एक्सप्लोरर

आयुष्मान भारत योजना के लिए ये है मोदी सरकार का प्लान, आप भी जान लीजिए

सरकार कह रही है कि ये दुनिया की सबसे बड़ी सरकारी बीमा योजना है तो विपक्ष इसे भी जुमला बताने में लगा है और सरकार से पूछ रहा है कि इतनी बड़ी योजना के लिए पैसा कहां से आएगा.

नई दिल्ली: बजट के दो दिन बाद भी जिस योजना की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वो है 10 करोड़ गरीब परिवारों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना. सरकार कह रही है कि ये दुनिया की सबसे बड़ी सरकारी बीमा योजना है तो विपक्ष इसे भी जुमला बताने में लगा है और सरकार से पूछ रहा है कि इतनी बड़ी योजना के लिए पैसा कहां से आएगा.

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 2010 में करीब ढाई करोड़ अमेरिकी परिवारों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू की थी लेकिन मोदी सरकार ने जिस आयुष्मान योजना का एलान किया है उसका फायदा 10 करोड़ परिवारों यानी देश की करीब 40 फीसदी आबादी को मिलने वाला है. विपक्ष आरोप लगा रहा है कि सरकार ने घोषणा तो कर दी पर ये नहीं बताया कि इसके लिए पैसा कहां से आएगा.

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि अगर आप 10 करोड़ परिवारों को 5 लाख का बीमा देंगे तो 1 प्रतिशत प्रीमियम होगा 5000 रुपए. डेढ़ लाख करोड़ रुपया चाहिए, कहां है डेढ़ लाख करोड़. वहीं बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि जब वित्त मंत्री ने सदन के पटल पर ये बात कही है तो ये सरकार की प्रतिबद्धता है और वो आगे करके दिखाएंगे, सरकार की तरफ से प्रावधान है, कुछ चीजें CSR के जरिए भी लाई जा सकती हैं, कुछ अन्य स्रोतों से भी उसकी व्यवस्था की जा सकती है.

नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल का दावा है कि आयुष्मान बीमा योजना की तैयारी पहले से ही शुरू हो चुकी है. उन्होंने कहा कि अस्पतालों को पैनल में शामिल करने का खाका बन चुका है, फ्रॉड कंट्रोल और आईटी से जुड़ी तैयारियां भी की जा चुकी हैं.

- डॉ पाल के मुताबिक योजना का लाभ पाने वाले 10 करोड़ परिवारों का चुनाव 2011 की जनगणना के आधार पर किया जाएगा - आधार नंबर की मदद से ऐसे परिवारों की लिस्ट तैयार की जाएगी - लिस्ट तैयार होने के बाद बीमा का फायदा लेने के लिए किसी और कार्ड की जरूरत नहीं होगी, आधार से ही सारा काम होगा - इलाज की जरूरत पड़ने पर 5 लाख तक का भुगतान सीधे अस्पताल को किया जाएगा - फिलहाल 2000 करोड़ रुपए के शुरूआती बजट के अलावा शिक्षा और स्वास्थ्य के 1 फीसदी बढ़े हुए सेस से आने वाले पैसे को भी इसी योजना में लगाया जाएगा - अनुमान के मुताबिक इस 1 फीसदी सेस से सरकार को करीब 11000 करोड़ रुपए मिलेंगे

लेकिन बड़ी बात ये है कि इस योजना को शुरू होने में अभी फिलहाल 7 से 9 महीने तक लग सकते हैं. साफ है कि सरकार को इसके लिए बहुत तैयारी करनी होगी तभी इसका लाभ सही मायने में लोगों को मिल पाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nandigram Bypoll Result Live: बंगाल की नंदीग्राम सीट पर BJP-TMC में कड़ा मुकाबला! आज आएगा रिजल्ट, लाइव अपडेट्स
LIVE: बंगाल की नंदीग्राम सीट पर BJP-TMC में कड़ा मुकाबला! आज आएगा रिजल्ट, लाइव अपडेट्स
Nagaon Bypoll Result 2026 LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव में किसकी होगी जीत? पढ़ें लाइव अपडेट्स
LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव में किसकी होगी जीत? पढ़ें लाइव अपडेट्स
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर किसकी जीत, किसकी हार? रिजल्ट का लाइव अपडेट
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर किसकी जीत, किसकी हार? रिजल्ट का लाइव अपडेट
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर किसकी जीत, किसकी हार? रिजल्ट का लाइव अपडेट
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर किसकी जीत, किसकी हार? रिजल्ट का लाइव अपडेट
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
Nagaon Bypoll Result 2026 LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव में किसकी होगी जीत? पढ़ें लाइव अपडेट्स
LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव में किसकी होगी जीत? पढ़ें लाइव अपडेट्स
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
यूपी में 9 अक्टूबर को कहां होगी बारिश, कहां निकलेगी धूप? IMD ने दिया अपडेट
यूपी में 9 अक्टूबर को कहां होगी बारिश, कहां निकलेगी धूप? IMD ने दिया अपडेट
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget