एक्सप्लोरर

Ayodhya Case: मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन पर भड़के बाबा रामदेव, कहा- गंदी हरकत की

Ayodhya Case: बाबा रामदेव ने मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन को सुप्रीम कोर्ट के अंदर नक्शे की कॉपी फाड़ने को लेकर जमकर लताड़ा है.

Ayodhya Case: योग गुरु बाबा रामदेव ने मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन की जमकर आलोचना की है. रामदेव ने राजीव धवन द्वारा हिंदू महासभा के वकील की तरफ से दी गई नक्शे की कॉपी को फाड़ने को लेकर उनकी आलोचना की है. अयोध्या मामले की सुनवाई खत्म होने के कुछ दिन बाद ही आज बाबा रामदेव ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत की. इस बातचीत दौरान उन्होंने धवन की निंदा करते हुए कहा कि धवन ने कोर्ट में जो किया वह घटिया मानसिकता को दर्शाता है.

बाबा रामदेव ने कहा, '' अब वक्त आ गया है जब सभी पक्षकारों को सद्भावनापूर्वक अपना समर्थन देना चाहिए. न कि राजीव धवन की तरह गंदी हरकते करना चाहिए. भगवान राम की चित्र फाड़ देना और तथ्यों को और राम को नकार देना एक घटिया मानसिकता है. एक सभ्य व्यक्ति का यह आचरण नहीं होना चाहिए. इसकी निंदा होनी चाहिए.''

बता दें कि अखिल भारतीय हिंदू महासभा के वकील विकास सिंह ने अयोध्या विवाद की सुनवाई के दौरान एक किताब का हवाला देना चाहा था. मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन ने उसे रिकॉर्ड का हिस्सा नहीं बता कर विरोध किया था. इसके बाद सिंह ने एक नक्शा रखा. धवन ने इसका भी विरोध करते हुए हिंदू महासभा के वकील की तरफ से दी गई नक्शे की कॉपी को फाड़ दिया. किशोर कुणाल की किताब 'अयोध्या रिविज़िटेड' के नक्शे को दूसरे दस्तावेजों से मिला कर हिंदू महासभा के वकील विकास सिंह अपनी बात रखना चाहते थे. लेकिन धवन ने किताब को रिकॉर्ड का हिस्सा नहीं बताया और वह भड़क उठे.

धवन के नक्शा फाड़ने के बाद इसको लेकर काफी चर्चा भी हुई. बता दें कि राजीव धवन सुप्रीम कोर्ट में सीनियर वकील हैं. राजीव के पिता शांति स्वरूप धवन न्यायाधीश, यूके में भारत के राजदूत, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल और लॉ कमीशन के सदस्य रह चुके हैं. आपको बता दें कि राजीव ने इलाहाबाद और नैनीताल से शुरुआती पढ़ाई की थी. इसके बाद उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय, कैंब्रिज विश्वविद्यालय और लंदन विश्वविद्यालय से पढ़ाई की. वे इंडियन लॉ इंस्टीट्यूट के भी प्रोफेसर हैं. 1992 में मंडल और फिर 1994 में अयोध्या मामले में उनकी जिरह से प्रभावित होकर उन्हें सुप्रीम कोर्ट का वरिष्ठ वकील बनाया गया था.

Ayodhya Case: जानिए कौन हैं वकील राजीव धवन जिन्होंने सुप्रीम कोर्ट में फाड़ दी नक्शे की कॉपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गिफ्तारी के नियम हटने का स्वागत', GST रिफॉर्म पर बोले PM मोदी- इससे बढ़ेगी पारदर्शिता
'गिफ्तारी के नियम हटने का स्वागत', GST रिफॉर्म पर बोले PM मोदी- इससे बढ़ेगी पारदर्शिता
Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी
Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
8 लोगों के हत्यारे सोनिया-संजीव की रिहाई पर SC ने फैसला रखा सुरक्षित रखा, जानें क्या कहा?
8 लोगों के हत्यारे सोनिया-संजीव की रिहाई पर SC ने फैसला रखा सुरक्षित रखा, जानें क्या कहा?

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget