एक्सप्लोरर

बाबा रामदेव का दावा- गांधी परिवार नहीं चाहता था मोदी-शाह जिंदा रहें, चिदंबरम लगवाना चाहते थे उन्हें फांसी

स्वामी रामदेव ने चिदंबरम को निशाने पर लेते हुए कहा कि चिदंबरम पूर्व में कानून मंत्री भी रह चुके हैं. उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उन्हें खुद कानूनी कार्रवाई में फंसना पड़ेगा. यही कारण है कि उन्होंने अपने कार्यकाल में जमकर कानून से खिलवाड़ किया.

नोएडा: योग गुरू बाबा रामदेव ने कांग्रेस को लेकर बड़ा दावा किया है. बाबा रामदेव ने कहा है कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी नहीं चाहते थे कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह जिंदा रहे. रामदेव ने कहा कि पी चिदंबरम ने साजिश के तहत अमित शाह को जेल भिजवाया था. चिदंबरम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फांसी लगवाना चाहते थे. रामदेव ने ये बयान सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी कैंपस का उद्घाटन करने के दौरान कहीं.

देश का कानून तोड़ेंगे तो चिदंबरम जैसा हाल हो जाएगा- रामदेव

सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्रों को संबोधित करते हुए बाबा रामदेव ने कहा, ‘’सोनिया गांधी  और राहुल गांधी कभी नहीं चाहते थे कि अमित शाह और मोदी ज़िंदा रहे. जेल काट रहे पूर्व गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने साजिश करके अमित शाह को जेल में डलवाया था और मोदी को फांसी लगाना चाहते थे.’’ उन्होंने कहा, ‘’देश का कानून तोड़ना और भगवान का कानून तोड़ना दोनों ही गलत है. अगर देश का कानून तोड़ेंगे तो चिदंबरम जैसा हाल हो जाएगा.’’

वहीं कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, ‘’आज विश्वभर में भारत का परचम लहराया जा रहा है. हाउडी मोदी में हर जगह मोदी जी छाए हुए हैं.  आने वाला समय भारत और भारतीयों का है.’’

दी कभी बदले की भावना से काम नहीं करते- रामदेव

रामदेव ने कहा कि गांधी परिवार चाहता था कि अमित शाह जेल में ही खत्म हो जाएं. वहीं, पीएम मोदी की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कभी बदले की भावना से काम नहीं करते. स्वामी रामदेव ने चिदंबरम को निशाने पर लेते हुए कहा कि चिदंबरम पूर्व में कानून मंत्री भी रह चुके हैं. उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उन्हें खुद कानूनी कार्रवाई में फंसना पड़ेगा. यही कारण है कि उन्होंने अपने कार्यकाल में जमकर कानून से खिलवाड़ किया.

रामदेव ने कहा कि ईश्वर के यहां देर है अंधेर नहीं है. अमित शाह को जेल भेजने वाले पी. चिदंबरम आज खुद अपने ही किए में फंस चुके हैं. राम मंदिर को लेकर रामदेव ने कहा कि देश की प्रगति आर्थिक उन्नति ये सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है.

यह भी पढ़ें-

पीएम मोदी से मुलाकात में ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- इस्लामिक कट्टरपंथ और आतंकवाद से निपट लेंगे मोदी

ड्राईवरलेस कारों से गडकरी का इंकार, कहा- एक करोड़ लोगों का रोजगार नहीं छीन सकता

In Depth: आवाज को लेकर कई बार हुए थे रिजेक्ट अमिताभ बच्चन, अब मिलेगा सिनेमा जगत का सबसे बड़ा अवॉर्ड

जानिए 16 साल की उस लड़की की कहानी जिसने दुनिया के दिग्गज नेताओं से कहा- How Dare You?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget