एक्सप्लोरर

'आयुष्मान भारत' प्रचार का तरीका, एक और जुमला साबित होगी योजना: अरविंद केजरीवाल

सीएम ने कहा, जितने काम मोदी जी ने चार साल में किए, उससे 10 गुना ज्यादा काम हमने किए. मोदी जी ने जितने जनविरोधी और गलत काम किए, हमने एक भी ऐसा काम नहीं किया.

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जरिए रविवार को शुरू की गई स्वास्थ्य योजना 'आयुष्मान भारत' केवल प्रचार का तरीका (पीआर एक्सरसाइज) है जो जल्द ही एक और जुमला साबित होगी. आप ने इस योजना को एक और सफेद हाथी करार दिया है और आरोप लगाया है कि यह दिल्ली में 50 लाख में से केवल छह लाख परिवार को कवर करती है.

केजरीवाल ने ट्वीट करके कहा, "कृपया पढ़िए- आयुष्मान भारत प्रचार का एक और तरीका कैसे है जो एक और जुमला साबित होगा." आप ने एक बयान में कहा कि उसका मानना है कि देश के लिए सार्वभौमिक स्वास्थ्य योजना जरूरी है और आयुष्मान भारत सार्वभौमिक योजना नहीं है और इसे इस तरह से बनाया गया है कि यह नाकाम होनी ही है.

सीएम ने कहा, जितने काम मोदी जी ने चार साल में किए, उससे 10 गुना ज्यादा काम हमने किए. मोदी जी ने जितने जनविरोधी और गलत काम किए, हमने एक भी ऐसा काम नहीं किया. उन्होंने कहा, "मैं आपको चैलेंज देता हूं. आइए इसी राम लीला मैदान में इस पर एक खुली बहस हो जाए-दिल्ली की सारी जनता के सामने."

फिर बीजेपी ने पलटवार करते हुए ट्विटर के जरिए पूछा, "केजरीवाल जी इन चार सालों में आपने जो दिल्ली के लोगों के लिए कितने काम किए है? दिल्ली के मुख्यमंत्री का एक ही मंत्र है झूठ बोलना और बार-बार झूठ बोलना."

वहीं अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट पर जवाब देते हुए बताया, "आपको दिल्ली के लोगों ने दो ही काम दिए थे - सफाई और पुलिस. आपने दोनों का बेड़ा गरक कर दिया. ना आपसे दिल्ली की सफाई होती है और ना पुलिस संभलती. हमें दिल्ली वालों ने बिजली, पानी, शिक्षा और अस्पतालों की ज़िम्मेदारी दी थी. इनमें हुए अच्छे कामों का डंका आज पूरी दुनिया में बज रहा है."

इसी बीच बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली सीएम पर निशाना साधते हुए कहा, "अगर अरविंद केजरीवाल 16 मई के बाद भी राजनीति में बने रहते हैं तो मैं उनकी डिबेट की इच्छा जरूर पूरी करना चाहूंगा."

अरविंद केजरीवाल ने करारा जवाब देते हुए ट्विटर पर वार किया और कहा, "अमित जी, आपने तो हमारी हस्ती मिटाने की बहुत कोशिश की पर ऊपर वाला हमारे साथ है. बताइए, कब और कहां डिबेट करेंगे?"

आयुष्मान भारत' प्रचार का तरीका, एक और जुमला साबित होगी योजना: अरविंद केजरीवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget