'

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बाद अब म्यांमार-बांग्लादेश पर डोरे डाल रहा चीन, बनाएगा इकोनॉमिक कॉरिडोर, भारत की क्यों बढ़ी टेंशन?
PAK के बाद अब म्यांमार-बांग्लादेश पर डोरे डाल रहा चीन, बनाएगा इकोनॉमिक कॉरिडोर, भारत की क्यों बढ़ी टेंशन?
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे हादसे की जांच में बड़ा खुलासा, इन खामियों की वजह से गई 10 लोगों की जान
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे हादसे की जांच में बड़ा खुलासा, इन खामियों की वजह से गई 10 लोगों की जान
5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें T20I करियर में कभी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, दो विश्व कप जीतने वाला खिलाड़ी भी शामिल
5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें T20I करियर में कभी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, दो विश्व कप जीतने वाला खिलाड़ी भी शामिल
एथेनॉल मिले पेट्रोल से कम हो जाएगा आपकी गाड़ी का माइलेज? सरकार ने कर दिया बड़ा खुलासा
एथेनॉल मिले पेट्रोल से कम हो जाएगा आपकी गाड़ी का माइलेज? सरकार ने कर दिया बड़ा खुलासा
Pritam and Pedro Review: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
प्रीतम एंड पेड्रो रिव्यू: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
खोजते रह जाएंगे चीन-पाकिस्तान... बीच समंदर में गायब हो जाएंगे भारत के वॉरशिप, जापान से हो गई 'निंजा' डील
खोजते रह जाएंगे चीन-पाकिस्तान... बीच समंदर में गायब हो जाएंगे भारत के वॉरशिप, जापान से हो गई 'निंजा' डील
Monsoon Vegetable Buying Tips : बारिश में सबसे पहले सड़ती हैं ये 7 सब्जियां, खरीदते वक्त रहें सावधान
बारिश में सबसे पहले सड़ती हैं ये 7 सब्जियां, खरीदते वक्त रहें सावधान
EV खरीदने से पहले जान लीजिये, Hybrid Cars क्यों बन रही हैं लोगों की पहली पसंद?
EV खरीदने से पहले जान लीजिये, Hybrid Cars क्यों बन रही हैं लोगों की पहली पसंद?
Embed widget