एक्सप्लोरर

अयोध्या: स्वामी राम भद्राचार्य का दावा, 'मोदी के बड़े मंत्री ने दिया भरोसा, 11 दिसंबर के बाद मंदिर पर होगा बड़ा एलान'

धर्म सभा के आयोजकों ने करीब तीन लाख राम भक्तों के आने का दावा किया है. वीएचपी का कहना है कि राम मंदिर पर यह हमारी आखिरी सभा है, इसके बाद और सभाएं या प्रदर्शन नहीं होंगे, सीधे राम मंदिर का निर्माण होगा.

नई दिल्ली: राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण में हो रही देरी को लेकर वीएचपी ने आज अयोध्या में धर्मसभा का आयोजन किया है. वीएचपी ने तीखे तेवर दिखाते हुए कहा है कि राम मंदिर को लेकर ये आखिरी सभा है, इसके बाद कोई सभा या सम्मेलन नहीं होगा. इस बीच चित्रकूट धाम के महाराज स्वामी राम भद्राचार्य ने राम मंदिर के निर्माण को लेकर बड़ा बयान दिया है. स्वामी राम भद्राचार्यज ने कहा कि 11 दिसंबर के बाद मोदी सरकार राम मंदिर पर बड़ा फैसला ले सकती हैं.

स्वामी राम भद्राचार्यजी ने कहा, ''केंद्र सरकार 6 दिसंबर को कुछ करना चाहती थी लेकिन आचार संहिता की वजह से नहीं कर पाई. मोदी जी धोखा नहीं दें, 11 दिसंबर के बाद कोई ना कोई निर्णय जरूर होगा. वो निर्णय अध्यादेश भी हो सकता है. सरकार के सीनियर मंत्री ने मुझे भरोसा दिलाया है" हालांकि, उस मंत्री का नाम खुलासा करने से मना कर दिया जिन्होंने उन्हें भरोसा दिया है.

स्वामी राम भद्राचार्यजी महाराज ने कहा कि सरकार के इन सीनियर मंत्री से मेरी 23 नवंबर को रात में 8.30 बजे 10 मिनट तक बात हुई. मंत्री ने कहा कि संत समाज को जाकर कह दीजिए कि थोड़ा और सब्र कर लें जल्द कुछ ना कुछ होगा. अध्यादेश आएगा और अध्यादेश दो तिहाई बहुमत से पास किया जाएगा.

क्या है मामला?

आपको बता दें कि राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद की जमीन का विवाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित है. इस मामले की अगली सुनवाई अगले साल जनवरी में होगी. 29 अक्टूबर की पिछली सुनवाई में जब कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई की तारीख जनवरी 2019 तय की है, तब से मामले में राजनीति अपने चरम पर है. सत्ताधारी पार्टी बीजेपी के नेताओं के साथ-साथ अनेक हिंदू संगठनों ने जल्द राम मंदिर के निर्माण की मांग की है.

आरएसएस और वीएचपी से लेकर राजनीतिक पार्टी शिवसेना ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले मंदिर निर्माण की मांग की है. मोदी सरकार से शिवसेना की मांग है कि सरकार कानून लाए और मंदिर बनाए. उन्होंने चेतावनी दी है कि अभी सरकार मजबूत है और अगर मंदिर नहीं बना तो आगे सरकार भी नहीं बनेगी.

देखें वीडियो:

ये भी पढ़ें:

अयोध्या विवाद: PM मोदी बोले- 'कांग्रेस न्याय प्रक्रिया में दखल देती है, उनके वकील सुनवाई टालना चाहते हैं'

अयोध्या: रामलला के दर्शन करने के बाद उद्धव ठाकरे ने कहा, जल्द से जल्द राम मंदिर बनना चाहिए

ठाकरे की BJP को चेतावनी, कहा- कानून बनाईये या अध्यादेश लाइये लेकिन मंदिर बनाईये, मंदिर नहीं तो सरकार नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या चीफ इलेक्शन ऑफिसर को हटाया जा सकता है? संविधान में क्या है प्रावधान?
क्या चीफ इलेक्शन ऑफिसर को हटाया जा सकता है? संविधान में क्या है प्रावधान?
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
परिसीमन क्या है और दक्षिणी राज्य इससे क्यों चिंतित हैं? 5 सवालों में समझें पूरी कहानी
परिसीमन क्या है और दक्षिणी राज्य इससे क्यों चिंतित हैं? 5 सवालों में समझें पूरी कहानी
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget