एक्सप्लोरर

PDA की बात करने वाले अखिलेश अब क्यों कर रहे DNA की बात, अयोध्या रेप केस पर शहजाद ने बोला सपा प्रमुख पर हमला

Ayodhya Rape Case: शहजाद पूनावाला ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा. शहजाद ने कहा कि दलितों, SC, ST की बात करने वाले राहुल गांधी इस मुद्दे पर अखिलेश यादव से कुछ क्यों नहीं कह रहे हैं?

Shehzad Poonawalla Attack Akhilesh Yadav: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने समाजवादी पार्टी (SP) के मुखिया अखिलेश यादव पर जोरदार हमला किया है. शहजाद पूनावाला ने अयोध्या में 12 साल की बच्ची से रेप मामले का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव पर कई गंभीर आरोप लगाए.

शहजाद पूनावाला ने कहा, "अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी चुनाव के दौरान तो पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (PDA) करती है लेकिन जब 12 साल की बच्ची के साथ बलात्कार हुआ और बलात्कारी 65 वर्षीय मोईद खान अयोध्या में समाजवादी पार्टी का बड़ा नेता निकला है, तब वे डीएनए और नार्को टेस्ट की बात कर रहे हैं."

नार्को टेस्ट कराने वाली बात पर की खिंचाई

शहजाद पूनावाला ने अखिलेश यादव से सवाल पूछा कि क्या समाजवादी पार्टी ने इससे पहले कभी किसी अपराधी के नार्को टेस्ट की बात की है? ...अखिलेश यादव मोईद खान को अपनी पार्टी से निकाल नहीं पाए, उल्टा समाजवादी पार्टी के गुर्गे इस परिवार को धमका रहे हैं.

राहुल गांधी, ममता बनर्जी की चुप्पी पर भी उठाए सवाल

शहजाद पूनावाला ने अखिलेश यादव के बहाने कांग्रेस के सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा. शहजाद ने कहा कि दलितों, SC, ST की बात करने वाले राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी, ममता बनर्जी इस मुद्दे पर अखिलेश यादव से कुछ क्यों नहीं कह रहे हैं? इन सबने इस मामले में चुप्पी साध ली है.

बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी किया था हमला 

अखिलेश के डीएनए और नार्को टेस्ट कराने वाले बयान पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने भी हमला किया था. उन्होंने सवाल किया था कि सपा शासन में ऐसे मामलों में कितने आरोपियों का डीएनए परीक्षण किया गया था. मायावती ने आगे कहा था कि  यूपी में अपराध नियंत्रण व कानून-व्यवस्था में भी खासकर महिला सुरक्षा व उत्पीड़न आदि को लेकर बढ़ती चिन्ताओं के बीच अयोध्या व लखनऊ आदि की घटनाएं अति-दुखद व चिंतित करने वाली हैं. सरकार इनके निवारण के लिए जाति-बिरादरी एवं राजनीति से ऊपर उठकर सख्त कदम उठाए तो बेहतर होगा.

ये भी पढ़ें

वायनाड में ‘मर्फी’ और ‘माया’ इंसानों को भी दे रहे मात, जहां फेल हुई रेस्क्यू टीम वहां अकेले 10 शवों को खोज निकाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो मैं...'
'संसद में पद की गरिमा...' किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर बड़ा बयान
'संसद में पद की गरिमा...' किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर बड़ा बयान
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- 'हम कमेटी बना रहे'
CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- 'हम कमेटी बना रहे'

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget